मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता सूरी की गोलियां मारकर हत्या, आरोपी काबू

by

अमृतसर। गोपाल मंदिर के आगे मूर्तियों की बेअदबी के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे शिवसेना नेता सुधीर सूरी की शुक्रवार को गोली मारकर हत्या कर दी गई है। पुलिस ने हत्यारे को काबू कर लिया है, जबकि हत्या में इस्तेमाल हथियार भी बरामद कर लिया गया है। आरोपी से सूरी की हत्या करने के कारण संबंधी पूछताछ की जा रही है। तनावपूर्ण माहौल को देखते हुए इलाके में भारी पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। जिस दौरान उनकी हत्या हुई, उस समय उनके साथ उनके समर्थक भी मौजूद थे। तभी अचानक उन पर फायरिंग हो गई। जवाबी कार्रवाई करते हुए उनके सुरक्षाकर्मियों ने भी हवाई फायर किए। गोलियां सुधीर सूरी की छाती पर लगी। घायल अवस्था में उन्हें प्राइवेट अस्पताल में दाखिल कराया गया। जहां डॉक्टरों ने उन्होंने मृत घोषित कर दिया। सुधीर सूरी खालिस्तान समर्थकों के टारगेट पर थे। कुछ समय पहले भी उनकी हत्या की साजिश का खुलासा हुआ था। जो विदेश बैठे खालिस्तान समर्थकों ने रची थी।
गोलियां छत से चली या सामने से, इसकी जांच हो रही।
मिली जानकारी के अनुसार, सुधीर सूरी गोपाल मंदिर के बाहर धार्मिक मूर्तियों की बेअदबी को लेकर प्रदर्शन कर रहे थे। इस दौरान दोपहर के समय उन पर अज्ञात युवकों ने आकर गोलियां चला दीं। अभी तक साफ नहीं हो पाया है कि गोलियां किसी छत से चलाई गई या सामने से चलाई गई हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

सांसद कंगना रणौत ने दिशा समिति की बैठक में की विकास परियोजनाओं की समीक्षा : कार्यों को गति देने और पारदर्शिता बनाए रखने के दिए निर्देश

एएम नाथ। मंडी, 29 अक्तूबर।  जिला विकास समन्वय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक आज उपायुक्त कार्यालय मंडी के सम्मेलन कक्ष में आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता लोकसभा सांसद एवं समिति की अध्यक्ष कंगना...
article-image
पंजाब

छठा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 16 नवंबर को श्री विश्वकर्मा मंदिर अड्डा झुंगियां में लगेगा

गढ़शंकर।  शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित छठा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी, बीनेवाल द्वारा ब्लड डोनर कौंसिल,नवांशहर के तकनीकी सहयोग से रविवार, 16 नवंबर दिन रविवार को शहीदी...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा

राहुल गांधी की बढ़ती लोकप्रियता से घबराई भाजपा, उन्हें नाकाम नेता बताने में जुटी : शशि थरूर

पीएम मोदी के ‘रॉकेट लॉन्च’ वाले तंज पर कांग्रेस सांसद का पलटवार; बोले- राहुल गांधी को नजरअंदाज करने के बजाय उनके बढ़ते जनसमर्थन पर ध्यान दे भाजपा नई दिल्ली। कांग्रेस सांसद शशि थरूर ने...
article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज बी.ए. बीएड की छात्रा नवलीन ने पंजाब यूनिवर्सिटी से तीसरा स्थान हासिल किया

गढ़शंकर, 25 अक्तूबर: शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी के प्रबंधन में चल रहे बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में शिक्षा विभाग में चल रहे चार वर्षीय इंटीग्रेटेड कोर्स बी.ए. बीएड के द्वितीय सेमेस्टर की...
Translate »
error: Content is protected !!