PWD की मनमानी के खिलाफ ग्रामीणों का फूटा गुस्सा, जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा को दरकिनार कर गलत रूट पर सड़क निर्माण का विरोध

by

466.76 लाख की सड़क परियोजना पर उठे सवाल, ग्रामीणों ने आंदोलन की दी चेतावनी

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़/बारां |  राजस्थान के बारां जिले के छबड़ा क्षेत्र में ग्राम पंचायत कड़ैयाहाट से गोडियामेहर तक प्रस्तावित 6 किलोमीटर लंबी सड़क के निर्माण को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। करीब 466.76 लाख रुपये की लागत से बनने वाली इस सड़क परियोजना को लेकर ग्रामीणों ने सार्वजनिक निर्माण विभाग (PWD) की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल खड़े किए हैं।

मामले को लेकर ग्रामीणों ने एक बार फिर क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी के निजी आवास पहुंचकर ज्ञापन सौंपा और आरोप लगाया कि विभाग स्थानीय जनप्रतिनिधियों और ग्रामीणों की मांग को नजरअंदाज कर मनमाने तरीके से सड़क का निर्माण करना चाहता है।

जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा को किया नजरअंदाज ग्रामीणों के अनुसार, ग्राम पंचायत प्रधान हरि ओम नगर, सरपंच दोली बाई तथा क्षेत्रीय विधायक प्रताप सिंह सिंघवी ने स्पष्ट रूप से अनुशंसा की है कि सड़क का निर्माण राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय एवं पुरानी पुलिस चौकी वाले मार्ग से किया जाए। उनका कहना है कि यह मार्ग आम ग्रामीणों के लिए अधिक सुगम, उपयोगी और जनहित में है।

इसके बावजूद, PWD विभाग इस मार्ग को छोड़कर अटलपुरा मार्ग से सड़क निर्माण कराने पर अड़ा हुआ है, जिससे ग्रामीणों में भारी नाराजगी है।

भ्रष्टाचार और धांधली की आशंका

ग्रामीणों ने आरोप लगाया कि जिस मार्ग का चयन विभाग द्वारा किया जा रहा है, वहां न तो कोई बड़ी आबादी निवास करती है और न ही किसानों की कृषि भूमि है। उनका कहना है कि इस मार्ग का चयन केवल कुछ प्रभावशाली लोगों को व्यक्तिगत लाभ पहुंचाने के उद्देश्य से किया गया प्रतीत होता है।

ग्रामीणों ने यह भी आरोप लगाया कि जनप्रतिनिधियों द्वारा कई बार पत्राचार और अनुशंसा किए जाने के बावजूद विभाग ने उनकी मांगों की अनदेखी की है, जो सरकारी धन के दुरुपयोग और प्रशासनिक मनमानी का उदाहरण है।

निर्माण कार्य रोकने की चेतावनी

ग्रामवासियों ने स्पष्ट चेतावनी दी है कि यदि विभाग ने अपनी जिद नहीं छोड़ी और जनहित के विपरीत चयनित मार्ग पर निर्माण कार्य शुरू किया, तो वे इसका पुरजोर विरोध करेंगे। ग्रामीणों ने कहा कि यदि इस मुद्दे को लेकर कोई विवाद या अप्रिय स्थिति उत्पन्न होती है, तो इसकी पूरी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन और संबंधित विभाग की होगी।

अब यह देखना होगा कि जिला प्रशासन और उच्च अधिकारी इस मामले में हस्तक्षेप कर जनभावनाओं और जनप्रतिनिधियों की अनुशंसा के अनुरूप निर्णय लेते हैं या फिर यह विवाद आगे चलकर बड़े जनआंदोलन का रूप लेता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

OBC सूची में नई जातियों को शामिल करने पर मंथन, हिमाचल OBC आयोग की शिमला में बैठक

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश अन्य पिछड़ा वर्ग आयोग ने शिमला जिले की विभिन्न जातियों एवं समुदायों को OBC सूची में शामिल करने को लेकर बुधवार को बैठक की। बैठक की अध्यक्षता आयोग...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चुनावी साक्षरता क्लब टिक्कर व ठनकर स्कूल ने ग्रामीणों को ई.वी.एम. बारे किया जागरूक

सरकाघाट, 21 दिसम्बर- सुव्यवस्थित मतदाता शिक्षा एवं निर्वाचक सहभागिता कार्यक्रम (स्वीप) व चुनावी साक्षरता क्लब (ईएलसी) राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला टिक्कर व राजकीय मिडिल स्कूल ठनकर के सौजन्य से टिक्कर व ठनकर गांव में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नशे की ओवरडोज ने ली युवक की जान : दोस्त ने नहर में फेंका शव

एएम नाथ।  सोलन :  मलपुर गांव के रहने वाले युवक गुरविंद्र सिंह उर्फ गिंदी की मौत नशे की ओवरडोज से हो गई। सबसे हैरान करने वाली बात यह रही कि उसके ही दोस्त राजा...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर खन्ना ने अर्पित किये श्रद्धासुमन

गढ़शंकर,  24 जून  : पूर्व सांसद अविनाश राय खन्ना ने भारत के महान राष्ट्रवादी शिक्षाविद, प्रखर देशभक्त व भारतीय जनसंघ के संस्थापक डॉ. श्यामा प्रसाद मुखर्जी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किये। खन्ना...
Translate »
error: Content is protected !!