विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित क्षेत्रों का किया निरीक्षण : एक लाख बीस हजार की तत्काल राहत राशि की प्रदान

by

आपदा प्रभावित क्षेत्रों में राहत व पुनर्वास कार्य सरकार की प्राथमिकता : पठानिया

एएम नाथ। चम्बा : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने आज भटियात विधानसभा क्षेत्र के तहत मेल, चुहण, तारागढ़, तैंई, समलेऊ के आपदा प्रभावित गांवों का प्रवास कर वर्तमान स्थिति का निरीक्षण किया।


उन्होंने आपदा प्रभावित परिवारों के सदस्यों से मुलाकात कर उन्हें राज्य सरकार की और से हर संभव सहायता का आश्वासन दिया। कुलदीप सिंह पठानिया ने आपदा प्रभावित परिवारों को एक लाख बीस हजार की तत्काल राहत राशि प्रदान की।


विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने बताया कि प्रदेश में आई प्राकृतिक आपदा की स्थिति पर मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू लगातार नजर बनाए हुए हैं। मुख्यमंत्री स्वयं राहत एवं पुनर्वास कार्यों की निगरानी कर रहे हैं ताकि प्रभावित क्षेत्रों में लोगों को हर संभव सहायता त्वरित रूप से उपलब्ध हो सके।


कुलदीप सिंह पठानिया ने ये भी कहा कि प्रदेश सरकार आपदा प्रभावित परिवारों के साथ खड़ी है लोगों की सुविधा के दृष्टिगत प्रशासन को पूरी सतर्कता के साथ कार्य करने के निर्देश दिए गए हैं।

उन्होंने संबंधित विभागीय अधिकारियों को राहत सामग्री के वितरण, सड़क,पेयजल,विद्युत और संचार सेवाओं की बहाली तथा स्वास्थ्य सुविधाओं को सुचारु बनाए रखने के लिए प्राथमिकता के आधार पर कार्य करने को कहा।
उन्होंने लोगों को भरोसा दिला कि इस कठिन समय में प्रभावित जनता को अकेला नहीं छोड़ा जाएगा और सरकार हर संभव मदद उनके द्वार तक पहुंचाना सुनिश्चित बना रही है ।


विधानसभा अध्यक्ष ने ग्राम पंचायत समलेऊ में आपदा प्रभावित लोगों की समस्याओं का समाधान करते हुए लोअर समलेऊ क्षेत्र में विद्युत व्यवस्था बहाल करने तथा बाढ़ नियंत्रण कार्यों, मुख्य बाजार में जल निकासी व्यवस्था करने के निर्देश भी राष्ट्रीय जल विद्युत निगम के स्थानीय प्रबंधन तथा संबंधित विभागीय अधिकारियों को दिए।

इस अवसर पर सदस्य निदेशक मंडल राज्य वन निगम चेला कृष्ण, पूर्व अध्यक्ष ब्लॉक कांग्रेस समिति विजय कंवर, पूर्व पंचायत समिति अध्यक्ष सुरेश शर्मा, उपमंडल दंडाधिकारी नागरिक
(एसडीएम) अनिल भारद्वाज, अधीक्षण अभियंता दिवाकर पठानिया, राजेश मोगरा, वन मंडल अधिकारी रजनीश महाजन, परियोजना प्रबंधक राष्ट्रीय जल विद्युत निगम एसके राठौर, तहसीलदार रमेश चौहान, अधिशासी अभियंता राकेश ठाकुर, पंकज राठौर, नरेंद्र चौधरी, खंड विकास अधिकारी अनिल गुरडा सहित स्थानीय पंचायती राज प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

आखिर जम्मुहार स्कूल को अपना भवन नसीब हुआ

एएम नाथ। चम्बा :   जम्मुहार प्राथमिक पाठशाला  जो काफी समय से एक जम्मुहार मंदिर में चला हुआ था उसका अपना भवन काफी लंबे समय से बन कर तैयार हो गया था परंतु कुछ कागजी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सुरेश कुमार ने सुख आश्रय योजना के पात्र बच्चों को बांटे प्रमाण पत्र : अन्य योजनाओं की लाभार्थी महिलाओं एवं किशोरियों को दिए एफडी के दस्तावेज

भोरंज, 10 जनवरी  : विधायक सुरेश कुमार ने बुधवार को यहां ‘सशक्त महिला’ योजना के अंतर्गत खंड स्तरीय जागरुकता शिविर की अध्यक्षता की।  इस अवसर पर उन्होंने प्रदेश सरकार की महत्वाकांक्षी योजना मुख्यमंत्री सुख...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने जांच बैठा दी : मानसून सत्र में विधायकों ने कहा था कि प्रदेश में निजी मेडिकल कालेज में मनमानी फीस और अन्य शुल्क वसूले रहे

शिमला : निजी मेडिकल कालेज के विरुद्ध प्रदेश सरकार ने जांच का दायित्व हिमाचल प्रदेश निजी शिक्षण संस्थान नियामक आयोग को नहीं दिया गया है, बल्कि सचिव शिक्षा की अध्यक्षता में कमेटी गठित की...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

गणतंत्र दिवस पर स्कूली बच्चों की रंगारंग प्रस्तुतियों से गूंजा देशभक्ति का स्वर

एएम नाथ। मंडी, 27 जनवरी। गणतंत्र दिवस के अवसर पर सेरी मंच मंडी में आयोजित विभिन्न शिक्षण संस्थानों के विद्यार्थियों द्वारा प्रस्तुत देश भक्ति तथा हिमाचली संस्कृति पर आधारित रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने समारोह...
Translate »
error: Content is protected !!