जंगलात वर्कर्स यूनियन द्वारा वन मंडल कार्यालय समक्ष धरना लगाया

by
गढ़शंकर, 14 जुलाई: जंगलात वर्कर्स यूनियन द्वारा प्रांतीय अध्यक्ष अमरीक सिं के नतृत्व में  वन मंडल कार्यालय शहीद भगत सिंह एट गढ़शंकर के समक्ष धरना लगाया गया। धरने सबंधी जानकारी देते जत्थेबंदी के मंडल अध्यक्ष केवल कृष्ण ने बताया कि वन तथा जंगली जीव विभाग में सेवाएं निभा रहे कच्चे मुलाजिमों की मांगों संबंधी वन मंत्री पंजाब तथा वित्त मंत्री पंजाब से अनेक बैठकें होने के बावजूद एक भी मांग का समाधान नहीं हुआ। जत्थेबंदी ने बताया कि गत समय दौरान अकाली, कांग्रेस सरकारों के समय जंगलात वर्कर्स बिना शर्त पक्के किये जाते थे, किंतु अब आम आदमी पार्टी की सरकार द्वारा कच्चे मुलाजिमों को पक्का करने के लिए शर्तें लगाई जा रही हैं।

धरने दौरान  कच्चे मुलाजिमों को बिना शर्त पक्का करने, नए काम चलाने, पेड़ों तथा जीव जंतुओं की संभाल आदि  मांग की गई। आज के धरने को प्रांतीय अध्यक्ष अमरीक सिंह, उपाध्यक्ष जसविंदर सिंह, जगदीश सिंह, शमशेर सिंह, हरमेश लाल, पवन कुमार, अजमेर सिंह, दिलबाग सिंह, इंद्रजीत सिंह, गोपी राम, गुरदीप सिंह, परमजीत, कमलजीत, कश्मीरी लाल आदि ने संबोधित किया।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

एसएचओ टांडा सस्पेंड , डीएसपी के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए लिखा ,एसएसपी से स्पष्टीकरण मांगा : डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने टांडा पुलिस थाने में की थी रेड

जालंधर : जालंधर रेंज के डीआईजी हरमनबीर सिंह गिल ने मंगलवार को होशियारपुर के टांडा पुलिस थाने में रेड की तो डीएसपी और एसएचओ अपने क्वार्टरों में सो रहे थे। थाने में सिर्फ सहायक...
article-image
पंजाब

बीबीएमबी नियमों में बदलाव के खिलाफ एजी से सलाह करके सुप्रीम कोर्ट में केस दायर करें भगवंत मान: सांसद तिवारी

बतौर सांसद लोकसभा में जाहिर करूंगा अपना विरोध रोपड़ :  श्री आनंदपुर साहिब से सांसद और पूर्व केंद्रीय मंत्री मनीष तिवारी ने पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान को एजी के साथ सलाह करके केंद्र...
article-image
पंजाब

गुरदासपुर एनकाउंटर मामला : हाईकोर्ट ने पंजाब DGP को किया तलब, जानें पूरा मामला

चंडीगढ़ : पंजाब-हरियाणा हाईकोर्ट ने 23 फरवरी को गुरदासपुर में एक मुठभेड़ में कथित तौर पर मारे गए युवक रणजीत सिंह (19) से जुड़े मामले में स्वतः संज्ञान लेते हुए पंजाब के पुलिस महानिदेशक...
article-image
पंजाब

सांसद बिट्‌टू और पूर्व विधायक तलवाड़ का गैंगस्टर जिंदी रहा है नजदीकी : सीआइए टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने की कोशिश

लुधियाना :लुधियाना में गैंगस्टरों को दबोचने के लिए लगातार सीआईए टीम रेड कर रही है। सीआईए टीम को 2 दिन पहले गैंगस्टर जतिंदर सिंह उर्फ जिंदी व उसके साथियों ने स्विफ्ट कार से कुचलने...
Translate »
error: Content is protected !!