जल संरक्षण विषय पर बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प के जवानो की जागरूकता कबीले तारीफ : खन्ना

by

जल संरक्षण निबंध लेखन में अव्वल आने वाले जवानों को खन्ना के किया पुरुस्कृत
होशियारपुर 11 जुलाई : पूर्व राज्यसभा सांसद व श्री प्रकाश राय खन्ना एवं श्रीमती कौशल्या देवी खन्ना मेमोरियल ट्रस्ट गढ़शंकर के चेयरमैन अविनाश राय खन्ना ने गत दिनों बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प में जवानों में कुदरत की अनमोल देन जल के संरक्षण प्रति जागरूकता मापने हेतु इस विषय पर एक निबंध लेखन प्रतियोगिता का आयोजन किया जिसमें अव्वल आने वाले पुरुष व महिला जवानों को खन्ना द्वारा ट्रस्ट की ओर से पुरुस्कृत किया गया है।
इस मौके खन्ना ने कहा कि देश की सेनाओं के जवानों द्वारा किया गया कोई भी काम क्रांति ला सकता है क्यूंकि सेना के जवान आम जनता के लिए रोल मॉडल होते हैं। खन्ना ने कहा कि यदि देश का हर जवान अपने फर्ज के साथ साथ जल संरक्षण को भी अपना सामाजिक कर्त्तव्य मानकर चले तो पूरी सृष्टि को जल की कमी से होने वाले संभावित खतरे से उबारा जा सकता है। खन्ना ने कहा कि यूँ तो प्रतियोगिता में भाग लेने वाले सभी जवानों ने बेहतरीन विचार निबंध के रूप में लिखकर दिए हैं परन्तु ट्रस्ट द्वारा सबसे अच्छे निबंध लिखने वाले 8 महिला व पुरुष जवानों को चयनित किया गया है जिनमें मन्मधा राओ को पहला, बिष्नु कुमार को दूसरा तथा अजय कुमार को तीसरा स्थान प्राप्त हुआ है जिन्हे पुरुस्कृत व प्रमाणपत्र देकर सम्मानित किया गया है। इसके आलावा हर्ष कुमार सिंह, जदा नरसराओ, दलीप सिंह परमार, साथिया एम. तथा आरती को प्रमाण पत्र देकर सांत्वना पुरुस्कार से नवाज़ा गया है। इस मौके खन्ना के साथ बी.एस.एफ. खड़कां कैम्प के अधिकारी, पुरुष व महिला जवान भी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

सीईपी अधीन  साइंस अध्यापकों का सेमिनार आयोजित 

गढ़शंकर, 27 सितंबर: राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बोड़ा में ब्लॉक नोडल अधिकारी कृपाल सिंह के नेतृत्व में मंजीत सिंह स्कूल प्रभारी के सहयोग से सीईपी प्रोजेक्ट तहत ब्लॉक  गढ़शंकर-2 के विज्ञान शिक्षकों के लिए...
article-image
पंजाब

नशे के खिलाफ जंग लड़ रही है होशियारपुर पुलिस : डीएसपी जागीर सिंह

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा :  वरिष्ठ पत्रकार दलजीत अजनोहा से विशेष बातचीत में डीएसपी जागीर सिंह ने कहा कि एसएसपी संदीप मलिक के नेतृत्व में होशियारपुर पुलिस जिले को नशा मुक्त बनाने के लिए पूरी...
article-image
पंजाब

शाहपुर के पुहाड़ा पुल के नीचे व्यक्ति का शव बरामद : विधायक केवल सिंह पठानिया ने जताया शोक

धर्मशाला 25 जून: शाहपुर विधानसभा निर्वाचन क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम रेहलू निवासी 45 वर्षीय पवन कुमार पुत्र स्वर्गीय नीचू राम का शव पुहाड़ा पुल के नीचे मिलने की घटना पर उप-मुख्य सचेतक व स्थानीय...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

जिस स्कूल में पढ़ती है बेटी : छात्राओं से टीचर ने कर दी घिनौनी हरकतें

रोहित भदसाली। मंडी :   अपनी बेटी की उम्र की छात्राओं से कैसे एक शिक्षक छेड़छाड़ और अशलील बातें कर सकता है? जिन छात्राओं से टीचर ने घिनौरी हरकतें की हैं, उसकी बेटी और बेटी...
Translate »
error: Content is protected !!