किसानों के हक में मुलाजिमों ने एक दिन की भूख हड़ताल की |

by

गढ़शंकर: पंजाब सुबार्डीनेट सर्विसिज फैडरेशन के प्रांतीय आह्वान पर किसानों के समर्थन में दिए जा रहे धरनों में शामिल होकर मुलाजिमों ने एक दिन की भूख हड़ताल की। कुल हिंद किसान सभा द्वारा का. दर्शन सिंह मट्टू व गुरनेक सिंह भज्जल के नेतृत्व में स्थानीय जिओ कार्यालय समक्ष दिए धरने में आज पससफ के प्रांतीय नेता मक्खन सिंह वाहिदपुरी व जीत सिंह बगवाई के नेतृत्व में मुलाजम एक काफले के रूप में शामिल होकर एक दिन की भूख हड़ताल की और शहर में मार्च करते केंद्रीय सरकार खिलाफ तथा किसानों के हक में जमकर नारेबाजी की। धरने दौरान संबोधित करते का. दर्शन सिंह मट्टू, गुरनेक सिंह भज्जल, बीबी सुभाष मट्टू, मक्खन सिंह वाहिदपुरी ने कहा कि यदि केंद्र सरकार ने तीन बिल वापिस न किए तो सरकार को इसका खमियाजा भुगतना पड़ेगा। आज को रोष धरने में भूख हड़ताल में अन्य के साथ कलविंदर सिंह सहूंगड़ा, चन्नण राम थांदी, विनोद कुमार, सतीष कुमार, सुखविंदर कुमार, जुगिंदर सिंह, शिंगारा राम भज्जल, सुखविंदर सिंह, बचित्र सिंह, गुरदीप सिंह, गुरनीत सिंह, विजय कुमार, रमेश कुमार, सुरजीत सिंह, प्रवीन कुमार आदि शामिल हुए।
फोटो :
किसानों के धरने दौरान किसानों के समर्थन में नारेबाजी करते व भूख हड़ताल में शामिल मुलाजम तथा कुल हिंद किसान सभा के समर्थक  ।
किसानों-के-हक-में-मुलाजिमों-ने-एक-दिन-की-भूख-हड़ताल-की-.docx (62 downloads)

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

नौजवानों के लिए सहायक साबित हो रही है जिला रोजगार कार्यालय होशियारपुर की मोबाइल एप : अपनीत रियात

डिप्टी कमिश्नर ने बताया एक महीने में 5 हजार से ज्यादा कर यूजर चुके हैं इस एप को डाउनलोड -एप की मदद से 163 प्रार्थियों को 1.10 लाख से 2.50 लाख रुपए के वार्षिक...
article-image
पंजाब

स्कूल आफ ऐमिनेंस गढ़शंकर में विज्ञान का दो दिवसीय सेमिनार सम्पन्न

गढ़शंकर, 19 नवंबर: स्कूल ऑफ एमिनेंस गढ़शंकर में कक्षा 6-8 को विज्ञान पढ़ाने वाले विषय अध्यापकों का दो दिवसीय सेमिनार श्री मति सीमा बुद्धिराजा जी  ब्लॉक नोडल अधिकारी, श्री भाग सिंह, हरपाल सहोता, अनुपम...
article-image
पंजाब

साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम किया आयोजित  

होशियारपुर/दलजीत अज्नोहा :  दिव्य ज्योति जाग्रति संस्थान की ओर से स्थानीय आश्रम में साप्ताहिक सत्संग कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें सर्व श्री आशुतोष महाराज जी की शिष्या साध्वी रणे भारती जी ने प्रवचन प्रस्तुत...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कौन है अंबेडकर की मूर्ति पर तोड़फोड़ करने वाला शख्स? माँ ने कहा कि उसने हमसे सारे रिश्ते खत्म कर कहा था कि अगर उसके माता-पिता मर भी गए तो भी वह घर नहीं लौटेगा

पंजाब में संविधान निर्माता डॉ भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा पर हुई तोड़फोड़ के मामले ने तूल पकड़ लिया है। अमृतसर में रविवार को गणतंत्र दिवस के मौके पर एक युवक को डॉ भीमराव अंबेडकर...
Translate »
error: Content is protected !!