अनिरुद्ध सिंह ने जयराम ठाकुर पर बोला बड़ा हमला : जयराम ठाकुर पास कोई काम नहीं-जनता ने उन्हें पांच साल के लिए बैठा दिया घर

by

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश सरकार में ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर जमकर हमला बोला है। अनिरुद्ध सिंह ने कहा कि जयराम ठाकुर सिर्फ मीडिया में बने रहने के लिए बयानबाजी करते हैं, उनके पास कोई काम नहीं है।  जनता ने उन्हें पांच साल के लिए घर बैठा दिया है। इसके बाद अगले पांच साल भी वह घर पर ही बैठेंगे। ऐसे में वह बेबुनियाद और तथ्यहीन बयानबाजी कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अपनी सरकार के दौरान जयराम ठाकुर ने अवैध निर्माण के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की।

कब से शुरू हो रहा महिला टी20 विश्व कप और कहां होगा भारत-पाकिस्तान का मैच, जानें टूर्नामेंट से जुड़ी हर बात

‘कांग्रेस सरकार एकजुट है’

मंत्री अनिरुद्ध सिंह ने आगे कहा कि कांग्रेस सरकार एकजुट है और अवैध निर्माणों के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के नेतृत्व में कांग्रेस सरकार बेहतरीन काम कर रही है। मुख्य संसदीय सचिव संजय अवस्थी ने किसी भी मंत्री के खिलाफ कोई बयान नहीं दिया। पूरी सरकार एकजुट है और इसमें किसी को कोई संदेह नहीं होना चाहिए।

क्या है पूरा मामला?

हाल ही में हिमाचल प्रदेश सरकार के शहरी विकास मंत्री विक्रमादित्य सिंह ने दुकानों पर नेम प्लेट लगाने की बात कही थी। इसके बाद विवाद खड़ा हो गया और मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की अगुवाई वाली सरकार ने विक्रमादित्य सिंह के बयान से खुद को अलग कर लिया। इस बयान को विक्रमादित्य सिंह का निजी बयान बताया गया। कांग्रेस के केंद्रीय आलाकमान की ओर से भी विक्रमादित्य सिंह को ऐसे बयानों से बचने की सलाह दी गई।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

*मणिमहेश यात्रा पर गए श्रद्धालुओं को सकुशल घर पहुंचाने के लिए सरकार प्रयासरत : कमलेश ठाकुर*

देहरा विधानसभा क्षेत्र के लोगों की लगातार लिया जा रहा अपडेट सभी लोग सुरक्षित, अफवाहों से बचें, प्रशासन हर संभव मदद प्रदान कर रहा राकेश शर्मा : देहरा/तलवाड़ा । विधायक देहरा कमलेश ठाकुर ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

बिलासपुर में एमएसएमई उद्यमों को डिजिटल रूप से सशक्त बनाने और उत्पादन प्रक्रिया में आधुनिकता लाने के लिए कार्यशाला का आयोजन

एएम नाथ। बिलासपुर, 14 नवंबर: जिला उद्योग केंद्र बिलासपुर ने सूक्ष्म, लघु एवं मध्यम उद्यम मंत्रालय, भारत सरकार के सहयोग से स्मार्ट विनिर्माण और उद्योग 4.0 विषय पर एक विस्तृत जागरूकता कार्यशाला का सफल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी ने किया विकास खंड मैहला का दौरा

बैलेट पेपर लिखने संबंधी कार्य के अलावा स्ट्रांग रूम तथा काउंटिंग हॉल का भी किया निरीक्षण एएम नाथ। चम्बा : उपायुक्त एवं जिला निर्वाचन अधिकारी मुकेश रेपसवाल ने आज विकास खंड मैहला का दौरा...
article-image
हिमाचल प्रदेश

गढ़शंकर में गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ कार्रवाई…..तीन टिपर जब्त

गढ़शंकर: माइनिंग डिपार्टमेंट ने गढ़शंकर इलाके में रात 10 से 11 बजे के बीच रूटीन चेकिंग की। इस दौरान गैर-कानूनी माइनिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई और बिना जरुरी कागज़ात के मिनरल ले...
Translate »
error: Content is protected !!