हिमाचल में चार जिलों में लागू रात्रि कर्फ्यू में छूट बढ़ी, अब रविवार को भी खुले रहेंगे बाजार|

by

शिमला : मुख्यमंत्री जयराम ठाकुर की अध्यक्षता में बुधवार को आयोजित की गई हिमाचल प्रदेश कैबिनेट की बैठक में कई अहम फैसले लिए गए हैं। कैबिनेट ने प्रदेश के चार जिलों शिमला, मंडी, कुल्लू और कांगड़ा में कोरोना वायरस को फैलने से रोकने के लिए लागू रात्रि कर्फ्यू में कुछ छूट दी है।इन जिलों में अब रात्रि कर्फ्यू रात 10 से सुबह छह बजे तक रहेगा। अभी रात नौ बजे से कर्फ्यू लागू रहता है।

इसके साथ ही कैबिनेट ने रविवार के दिन बाजार खोलने की भी मंजूरी दे दी है। हालांकि, सामाजिक समारोहों में अभी भी अधिकतम 50 लोगों के शामिल होने की शर्त लागू रहेगी। वहीं कोरोना को लेकर स्वास्थ्य सचिव ने कैबिनेट के समक्ष प्रस्तुति दी। बताया गया कि प्रदेश में कोरोना वायरस के मामलों में अब कमी दर्ज की जा रही है। कोरोना को रोकने के लिए रात्रि कर्फ्यू को जारी रखा गया है।

हिमाचल-में-चार-जिलों-में-लागू-रात्रि-कर्फ्यू-में-छूट-बढ़ी.docx (69 downloads)
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

पंजाब यूनिवर्सिटी छात्रसंघ चुनाव में ABVP की बड़ी जीत, अंकित बिढ़ान बने अध्यक्ष : ABVP की जीत के बाद ASAP ने हाईकोर्ट जाने का ऐलान किया

SOI के समर्थन से मजबूत हुआ गठजोड़; ASAP दूसरे और NSUI के गुरमन सिंह तीसरे स्थान पर चंडीगढ़, 31 अगस्त। पंजाब यूनिवर्सिटी चंडीगढ़ में सोमवार को छात्रसंघ चुनाव के नतीजे घोषित कर दिए गए।...
article-image
हिमाचल प्रदेश

400 बैंक खाते फ्रीज, अवैध लेनदेन के मामले में : जांच के दायरे में आए खाताधारक, शातिर कमीशन का देते थे लालच

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल के करीब 400 खातों में देश के विभिन्न राज्यों से करोड़ों रुपये की ठगी का पैसा आया है। फिलहाल, खातों को पुलिस ने फ्रीज करवा दिया है। खाते घर...
हिमाचल प्रदेश

महापौर व उपमहापौर के चुनाव 25 नवम्बर को

मंडी, 21 नवम्बर । अतिरिक्त उपायुक्त निवेदिता नेगी ने बताया कि नगर निगम मंडी के महापौर व उप-महापौर के लिए चुनाव व शपथ समारोह 25 नवम्बर 2023 को दोपहर 12 बजे नगर निगम मंडी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

कुल्लू से महेश्वर सिंह का नाम फाइनल : हरोली, देहरा, ज्वालामुखी, बड़सर और रामपुर में अभी भी मामला उलझा उलझा हुया

कुल्लू : भाजपा ने कुल्लू से महेश्वर सिंह को प्रत्याशी घोषित कर दिया है। लेकिन हरोली,  बड़सर , देहरा, ज्वालामुखी, कुल्लू और रामपुर में टिकटों का पेच फंसा हुआ है।  कुल्लू से भाजपा ने...
Translate »
error: Content is protected !!