कोटखाई प्रतिनिधिमंडल ने तुर्किए से सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध की मांग की

by
एएम नाथ। शिमला : मुख्यमंत्री  सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां जिला शिमला के कोटखाई स्थित थरौंक के एक प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। उन्होंने तुर्किए केे सेब आयात पर पूर्ण प्रतिबंध लगाने का मुददा केंद्र सरकार के समक्ष उठाने सहित अन्य मांगें मुख्यमंत्री के समक्ष रखीं। मुख्यमंत्री ने प्रतिनिधिमंडल की जायज मांगों पर सहानुभूतिपूर्वक विचार करने का आश्वासन दिया।
प्रतिनिधिमंडल ने सेब बागवानों के लिए प्रदेश सरकार द्वारा कार्यान्वित की जा रही विभिन्न पहलों जैसे कि यूनिवर्सल कार्टन और वजन के आधार पर सेब का क्रय-विक्रय सुनिश्चित करने के लिए मुख्यमंत्री का आभार व्यक्त किया।
प्रतिनिधिमंडल ने क्षेत्रवासियों की सुविधा के लिए कोकू नाला से घरोक के लिए सम्पर्क सड़क और कचनाला से घरोक के लिए पेयजल योजना के निर्माण की मांग मुख्यमंत्री के समक्ष रखी। उन्होंने मुख्यमंत्री को कोटखाई आने के लिए भी अमंत्रित किया।
मुख्यमंत्री ने अधिकारियों को इन परियोजनाओं से संबंधित विस्तृत परियोजना रिपोर्ट शीघ्र तैयार करने के निर्देश दिए।
इस अवसर पर विधायक संजय अवस्थी और विवेक शर्मा, मुख्यमंत्री के प्रधान मीडिया सलाहकार नरेश चौहान और पूर्व विधायक बम्बर ठाकुर भी उपस्थित थे।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल नारू नंगल में धूमधाम से मनाया गया राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस

चित्रकला और मॉडल निर्माण प्रतियोगिताओं में बच्चों की शानदार प्रस्तुति नारू नंगल ; सेकेंडरी स्कूल नारू नंगल में पहली बार दो दिवसीय राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस बड़े धूमधाम से मनाया गया। जिला शिक्षा अधिकारी ललिता...
article-image
पंजाब , समाचार

किसानों को हौसला हम नहीं हारने देंगे : कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान

चंडीगढ़ । पंजाब में लगातार भारी बारिश से हालात गंभीर बने हुए हैं. पंजाब बाढ़ की चपेट में है. इस बीच केंद्रीय कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पंजाब में बाढ़ से हुए नुकसान...
article-image
पंजाब

संभावित बाढ़ की स्थिति को ध्यान में रखते हुए डैम, दरिया, नहर, खड्डों और नीचले इलाकों से दूर रहें ज़िला वासी: DC आशिका जैन

आपात स्थिति में जिला कंट्रोल रूम नंबर 01882-220412 पर करें संपर्क होशियारपुर/दलजीत अजनोहा :  डिप्टी कमिश्नर आशिका जैन ने जिला वासियों से अपील की है कि वे लगातार हो रही भारी बारिश के कारण...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मेपल के पेड़ों के अवैध कटान मामले में एक को जमानत, न्यायिक हिरासत में भेजे 14 आरोपी

एएम नाथ। चम्बा :  चंबा में मेपल के पेड़ों के अवैध कटान मामले में पकड़े गए 15 आरोपियों को सिविल जज एवं न्यायिक दंडाधिकारी प्रथम श्रेणी कर्म प्रताप सिंह ठाकुर की अदालत में पेश...
Translate »
error: Content is protected !!