जगत पंचायत में संयुक्त जागरूकता शिविर आयोजित

by
एएम नाथ। भरमौर (चम्बा) :  जनजातीय गौरव दिवस के उपलक्ष्य में आज महिला एवं बाल विकास विभाग भरमौर द्वारा पंचायत जगत में एक दिवसीय संयुक्त जागरूकता शिविर का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता सहायक निदेशक, पशुपालन विभाग राकेश भंगालिया ने की।
उन्होंने कहा कि इस पहल का उद्देश्य जनजातीय समुदाय को उनकी परंपराओं, अधिकारों और विभिन्न सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक करना है।उन्होंने किसान क्रेडिट कार्ड और पशु बीमा योजना सहित पशुपालन विभाग द्वारा चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं से उपस्थित जनमानस को अवगत करवाया तथा उनका लाभ लेने के लिए प्रेरित भी किया।
शिविर में महिला एवं बाल विकास विभाग की ओर से विनोद ने हिमाचल प्रदेश सरकार द्वारा चलाई जा रही मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के बारे में महत्वपूर्ण जानकारी सांझा की। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री सुख शिक्षा योजना के अंतर्गत आर्थिक रूप से कमजोर परिवारों के बच्चों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा प्रदान करवाना है ताकि शिक्षा के क्षेत्र में कोई भी बच्चा पीछे ना रह जाए और मुख्यमंत्री सुख आश्रय योजना के अंतर्गत अनाथ ,असहाय और बेसहारा बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों और समाज के अन्य जरूरतमंद वर्गों को आश्रय और जीवन यापन की सुविधाएं प्रदान करने के लिए इन योजनाओं की शुरुआत की गई है।
इस दौरान चिकित्सा अधिकारी डॉ शिवराज ने भी जननी सुरक्षा योजना, इंदिरा गांधी बालिका सुरक्षा योजना के बारे में लोगों को जागरूक किया तथा उन्होंने लोगों को यह भी बताया कि हर महीने की 9 तारीख को गर्भवती महिलाओं का भरमौर सिविल अस्पताल में निशुल्क उपचार भी किया जाता है।
शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा सरकार द्वारा चलाई जा रही जनकल्याणकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी गई और अधिकारियों द्वारा इन योजनाओं की पात्रता, आवेदन प्रक्रिया और लाभों के बारे में विस्तार से बताया गया, ताकि ग्रामीण लोग इनसे जुड़कर लाभ प्राप्त कर सकें।
 इस अवसर पर पंचायत जगत प्रधान अमीं चंद ,उप प्रधान चूडू राम ,पंचायत सचिव कुलदीप सिंह, वार्ड मेंबर दर्शना देवी , रजनी देवी ,उद्यान विभाग से डॉ आशीष शर्मा , विभिन्न विभागों से अधिकारी व कर्मचारी,आंगनवाड़ी कार्यकर्ता और आशा वर्कर सहित स्थानीय लोग उपस्थित रहे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

वीरेंद्र कंवर ने केंद्रीय कृषि मंत्री से हिमाचल के लिए 27.17 करोड़ की परियोजनाओं की मांगी मंजूरी

दिल्ली में वीरेंद्र कंवर ने नरेंद्र तोमर तथा केंद्रीय पशु पालन राज्य मंत्री संजीव बालियान से की भेंट ऊना : ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज, कृषि, मत्स्य व पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में एनसीएसएल शिखर सम्मेलन में शामिल होंगे उप-मुख्य सचेतक केवल सिंह पठानिया एवं विधायकगण

एएम नाथ। शिमला : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने 4 अगस्त से 6 अगस्त, 2025 तक संयुक्त राज्य अमेरिका के बोस्टन में आयोजित होने वाले एनसीएसएल विधायी शिखर सम्मेलन-2025 में भाग लेने के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एक किलो 340 ग्राम चरस बरामद : 3 आरोपी गिरफ्तार

एएम नाथ । नूरपुर : नूरपुर पुलिस द्वारा नशे के विरुद्ध चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत सीआईए नूरपुर की टीम ने एक किलो 340 ग्राम चरस की बड़ी खेप बरामद की है।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में सरकार और मुख्यमंत्री के खिलाफ़ अविश्वास का माहौल : जयराम ठाकुर

पूर्व मुख्यमंत्री एवं नेता प्रतिपक्ष ने भ्रष्टाचार, कानून व्यवस्था और वित्तीय संकट पर सरकार को घेरा कहा,विपक्ष ने प्रदेश में ठप पड़े विकास कार्यों, कानून व्यवस्था की दयनीय स्थिति और अन्य जनहित के मुद्दों...
Translate »
error: Content is protected !!