“जत्थेदार के फैसले पर अमरजीत चावला के सवाल, बोले- मेरा पक्ष सुने बिना कार्रवाई क्यों?”

by

अमृतसर। शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी (एसजीपीसी) सदस्य और अकाली दल नेता अमरजीत सिंह चावला ने श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार के फैसले पर सवाल उठाते हुए कहा है कि उनके मामले में प्राकृतिक न्याय के सिद्धांत का पालन नहीं किया गया। सोमवार को फेसबुक लाइव के दौरान चावला ने कहा कि किसी भी व्यक्ति के खिलाफ कार्रवाई से पहले उसका पक्ष सुना जाना चाहिए, लेकिन उन्हें अपनी बात रखने का अवसर नहीं दिया गया।

चावला ने कहा कि संबंधित मामला अदालत में विचाराधीन है और पुलिस एफआईआर के बाद बयान भी दर्ज हो चुके हैं। इसके बावजूद उनके खिलाफ जांच कमेटी बनाए बिना जल्दबाजी में फैसला लिया गया। उन्होंने कहा कि उन्हें बुलाकर स्थिति स्पष्ट करने का मौका दिया जाना चाहिए था।

35 साल की पंथक सेवा का दिया हवाला

चावला ने अपनी करीब 35 वर्ष की पंथक सेवा का हवाला देते हुए कहा कि उनके योगदान को भी ध्यान में रखा जाना चाहिए था। उन्होंने पूर्व अकाली नेता सुच्चा सिंह लंगाह के मामले का उदाहरण देते हुए सवाल किया कि जब उस मामले में जांच कमेटी बनाई गई थी तो उनके मामले में भी निष्पक्ष जांच के लिए कमेटी क्यों नहीं बनाई गई।

चावला ने कहा कि वह किसी भी जांच से पीछे नहीं हट रहे हैं। यदि निष्पक्ष जांच में उनकी गलती साबित होती है तो वह उसके परिणाम भुगतने के लिए तैयार हैं। उन्होंने कहा कि ‘बहरीन से आई महिला’ से जुड़े विवाद को लेकर वह जल्द कुछ और वीडियो जारी करेंगे और संगत के सामने अपना पक्ष रखेंगे।

महिला ने चावला पर लगाए गंभीर आरोप

महिला की शिकायत के अनुसार, वह धार्मिक यात्रा के लिए श्री आनंदपुर साहिब आई थी। उसका आरोप है कि चावला उसे अलग-अलग सराय और कमरों में ले गए, जहां उसे बंधक बनाकर कई बार दुष्कर्म किया गया। महिला ने यह भी आरोप लगाया कि विरोध करने पर उसे धमकाया गया और मानसिक दबाव के चलते उसने आत्महत्या का प्रयास किया। हालांकि, एक सेवादार द्वारा उसे अस्पताल पहुंचाए जाने के बाद उसकी जान बच गई।

महिला ने दावा किया कि उसने एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी, श्री अकाल तख्त साहिब के जत्थेदार कुलदीप सिंह गड़गज समेत कई पंथक हस्तियों से न्याय की गुहार लगाई थी। सुनवाई न होने का आरोप लगाते हुए उसने बाद में पुलिस से शिकायत की।

चावला ने अकाली दल और एसजीपीसी से दिया इस्तीफा

चावला ने शिरोमणि गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी की सदस्यता और शिरोमणि अकाली दल के वरिष्ठ उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा देने की भी जानकारी दी। उन्होंने अपने इस्तीफे अकाली दल अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल और एसजीपीसी अध्यक्ष हरजिंदर सिंह धामी को भेजे हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री चरण छो गंगा सचखंड साहिब में नाम बाणी सुन संगत हुई निहाल : राष्ट्रीय अध्यक्ष संत सतविंदर हीरा ने संगत को आदि धर्म से जोड़ा

गढ़शंकर : भादों माह के पहले रविवार को श्री गुरु रविदास ऐतिहासिक धर्म अस्थान श्री चरण छो गंगा सचखंड श्री खुरलागढ़ साहिब में बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने पहुंचकर सतगुरु रविदास महाराज का आशीर्वाद...
article-image
पंजाब

चोरों ने 1.25 करोड़ के गहने चुराए : चोरी की बड़ी वारदात

होशियारपुर : मुकेरियां में लोहड़ी की रात एक बड़ी चोरी की घटना सामने आई है। तलवाड़ा रोड पर स्थित ‘जॉय ज्वेलर’ नामक दुकान पर चोरों ने धावा बोलकर लगभग 1.25 करोड़ रुपये के सोने-चांदी...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

1.5 लाख रुपये जुर्माना : आरटीओ ने तीन ट्रैक्टर ट्रालियों को बिना परमिट पराली के पकड़ा

नालागढ़ : हिमाचल की सीमा में पंजाब से पराली लेकर बिना परमिट के आए तीन ट्रैक्टरों का आरटीओ ने चालान कर 1.5 लाख रुपये जुर्माना किया है। यह तीनों ट्रैक्टर एग्रीकल्चर के लिए खरीदे...
article-image
दिल्ली , पंजाब

सरना ने कहा कि भाजपा अकाली दल में ऑपरेशन लोटस चला रही, बागी आपने हलकों में हारे – हरसिमरत कौर बादल ने कहा भाजपा के कुछ पिट्ठू शिरोमणि अकाली दल को तोड़ने की कर रहे कोशिश

चंडीगढ़ : शिरोमणि अकाली दल में चल रही कलह बढ़ती जा रही है। फिर भी शिरोमणि अकाली दल के प्रधान सुखबीर सिंह बादल कह रहे हैं कि हमारी पार्टी एकजुट है और उनकी पत्नी...
Translate »
error: Content is protected !!