शिक्षा बोर्ड में बैकडोर भर्ती का आरोप, जुब्बल-कोटखाई के आठ लोगों की नियुक्ति पर भाजपा का सवाल

by

शिक्षा बोर्ड भर्ती पर सरकार को भाजपा ने घेरा, विधायक विनोद कुमार ने की निष्पक्ष जांच और नियुक्तियां रद्द करने की मांग

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश स्कूल शिक्षा बोर्ड में कथित बैकडोर भर्ती को लेकर भाजपा ने कांग्रेस सरकार पर गंभीर सवाल उठाए हैं। भाजपा प्रदेश उपाध्यक्ष एवं विधायक विनोद कुमार ने आरोप लगाया कि धर्मशाला स्थित शिक्षा बोर्ड में सेवा समिति के माध्यम से चार डाटा एंट्री ऑपरेटर और चार चपरासी सहित कुल आठ पद बिना सार्वजनिक विज्ञापन और खुली चयन प्रक्रिया के भर दिए गए। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश के बेरोजगार युवाओं के साथ अन्याय हुआ है और भर्ती प्रक्रिया की पारदर्शिता पर सवाल खड़े हुए हैं।
विनोद कुमार का दावा है कि इन सभी आठ नियुक्तियों में चयनित लोग शिक्षा मंत्री के विधानसभा क्षेत्र जुब्बल-कोटखाई से हैं। उन्होंने सवाल उठाया कि क्या पूरे प्रदेश में योग्य अभ्यर्थी केवल उसी क्षेत्र में थे। उनका कहना है कि शिमला, मंडी, कांगड़ा, कुल्लू, चंबा, सिरमौर, ऊना, हमीरपुर, बिलासपुर, सोलन, किन्नौर और लाहौल-स्पीति जैसे जिलों के बेरोजगार युवाओं को अवसर से वंचित किया गया है।
भाजपा नेता ने आरोप लगाया कि शिक्षा बोर्ड प्रशासन और आउटसोर्स एजेंसी की मिलीभगत से नियमों की अनदेखी कर नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने चुनाव से पहले बड़े पैमाने पर रोजगार देने का वादा किया था, लेकिन युवाओं को पारदर्शी भर्ती के बजाय भाई-भतीजावाद देखने को मिल रहा है।
उन्होंने मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू से पूरे मामले की उच्चस्तरीय और निष्पक्ष जांच कराने, दोषियों के खिलाफ कार्रवाई करने तथा सभी आठ नियुक्तियों को निरस्त कर पारदर्शी प्रक्रिया के तहत दोबारा भर्ती कराने की मांग की। विनोद कुमार ने कहा कि प्रदेश का बेरोजगार युवा इस मामले को गंभीरता से देख रहा है और सरकार को इसका जवाब देना होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

जिला परिषद हमीरपुर के के सभी 19 वार्डों के परिणाम घोषित

एएम नाथ। हमीरपुर 01 जून। जिला परिषद हमीरपुर के सभी 19 वार्डों के चुनाव परिणाम घोषित कर दिए गए हैं। इन वार्डों के लिए निर्वाचित सदस्यों के नाम इस प्रकार हैं: 1. बीड़ बगेहड़ा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मनीष गर्ग ने विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण के तहत पल्हेच में जांची व्यवस्था

नए मतदाता हरीश ठाकुर से उनके आवास पर की मुलाकात। सोलंन : हिमाचल प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी मनीष गर्ग ने आज सोलन ज़िला के 53-सोलन (अ.जा.) निर्वाचन क्षेत्र में मतदाता सूचियों के विशेष...
article-image
हिमाचल प्रदेश

चंबा में साहित्य उत्सव का होगा आयोजन : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल

उपायुक्त की अध्यक्षता में सफल आयोजन को लेकर बैठक आयोजित उत्सव में प्रदेश व राज्य के बाहर से वरिष्ठ व नवोदित साहित्यकार लेंगे हिस्सा एएम नाथ। चंबा : उपायुक्त मुकेश रेपसवाल ने बताया कि...
article-image
दिल्ली , पंजाब , समाचार , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पीएम नरेंद्र मोदी ने हिमाचल में बाढ़ प्रभावित इलाकों का किया हवाई सर्वेक्षण : 1500 करोड़ वित्तीय सहायता देने का ऐलान

प्रधानमंत्री ने मृतकों के परिजनों के लिए 2 लाख रुपये और घायलों के लिए 50,000 रुपये की अनुग्रह राशि की घोषणा की एएम नाथ। धर्मशाला :  प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने हिमाचल प्रदेश के प्रभावित...
Translate »
error: Content is protected !!