छुट्टी पर आए सैनिक का कार में मिला शव : हत्या के आरोप में 3 गिरफ्तार

by

रोपड़ :  श्री चमकौर साहिब में उस समय सनसनी फैल गई जब छुट्टी पर घर आए फौजी का शव संदिग्ध हालात में एक कार से बरामद हुआ। मृतक की पहचान फौजी जवान कुलजीत सिंह के रूप में हुई है। श्री चमकौर साहिब पुलिस ने मामले में हत्या की आशंका जताते हुए 4 आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज किया है।

जानकारी देते हुए इंस्पेक्टर गुरप्रीत सिंह ने बताया कि कुलजीत सिंह की पत्नी कर्मजीत कौर, जो जालंधर पुलिस में कर्मचारी हैं, ने पुलिस को दिए बयानों में बताया कि 15 जुलाई को शाम 4 बजे उनके पति कपड़े लेने के लिए बहरामपुर बेट गए थे। शाम 7 बजे उन्होंने फोन पर बात की, लेकिन कॉल के दौरान किसी अनजान युवक की आवाज भी आ रही थी। वह युवक कुलजीत से पूछ रहा था कि फोन किसका है।

जब कुलजीत सिंह ने बताया कि यह फोन उनकी पत्नी का है, तो उस युवक ने फोन बंद करने को कहा। इसके बाद कुलजीत का फोन बंद हो गया। कई बार कोशिश के बावजूद जब संपर्क नहीं हो पाया, तो कर्मजीत कौर ने अपने परिजनों के साथ कुलजीत की तलाश शुरू की। तलाश के दौरान वे जब गांव खोखरा के पास पेट्रोल पंप के नजदीक पहुंचे, तो उन्हें एक सुनसान इलाके में स्थित सरकारी पानी की टंकी के पीछे एक कार खड़ी मिली। जब वे कार के पास पहुंचे, तो देखा कि ड्राइवर सीट पर कुलजीत सिंह बेहोशी की हालत में पड़े थे। उनका शरीर ठंडा पड़ चुका था और हाथ-पैर नीले पड़ चुके थे।

कर्मजीत कौर ने पुलिस को शक जताया कि उनके पति को हरप्रीत सिंह उर्फ हैरी और उसके साथियों ने मिलकर नशे का इंजेक्शन या कोई नशीली वस्तु दी, जिससे उनकी मौत हो गई। इस संबंधी जानकारी देते हुए डीएसपी ने बताया कि करमजीत कौर द्वारा लिखाए गए बयानों के आधार पर हरप्रीत सिंह पुत्र बलबीर सिंह निवासी टप्परियां, अमर सिंह, हरसिमरनप्रीत सिंह पुत्र जगमेल सिंह निवासी गांव खोखरा, हरदीप सिंह पुत्र संदीप सिंह निवासी बहरामपुर बेट और नीरज पुत्र कुलवंत सिंह निवासी सेरपुर बेट जिला लुधियाना के खिलाफ केस दर्ज किया है।

डीएसपी ने जानकारी दी कि मृतक का पोस्टमॉर्टम रूपनगर सिविल अस्पताल में करवाकर शव परिवार को सौंप दिया गया है। उन्होंने कहा कि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद आरोपियों पर लगाई गई धाराओं में बढ़ोतरी की जा सकती है। फिलहाल पुलिस ने हरप्रीत सिंह, हरमनप्रीत सिंह और हरशदीप सिंह को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि नीरज कुमार की गिरफ्तारी बाकी है।

 

 

 

 

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज के एम.कॉम के पहले और तीसरे सेमेस्टर के परिणाम रहा शानदार  

गढ़शंकर: बीएएम खालसा कॉलेज, गढ़शंकर में चल रहे एम.कॉम स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम के पहले और तीसरे सेमेस्टर के परिणाम शानदार रहे हैं। कॉलेज के प्रिंसीपल डॉ. अमनदीप हीरा ने जानकारी देते हुए बताया कि पंजाब...
article-image
पंजाब

शराब के ठेके पर पेट्रोल बम फेंका : बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल बम से किया धमाका; इलाके में मचा हड़कंप

अमृतसर। पंजाब के अमृतसर जिले में थाना मजीठा के तहत आते फतेहगढ़ चूड़िया रोड स्थित बाजवा अस्पताल के नजदीक रात नौ बजे शराब के ठेके पर बाइक सवार दो युवकों ने पेट्रोल बम फेंका...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

SIR का मामला – सुप्रीम कोर्ट ने कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो लिया : कोर्ट ने जितने जवाब दिए, उतने ही सवाल खड़े कर दिए : अभिषेक मनु सिंघवी

सुप्रीम कोर्ट ने एसआईआर की संवैधानिक वैधता को मान लिया है. इस पर कांग्रेस के वरिष्ठ नेता अभिषेक मनु सिंघवी ने प्रेस कॉन्फ्रेंस की. उन्होंने कहा कि कोर्ट ने संवैधानिक वैधता को मान तो...
article-image
पंजाब

जनता का नेता, जनता के बीच कार्यक्रम के तहत पंजाब माता नगर में कांग्रेस की बैठक

राज्य में कानून और व्यवस्था बदहाल स्थिति में: पवन दीवान लुधियाना, 21 दिसंबर l. जनता का नेता, जनता के बीच कार्यक्रम के तहत पंजाब माता नगर में सीनियर कांग्रेसी नेता और जिला कांग्रेस कमेटी...
Translate »
error: Content is protected !!