जग्गू भगवानपुरिया की मौसी राजविंदर कौर बन गई डेरा बाबा नानक ब्लॉक समिति की चेयरमैन : 3 वोटों से की जीत दर्ज

by

डेरा बाबा नानक :   जिला गुरदासपुर की ब्लाक समिति डेरा बाबा नानक के चेयरमैन व वाइस चेयरमैन का चुनाव मंगलवार को हाईकोर्ट के आदेशों पर डिप्टी कमिश्नर आदित्य उप्पल व एसडीएम आदित्य शर्मा की निगरानी में वीडियोग्राफी के दौरान बेलट पेपरों के माध्यम से सख्त सुरक्षा प्रबंधों में करवाया गया।

जिस दौरान ब्लॉक समिति डेरा बाबा नानक के जोन दरगाबाद से चेयरमैनी के आजाद उम्मीदवार ब्लाक समिति सदस्य राजविंदर कौर पत्नी हरजिंदर सिंह निवासी भगवानुर ब्लाक समिति डेरा बाबा नानक के चेयरमैन बने। जबकि आम आदमी पार्टी से संबंधित रजवंत कौर धारोवाली जोन वाइस चेयरमैन बने। इस मौके पर विधान सभा हलका डेरा बाबा नानक के विधायक गुरदीप सिंह रंधावा ने आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार रेशम पड्डा को अपना वोट डाला। गौरतलब है कि राजविंदर कौर जेल में बंद जग्गू भगवानपुरिया की मौसी हैं। चेयरमैन बनी राजविंदर कौर को वोट डालने के लिए सेंट्रल जेल गुरदासपुर से लाया गया था।

इस मौके पर मीडिया से बात करते हुए एडवोकेट करनजीत सिंह व एडवोकेट रिंकू बादशाह ने बताया कि राजविंदर कौर पत्नी हरजिंदर सिंह निवासी भगवानपुर जोन  दरगाबाद ब्लॉक समिति से ब्लाक समिति की सदस्य थी और ब्लाक समिति डेरा बाबा नानक के चेयरमैन पद के लिए आजाद उम्मीदवार थी और उन्होंने पंजाब हरियाणा हाई कोर्ट में याचिका दायर की थी कि ब्लाक समिति के चेयरमैन पद का चुनाव डिप्टी कमिश्नर की मौजूदगी में वीडियोग्राफी और बैलेट पेपर से करवाया जाए। जिसके मद्देनजर मंगलवार को ब्लाक समिति डेरा बाबा नानक के 18 जोन के उम्मीदवारों की डेरा बाबा नानक एसडीएम कार्यालय में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच बैलेट पेपर से वोटिंग कराई गई, जिसमें आजाद पार्टी की चेयरमैन उम्मीदवार राजविंदर कौर पत्नी हरजिंदर सिंह को 11 वोट और आम आदमी पार्टी की उम्मीदवार रेशम पड्डा को विधायक गुरदीप सिंह रंधावा के वोट समेत आठ वोट मिले और तीन वोट ज्यादा होने के कारण राजविंदर कौर ब्लाक समिति डेरा बाबा नानक की चेयरमैन बनी।

जबकि राजवंत कौर धारोवाली को 11 वोट और तलवंडी रामा की राजवीर कौर को सात वोट मिले। जिससे राजवंत कौर चार और वोट पाकर ब्लॉक समिति डेरा बाबा नानक की वाइस चेयरमैन बनी। जग्गू भगवानपुर की मौसी राजविंदर कौर भगवानपुर के चेयरमैन बनने से हलके में नई चर्चा छिड़ गई है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

साढ़े चार सौ किसानों को आयुष्मान योजना के कार्ड पूर्व विधायक गोल्डी ने किए वितरित

गढ़शंकर: मार्केट कमेटी गढ़शंकर के कार्यालय में साढ़े चार सौ किसानों को काग्रेस के पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने आयुष्मान कार्ड वितरित करते हुए पूर्व विधायक लव कुमार गोल्डी ने कहा मुख्यमंत्री कैप्टन...
article-image
पंजाब , समाचार

पुलिस मुलाजिम ने जड़ा बच्चे के थप्पड़ : मंत्री ने दिए कार्रवाई के आदेश

गुरदासपुर :  पंजाब के फूड एवं सिविल सप्लाई मंत्री लाल चंद कटारुचक्क आज धारीवाल मंडी में खरीद प्रबंधों का जायजा लेने पहुंचे। इस मौके पर रास्ता साफ करवाने के लिए पंजाब पुलिस के एक...
article-image
पंजाब

आंगनवाड़ी वर्कर्ज यूनियन सीटू ने जिला स्तरीय विरोध प्रदर्शन कर राष्ट्रव्यापी हड़ताल में लिया हिस्सा…..एफआरएस ई-केवाईसी को लेकर विभाग के तानाशाही रवैये ने 2 कार्यकर्ताओं की जान ले ली, कई इलाज करवा रही : लखविंदर कौर

महीने में सिर्फ 600 ग्राम प्रति लाभार्थी पोषण भोजन के लिए लाभार्थी फ़ोन नहीं खरीद सकते  नवांशहर :  आंगनवाड़ी वर्कर्स यूनियन पंजाब सीटू , शहीद भगत सिंह नगर ने जिला अध्यक्ष बलजीत कौर मल्लपुरी...
article-image
पंजाब

हेरोइन की 2024 की सबसे बड़ी खेप बरामद : 48 किलोग्राम हेरोइन और 21 लाख रुपये बरामद : 3 ग्रिफ्तार

चंडीगढ़, 29 अप्रैल :  पंजाब पुलिस ने सोमवार को पांच देशों में चल रहे अंतरराष्ट्रीय मादक पदार्थ रैकेट का भंडाफोड़ कर तीन लोगों को गिरफ्तार किया है और उनके पास से 48 किलोग्राम हेरोइन...
Translate »
error: Content is protected !!