आईओसीएल ऊना ने बाथड़ी में आयोजित किया स्वास्थ्य जागरूकता शिविर : स्वच्छता पखवाड़ा और मिशन लाइफ के तहत 300 से अधिक ग्रामीणों को मिला लाभ

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। स्वच्छता पखवाड़ा 2025 और केंद्र के मिशन लाइफ (लाइफ-लाइफ स्टाइल फॉर पर्यावरण) के तहत इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन लिमिटेड ऊना की उत्तरी क्षेत्र पाइपलाइन्स इकाई ने आज बाथड़ी गाँव में एक विशेष स्वास्थ्य-जागरूकता शिविर आयोजित किया। इस शिविर का उद्देश्य तपेदिक (टीबी) जैसी गंभीर बीमारी की समय पर पहचान और रोकथाम को बढ़ावा देना था।
May be an image of 5 people, slow loris, tree and textशिविर का उद्घाटन जिला टीबी अधिकारी डॉ. विशाल ठाकुर ने किया। इस दौरान आईओसीएल ऊना के संचालन प्रबंधक अंचित गुप्ता भी मौजूद रहे।
डॉ विशाल ठाकुर ने बताया कि यह स्वास्थ्य जागरूकता शिविर क्षेत्रीय अस्पताल ऊना और इंडियन ऑयल कॉर्पोरेशन के सहयोग से निःशुल्क आयोजित किया गया जिसमें 300 से अधिक ग्रामीणों की एक्स-रे जांच की गई। यह पहल ग्रामीण समुदाय को गुणवत्तापूर्ण स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराने और टीबी की शीघ्र पहचान सुनिश्चित करने की दिशा में एक अहम कदम है। डॉ. ठाकुर ने कहा, “स्वच्छता सबकी ज़िम्मेदारी है, और इस प्रकार की पहलें टीबी जैसी बीमारियों की रोकथाम में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती हैं।
May be an image of 16 people and textउन्होंने यह भी रेखांकित किया कि टीबी निवारक स्वास्थ्य सेवाओं की पहुंच को बढ़ाना सामाजिक उत्तरदायित्व का एक अनिवार्य भाग है। इस अवसर पर अंचित गुप्ता ने कहा कि इंडियन ऑयल ऊना समुदाय-आधारित पहलों के माध्यम से न केवल राष्ट्रीय स्वास्थ्य मिशनों में योगदान दे रहा है, बल्कि पर्यावरणीय संरक्षण, सार्वजनिक कल्याण और समावेशी सतत विकास के अपने व्यापक सीएसआर दृष्टिकोण को भी सशक्त बना रहा है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस उम्मीदवारों के नाम से जल्द छंटेगी सियासी धुंध : कांगड़ा संसदीय सीट में उम्मीदवारों की लिस्ट में डलहौजी से पूर्व विधायक आशा कुमारी टॉप पर

प्रतिभा के इनकार से मंडी में कांग्रेस को झटका, तीन सीटों पर दो-दो संभावित चेहरे एएम नाथ। शिमला :   हिमाचल में लोकसभा चुनाव में उतरने वाले कांग्रेस के चेहरों पर छाई धुंध जल्द छंट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मंडी में रिश्तों का कत्ल : शराब के नशे में बेटे ने मां की ली जान, आरोपी गिरफ्तार

राज्य सचिवालय कर्मी की हत्या से सनसनी, बेटे पर लगा मां की हत्या का आरोप एएम नाथ। मंडी :  हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले के सुंदरनगर उपमंडल के जयदेवी क्षेत्र में रिश्तों को शर्मसार...
article-image
हिमाचल प्रदेश

2 लोगों की मौत : ड्राइवर ने खोया कंट्रोल तो कार पलटकर सड़क से नीचे जा गिरी

रोहित भदसाली। शिमला  :  हिमाचल प्रदेश के शिमला में एक कार के पलटकर सड़क से नीचे गिर जाने से दो लोगों की मौत हो गई, जबकि एक व्यक्ति घायल हो गया। पुलिस ने रविवार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

कुशासन, भ्रष्टाचार और माफिया राज के कांग्रेस सरकार पर आरोप लगाते हुए सड़क पर उतरी भाजपा

एएम नाथ । शिमला : भाजपा ने प्रदेश कांग्रेस सरकार पर कुशासन, भ्रष्टाचार और माफिया राज के आरोप लगाते हुए वीरवार को राजधानी शिमला के चौड़ा मैदान में प्रदेश स्तरीय प्रदर्शन कर हुंकार भरी।...
Translate »
error: Content is protected !!