श्री राज माधो राय की अगवानी में निकली मंडी अंतरराष्ट्रीय शिवरात्रि महोत्सव की मध्य जलेब ; भव्य जलेब में शामिल हुए विधानसभा अध्यक्ष, श्री राज माधो राय मंदिर में की पूजा-अर्चना

by
शिवरात्रि महोत्सव में शामिल होना अविस्मरणीय अनुभव, लोक संस्कृति के संवर्द्धन में युवा पीढ़ी का उत्साह प्रशंसनीय- कुलदीप सिंह पठानिया
मंडी, 19 फरवरी।  हिमाचल प्रदेश विधानसभा के अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया अंतरराष्ट्रीय महाशिवरात्रि महोत्सव मंडी-2026 के अवसर पर राज देवता श्री माधोराय जी की अगवानी में निकाली गई मध्य जलेब में शामिल हुए। उन्होंने श्री राज माधो राय मंदिर में विधिवत पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना की।May be an image of one or more people and text
मध्य जलेब के दौरान शहर का वातावरण श्रद्धा, आस्था और उल्लास से परिपूर्ण रहा। पारंपरिक वाद्ययंत्रों की ध्वनि, देव परंपराओं की झलक और सैंकड़ों श्रद्धालुओं की उपस्थिति ने आयोजन को विशेष गरिमा प्रदान की।May be an image of one or more people, henna and wedding
मेला मैदान पड्डल में आयोजित कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि मेले हमारी समृद्ध सांस्कृतिक विरासत का अभिन्न हिस्सा हैं। चाहे मंडी की शिवरात्रि हो, कुल्लू का दशहरा, चंबा का मिंजर या रामपुर की लवी, हमारा प्रदेश देवी-देवताओं की आस्था से ओत-प्रोत है। उन्होंने कहा कि शिवरात्रि महोत्सव में उन्हें पहली बार आने का अवसर मिला है और यह अनुभव अविस्मरणीय है। विशेषतौर पर सदियों से चली आ रही लोक पंरपराओं का संरक्षण एवं संवर्द्धन यहां पीढ़ी दर पीढ़ी किया जाता रहा है और आज भी लोक देवताओं के साथ युवाओं की भारी संख्या में उपस्थिति इसे सार्थक सिद्ध कर रही है। उन्होंने विश्वास जताया कि हिमाचल की समृद्ध संस्कृति एवं लोक आस्था यूं ही अनवरत आगे बढ़ती रहेगी।May be an image of one or more people and crowd
उन्होंने कहा कि कोई भी देश अपनी संस्कृति के बिना आगे नहीं बढ़ सकता। हिमाचल देश के अग्रणी राज्यों में से एक है और यहां के गांव अन्य राज्यों की तुलना में अधिक विकसित हैं। इसके पीछे प्रदेश के सशक्त नेतृत्व और जनता की सजगता का विशेष योगदान है।May be an image of one or more people, henna and wedding
उन्होंने कहा कि प्रदेश वर्तमान में गंभीर आर्थिक परिस्थितियों से गुजर रहा है, फिर भी हिमाचल के गांवों का विकास स्तर अत्यंत सराहनीय है। शिक्षा के क्षेत्र में प्रदेश ने उल्लेखनीय प्रगति की है और केरल जैसे अग्रणी राज्य की बराबरी की है। यदि गांवों की इस सशक्त तस्वीर को कमजोर करने का कोई प्रयास करेगा तो प्रदेश की जागरूक जनता इसकी अनुमति नहीं देगी, क्योंकि आज की पीढ़ी अपने अधिकारों, संस्कृति और धरोहर के प्रति सजग है। उन्होंने देवी-देवताओं से सभी पर आशीर्वाद बनाए रखने की कामना की।May be an image of one or more people, crowd and text
इस अवसर पर उन्होंने मंडी नगर की स्थापना के 500वें प्रवेश वर्ष के उपलक्ष्य में मेला आयोजन समिति के सहयोग से भारतीय डाक विभाग द्वारा तैयार विशेष कवर का अनावरण भी किया। कुलदीप सिंह पठानिया ने कहा कि मंडी व चंबा का ऐतिहासिक जुड़ाव रहा है। आधुनिक मंडी नगर जहां स्थापना के पांच सौवें वर्ष में प्रवेश कर गया है, वहीं चंबा शहर लगभग 1100 वर्षों से अपनी विरासत को संजोए है।
कार्यक्रम के उपरांत विधानसभा अध्यक्ष ने मेला मैदान में लगाई गई प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया। उन्होंने कहा कि कल्याणकारी योजनाओं की जानकारी जन-जन तक पहुंचाने का यह सशक्त माध्यम है।
इससे पहले शिवरात्रि आम सभा के अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने मुख्य अतिथि को सम्मानित किया। मेला समिति के अध्यक्ष एवं उपायुक्त अपूर्व देवगन ने सभी का स्वागत किया और महोत्सव की विभिन्न गतिविधियों पर प्रकाश डाला।
कार्यक्रम के दौरान उत्तर क्षेत्रीय सांस्कृतिक केंद्र, पटियाला की ओर से प्रायोजित राजस्थान, उत्तराखंड एवं पंजाब के सांस्कृतिक दलों ने मनमोहक प्रस्तुतियां दीं।
इस अवसर पर पूर्व मंत्री प्रकाश चौधरी, अध्यक्ष हि.प्र. अजा एवं जजा विकास निगम लाल सिंह कौशल, उपाध्यक्ष राज्य जल प्रबंधन बोर्ड शशि शर्मा, अध्यक्ष कृषि उपज मंडी समिति मंडी संजीव गुलेरिया, अध्यक्ष जिला कांग्रेस कमेटी चंपा ठाकुर, महापौर नगर निगम मंडी विरेन्द्र भट्ट, नरेश चौहान, उपायुक्त मंडी अपूर्व देवगन, पुलिस अधीक्षक मंडी विनोद कुमार, सर्वदेवता समिति एवं देव समाज के प्रतिनिधिगण, पार्षदगण तथा विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

छठा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर 16 नवंबर को श्री विश्वकर्मा मंदिर अड्डा झुंगियां में लगेगा

गढ़शंकर।  शहीद करतार सिंह सराभा के शहीदी दिवस को समर्पित छठा स्वैच्छिक रक्तदान शिविर, ग्रीन विलेज वेलफेयर सोसाइटी, बीनेवाल द्वारा ब्लड डोनर कौंसिल,नवांशहर के तकनीकी सहयोग से रविवार, 16 नवंबर दिन रविवार को शहीदी...
article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में एलुमनाई मीट दौरान सुरमई शाम का शानदार आयोजन : कवल रुहदारी कवल ग्रुप के कलाकारों ने सूफी रंग में रंगे गीत संगीत की दी प्रस्तुति

गढ़शंकर। दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल में सत्र 1984 से 2009 तक के पूर्व छात्र की एलुमनाई मीट का आयोजन किया गया। शिक्षण संस्थान के विद्यार्थियों ने अपने फुर्सत के जीवन के अनमोल...
article-image
पंजाब , हरियाणा

बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र जठेरों के मेले में लार्ड दिलजीत राणा यूके, डीजीपी निर्मल सिंह विशेष तौर पर हुए शामिल

लार्ड दिलजीत राणा, सेवानिवृत डीजपी निमर्ल सिंह कासम्मान टिक्का जतिंद्र चंद व  राणा राज कुमार हरवां दुारा सम्मान गढ़शंकर। बाबा तिलों राजपूत गर्ग परिवार डोड गोत्र के जठेरों का मेला भवानीपुर में मनाया गया।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस की प्रत्याशियों की घोषणा न हो पाने से यह सिद्ध होता है कि संकट में है कांग्रेस : कांग्रेस का ही एक गुट करवाना चाहता था सीएम का इस्तीफा : नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर

एएम नाथ। शिमला :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने कहा कि कांग्रेस को बार-बार अपनी सरकार को स्थिर बताने की जरूरत पड़ रही है। उन्होंने कहा कि सरकार लड़खड़ा रही है, तो विपक्ष...
Translate »
error: Content is protected !!