अरदास के बाद झंडे की रस्म निभाई : दूध, गंगाजल में स्नान के बाद लगाया नया झंडा, अंखड पाठ का भोग डला
हजारों श्रद्धालुओं ने ग्रहण किया भंडारे का प्रसाद
बीबीएन, 8 मार्च (तारा) : बद्दी साई रोड पर थाना पंचायत के अंतर्गत भूपनगर स्थित ऐतिहासिक जगदी जोत बाबा जवाहर सिंह महाराज हरीपुर गुरुद्वारा साहिब में रविवार को विशाल वार्षिक भंडारे का आयोजन किया गया। सुबह 10 बजे कड़ुआना गुल्लरवाला गुरुद्वारा के पाठी गुलाब सिंह व मुख्य पुजारी पंडित राजेन्द्र कोठारी ने अरदास करने के बाद गुरुद्वारा प्रबंधक समिति के सदस्यों ने झंडा चढ़ाने की रस्म अदा की गई। इसके उपरांत गुरु ग्रंथ साहिब के समक्ष अखंड पाठ का भोग डाला गया। पुराने झंडे को उतार कर दूध व गंगा जल से स्नान उपरांत नया झंडा चढ़ाया गया।
गुरुद्वारा दरबार के प्रबंधक तारा चंद चौधरी व मुख्य पुजारी राजिन्दर कोठारी ने बताया कि इस आयोजन में धर्मपुर, थाना, धकडू माजरा, लेही,भटोली, गोरखनाथ, गुल्लरवाला, कडुआना, डोरिया, कौंड़ी, भटोली,मलगन, बौनी, फल्ला, वर्धमान मार्किट, जोहड़ी वाला, भूपनगर, तथा विभिन्न कम्पनियों में कार्यरत हजारों प्रवासी मजदूरों ने प्रसाद ग्रहण किया।
दोपहर एक बजे से देर शाम तक भंडारे का प्रसाद श्रद्धालुओं को वितरित किया गया। थाना पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक धर्मपुरी व पूर्व वार्ड पंच रामजी कौंडल ने बताया कि बद्दी उपमंडल में इस धार्मिक स्थल पर सबसे बड़ा भंडारा लगता है। दोपहर बाद शुरू हुआ भंडारा देर शाम तक चलता रहा। भंडारे में दस हजार से अधिक लोगों ने प्रसाद ग्रहण किया।
इस अवसर पर थाना पंचायत के पूर्व प्रधान अशोक धर्मपुरी, गुरमैल चौधरी, बीआर शर्मा, तारा चंद चौधरी, सत पाल धीमान, तिलक धीमान, गिरधारी लाल कश्यप, प्रेम चंद, नंद लाल गुरु, राजेन्द्र झल्ला, दीवान चंद, परमजीत सिंह, मनिंदर कंबोज, फ़क़ीर चंद पंछी, कमल वर्मा, राकेश धीमान, राजेश गुरु, रामजी कौंडल, हुकम चंद, सोहन लाल, गुलशन गुरु,कपिल शर्मा, रोहित गुरु, पवन चंदेल, रघुबीर चौधरी, सरवन पाठी,राम सरूप चोपड़ा, कमल चंदेल आदि बहुत से गणमान्य ग्रामीण मौजूद रहे।
फोटो कैप्शन : भूपनगर स्थित ऐतिहासिक जगदी जोत बाबा हरिपुर गुरुद्वारा में झंडे की रस्म के दौरान उपस्थित स्थानीय लोग
