जनता की हर संभव मदद के लिए पूर्व सांसद खन्ना व उनका कार्यालय सदैव तत्पर

by

खन्ना की सिफारिश पर हेल्पफुल एन.जी.ओ. ने राज कुमार को दी मुफ्त डायलसिस चिकित्सा
होशियारपुर 11 जुलाई :  पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना की सिफारिश पर गाँव कोटला गौंसपुर निवासी राज कुमार (30) को लुधियाना की प्रसिद्ध संस्था हेल्पफुल एन.जी.ओ. द्वारा संचालित डायलसिस सेण्टर में मुफ्त डायलसिस चिकित्सा का लाभ मिला है और राज कुमार ने स्वय श्री खन्ना से भेंट कर उनका धन्यवाद किया है।
खन्ना के कार्यालय से ज्योति कुमार जौली ने बताया कि गाँव कोटला गौंसपुर निवासी राज कुमार जो कि पिछले काफी समय से किडनी के रोग से पीड़ित है। राज कुमार पहले अमृतसर से डायलसिस चिकित्सा लेता था जहाँ पर उसका किराये के इलावा 2000 रुपये प्रति डायलसिस खर्चा आता था। इसके बाद उसने चंडीगढ़ से डायलसिस करवाया जहाँ उसका किराये के इलावा 5000 हजार रुपये खर्चा होता था। होशियारपुर से राज कुमार ने 4500 रुपये में डायलसिस करवाया। आर्थिक स्थिति नाज़ुक होने के चलते राज कुमार ने श्री खन्ना से भेंट कर इलाज के लिए मदद मांगी जिसपर श्री खन्ना ने लुधियाना की प्रसिद्ध संस्था हेल्पफुल एन.जी.ओ. से राज कुमार को चिकित्सा देने की सिफारिश की जिसपर राज कुमार का वहां मुफ्त डायलसिस किया गया। गौरतलब है कि अब राज कुमार को लुधियाना के किराये मात्र में मुफ्त डायलसिस चिकित्सा मिलती रहेगी। श्री खन्ना ने लोक सेवा को समर्पित हेल्पफुल एन.जी.ओ. का धन्यवाद करते हुए संस्था द्वारा की जा रही समाज सेवा की सराहना की। श्री खन्ना व उनका कार्यालय हर जनता की हर संभव मदद के लिए तत्पर है। अगर किसी जरूरतमंद को डायलसिस चिकित्सा की आवश्यकता है तो वह श्री खन्ना के कार्यालय में संपर्क कर सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

पंजाब नगर निगम चुनाव- नामांकन रोकने का आरोप : सुप्रीम कोर्ट ने राज्य चुनाव आयोग को जारी किया नोटिस

नई दिल्ली : पंजाब में नगर निगम और नगर परिषद के होने वाले चुनाव को लेकर सुप्रीम कोर्ट ने शुक्रवार को सुनवाई की। शीर्ष अदालत ने आज भारतीय जनता पार्टी, शिरोमणि अकाली दल और...
article-image
पंजाब

विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा, सार्बजनिक वितरण प्रणाली सबंधी किर्याकालापों से अवगत कराया

गढ़शंकर : भारतीय खाद्य निगम के भंडारण(डिपो) गढ़शंकर में राजकीय सीनियर सेकंडरी स्कूल गढ़शंकर के विद्यार्थियों को खाद्य सुरक्षा , सार्बजनिक वितरण प्रणाली सबंधी किर्याकालापों से अवगत कराया गया। भारतीय खाद्य निगम दुआरा चलाई...
article-image
पंजाब

अंतर्राष्ट्रीय भ्रष्टाचार विरोधी दिवस पर पुलिस अधिकारियों को किया गया जागरुक

जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी की ओर से पुलिस लाइन में जागरुकता सैमीनार का हुआ आयोजन सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी ने केंद्रीय जेल का किया निरीक्षण होशियारपुर, 09 दिसंबर: जिला एवं सत्र न्यायधीश-कम-चेयरमैन जिला...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

वायु सेना में महिला-पुरुष अग्निवीर भर्ती के लिए ऑनलाइन आवेदन 17 से

हमीरपुर 08 जनवरी। भारतीय वायु सेना में महिला एवं पुरुष अग्निवीरों की भर्ती के लिए 17 जनवरी से 6 फरवरी तक ऑनलाइन आवेदन किया जा सकता है। एयरमैन सेलेक्शन सेंटर अंबाला के कमांडिंग ऑफिसर...
Translate »
error: Content is protected !!