सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने किया संत नारायण दास ब्लाइंड स्कूल बाहोवाल का दौरा

by

होशियारपुर/ दलजीत अजनोहा : लोकसभा क्षेत्र होशियारपुर के सांसद डॉ. राज कुमार चब्बेवाल ने गांव बाहोवाल स्थित संत नारायण दास ब्लाइंड स्कूल का दौरा किया। इस अवसर पर स्कूल के बच्चों ने सांसद से अपने मन की बातें साझा कीं और उन्हें अपने अनुभवों से अवगत कराया।डॉ. चब्बेवाल ने बच्चों के साथ भावनात्मक रूप से जुड़ते हुए कहा कि ये बच्चे किसी भी रूप में समाज से कम नहीं हैं, बल्कि इनकी जीवटता और जज़्बा हम सभी के लिए प्रेरणा का स्रोत है। उन्होंने स्कूल स्टाफ और प्रबंधन की सराहना करते हुए कहा कि जो सेवा कार्य यह संस्था कर रही है, वह अत्यंत सराहनीय और मानवता की सच्ची मिसाल है।

इस अवसर पर स्कूल के प्रिंसिपल अतर सिंह ने सांसद का स्वागत करते हुए बताया कि संस्थान वर्षों से नेत्रहीन बच्चों को शिक्षा, संस्कार और आत्मनिर्भर जीवन के लिए तैयार कर रहा है। उन्होंने स्कूल की विभिन्न आवश्यकताओं और चुनौतियों से भी सांसद को अवगत कराया।सांसद ने आश्वासन दिया कि वह स्कूल की जरूरतों को प्राथमिकता के आधार पर संबंधित विभागों के समक्ष रखेंगे और हरसंभव सहायता सुनिश्चित करेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

7 रुपए खर्च किए और 1 करोड़ रुपए जीत गया किसान, रातोंरात पलट गई किस्मत

पंजाब के फतेहगढ़ साहिब में किसान ने 7 रुपये की लॉटरी टिकट से 1 करोड़ रुपये का इनाम जीता है. किसान बलकार सिंह ने 24 दिसंबर को सरहिंद के बिट्टू लॉटरी स्टॉल से सिक्किम...
article-image
पंजाब

बैंक मैनेजरों को राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटीगेटिव केस लगाने के दिए निर्देश

होशियारपुर :सीजेएम-कम-सचिव जिला कानूनी सेवाएं अथारिटी अपराजिता जोशी की ओर से विभिन्न बैंक मैनेजरों के साथ बैठक कर उन्हें 11 सितंबर को लगाई जाने वाले राष्ट्रीय लोक अदालत में अधिक से अधिक प्री लिटीगेटिव...
article-image
पंजाब

सव. कपिश सूद की आंखें रोटरी आई बैंक को दान की

होशियारपुर  :  स्थानीय मोहल्ला सुखदेव नगर के रहने वाले सव. कपिश सूद (25)की आंखें आज उनकी मौत के बाद परिवारिक मैंबरों ने रोटरी आई बैंक एंड कार्नियल ट्रांसपलांट सोसाइटी को दान की और इस...
article-image
पंजाब

मां-बेटी के साथ सामूहिक दुष्कर्म : 4 दरिंदों ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को दिया अंजाम

जालंधर :  गांव कंग कलां के नजदीक ईंटों के भट्ठे पर खेतों में मोटर पर बने एक घर में रह रही मां-बेटी के साथ चार दरिंदो ने सामूहिक दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया...
Translate »
error: Content is protected !!