जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत 19 गांवों का होगा कायाकल्प : डीसी हेमराज बैरवा

by
15 से 30 जून तक चलेगा अभियान, योजनाओं के जुड़ेंगे पात्र लोग
एएम नाथ। धर्मशाला, 20 मई :  उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि धरती आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान के तहत कांगड़ा जिला के 19 गांवों को आदर्श गांव के रूप में विकसित किया जाएगा इस के लिए 15 से 30 जून तक जिला की विभिन्न पंचायतों में चिह्न्ति 19 ग्रामों में विशेष शिविरों का आयोजन किया जाएगा।
मंगलवार को एनआईसी सभागार में आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान की तैयारियों को लेकर आयोजित समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त हेमराज बैरवा ने बताया कि कांगड़ा जिला में उत्कर्ष अभियान के लिए ऐसी पंचायतों का चयन किया गया है जहां पचास प्रतिशत के करीब जनजातीय वर्ग की जनसंख्या है। उन्होंने कहा कि इन पंचायतों में सरकार के माध्यम से जनजातीय वर्ग के लिए चलाई जा रही विभिन्न योजनाओं एवं कार्यक्रमों की जानकारी मुहैया करवाई जाएगी इसके साथ ही पात्र लोगों को योजनाओं के साथ भी जोड़ा जाएगा ताकि ज्यादा से ज्यादा लोग लाभांवित हो सकें।
उन्होंने कहा कि 15 से 30 जून तक की अवधि में सुविधानुसार इस अभियान के तहत आधार कार्ड, जनधन खाते, कम्यूनिटी प्रमाण पत्र, एफआरए मामलों का निपटारा, आयुष्मान कार्ड, पेंशन, पोषण योजनाओं के बारे में हेल्प डेस्क स्थापित किए जाएंगे, स्वास्थ्य शिविर भी आयोजित किए जाएंगे साथ ही विभिन्न विभागों द्वारा स्वीकृत गतिविधियों में जन जागरूकता शिविर, विकास प्रदर्शनी लगाने के भी निर्देश दिए गए हैं। उन्होंने कहा कि स्वयं सहायता समूहों तथा नेहरू युवा केंद्रों के सदस्यों की सहभागिता भी इस अभियान में सुनिश्चित की जाएगी। उन्होंने कहा कि योजना के तहत जनजातीय आबादी वाले गांवों में सड़क संपर्क, दूरसंचार संपर्क, विद्यालय, आंगनबाड़ी केंद्र, स्वास्थ्य उप-केंद्र, पेयजल सुविधा, जल निकासी और ठोस कचरा प्रबंधन जैसे 8 क्षेत्रों में प्रमुखता से कार्य किया जाएगा। उपायुक्त ने सभी संबंधित विभागों के अधिकारियों को अपने अपने विभागों से संबंधित योजनाओं की जानकारी इस अभियान के माध्यम से देने के निर्देश भी दिए हैं।
इससे पहले जिला प्लानिंग अधिकारी अलोक धवन ने मुख्यातिथि का स्वागत करते हुए आबा उत्कर्ष जनजातीय उत्कर्ष अभियान के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की। इस अवसर पर ग्रामीण विकास विभाग, स्वास्थ्य, शिक्षा तथा बैंक अधिकारी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैकिंग के आदेशों की अवमानना पर चार गाइड्स पर मामला दर्ज – एक दल को ट्रैकिंग के लिए ले जा रहे थे त्रियुंड साइट

ऊपरी क्षेत्रों की सभी ट्रैकिंग गतिविधियों को किया है प्रतिबंधित एएम नाथ। धर्मशाला :   कांगड़ा जिले में ट्रैकिंग को लेकर जारी आदेशों की अवहेलना करने पर चार ट्रैकिंग गाइड्स के खिलाफ आपदा प्रबंधन एक्ट...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सतपाल सिंह सत्ती ने किया 25 लाख से रक्कड़ में बनने वाले पार्क का भूमिपूजन

ऊना, 12 नवंबर: छठे राज्य वित्तायोग के अध्यक्ष सतपाल सिंह सत्ती ने रक्कड़ कॉलोनी में लगभग 25 लाख रूपये की लागत से निर्मित होने वाले पार्क का विधिवत भूमिपूजन किया। इस अवसर पर सतपाल...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मूल स्वरूप में पुरानी पेंशन को बहाल करने वाले देश का पहला राज्य बना हिमाचल : अब नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर कर्मचारियों को गुमराह करने के लिए तथ्यहीन बातें कर रहे – विधायक चंद्रशेखर

एएम नाथ। शिमला, 20 अप्रैल :  हिमाचल प्रदेश कांग्रेस के कार्यकारी अध्यक्ष एवं विधायक चंद्रशेखर ने कहा है कि पुरानी पेंशन स्कीम मामले में नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर पर फ़िल्मी संगत की रंगत चढ़...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

बीजेपी का घोषणा पत्र देखकर डर गए केजरीवाल : केजरीवाल ने कहा मेरे काम की नकल

नई दिल्ली। दिल्ली विधानसभा चुनाव को लेकर भाजपा ने अपना घोषणा पत्र जारी कर दिया है। बीजेपी ने दिल्ली की भाजपा अध्यक्ष जेपी नड्डा ने बड़ा ऐलान करते हुए कहा कि दिल्ली की हर...
Translate »
error: Content is protected !!