एससी आयोग अध्यक्ष कुलदीप धीमान से मिला श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ का प्रतिनिधिमंडल, मांगों को लेकर सौंपा ज्ञापन

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 14 जुलाई। हिमाचल प्रदेश राज्य अनुसूचित जाति आयोग के अध्यक्ष कुलदीप कुमार धीमान से आज (सोमवार) उनके कार्यालय में श्री गुरु रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ़ के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। सभा के अध्यक्ष बलवंत सिंह के नेतृत्व में आए प्रतिनिधिमंडल ने आयोग अध्यक्ष को एक ज्ञापन सौंपते हुए अनुसूचित जाति वर्ग से जुड़ी विभिन्न महत्वपूर्ण मांगों को उनके समक्ष रखा।
श्री गुरू रविदास धार्मिक सभा की मांगों में अनुसूचित जाति समाज के लोगों के कृषि प्रमाण पत्र के बगैर नई खरीद भूमि की रजिस्ट्री, नगर परिषद संतोषगढ़ में अम्बेडकर भवन का निर्माण, हिमाचल प्रदेश में एससी-एसटी सब प्लॉन जारी करने बारे, भूमिहीन या जिनके पास एक या दो कमरों का घर है, सरकार उनके लिए भूमि मुहैया करवाए तथा जिन्हें पट्टे पर वर्षों पहले जमीनें मिली थी, राजस्व रिकॉर्ड में उनके नाम दर्ज करने बारे सहित विभिन्न मांगे शामिल हैं।
एससी आयोग के अध्यक्ष कुलदीप धीमान ने प्रतिनिधिमंडल की सभी मांगों को सहानुभूतिपूर्वक सुना और उन्हें राज्य में सामाजिक समरसता व समावेशी विकास के लिए अत्यंत आवश्यक करार दिया। उन्होंने आश्वस्त किया कि आयोग इन सभी विषयों को गंभीरता से लेते हुए राज्य सरकार के समक्ष प्रभावी ढंग से उठाएगा। उन्होंने कहा कि अनुसूचित जाति आयोग प्रदेश में वंचित वर्गों के अधिकारों की रक्षा तथा उनकी सामाजिक उन्नति के लिए प्रतिबद्ध है और इसके लिए ठोस कार्ययोजना के साथ आगे बढ़ा जा रहा है।
इस अवसर पर आयोग के सदस्य अधिवक्ता दिग्विजय मल्होत्रा एवं अधिवक्ता विजय डोगरा और सदस्य सचिव विनय मोदी उपस्थित रहे। प्रतिनिधंडल में अध्यक्ष श्री गुरू रविदास धार्मिक सभा संतोषगढ, बलवंत सिंह, प्रधान श्री गुरू रविदास धार्मिक सभा गुलविंद्र बैंस, उपाध्यक्ष वचन चंद पटेल सहित सभा के अन्य सदस्य मौजूद रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

तड़पा-तड़पाकर दर्दनाक मौत दी थी एक्स प्रेमी को प्रेमिका ने नए प्रेमी से मिलकर : 10 दिन बाद आनंदपुर साहिब के पास सूरेवाल में भाखड़ा नहर से मिली हरदीप की लाश

रोहित जसवाल। ऊना : हिमाचल प्रदेश के ऊना जिले में हुए हरदीप हत्याकांड में पुलिस को बड़ी कामयाबी हाथ लगी है। आखिरकार काफी दिन से चल रहे सर्च ऑपरेशन के दौरान मंगलवार को हरदीप...
article-image
हिमाचल प्रदेश

40 पीटीए अध्यापकों की सेवाओं को संभावित तिथि से बहाल करने का निर्णय : हिमाचल प्रदेश मंत्रिमण्डल के निर्णय

शिमला : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर की अध्यक्षता में आज यहां प्रदेश मंत्रिमण्डल की बैठक आयोजित की गई। मंत्रिमंडल ने अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एम्स) को चिकित्सा शिक्षा एवं अनुसंधान के लिए शीर्ष संस्थान...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

विधायकों में मंत्री बनने की शुरू होड़ : सुक्खू मंत्रिमंडल में हलचल

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश में सुक्खू सरकार के दो साल पूरे होने वाले हैं, और इस मौके पर कांग्रेस के विधायकों में मंत्री बनने की रेस शुरू हो गई है। राज्य मंत्रिमंडल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेडिकल कॉलेज चंबा में क्रिटिकल केयर यूनिट शुरू होने से लोगों को मिलेगी बेहतर सुविधाएं : विधानसभा अध्यक्ष पठानिया

एएम नाथ।चम्बा :  विधानसभा अध्यक्ष  कुलदीप सिंह पठानिया ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा वर्चुअल रूप से पंडित जवाहरलाल नेहरू राजकीय चिकित्सा महाविद्यालय चंबा के सरोल स्थित परिसर में 50 बिस्तरों की क्षमता युक्त...
Translate »
error: Content is protected !!