जनभागीदारी से बनेगा समृद्ध हिमाचल का रोडमैप

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त. आत्मनिर्भर और समृद्ध हिमाचल के निर्माण का 20 वर्षीय रोडमैप जनता की सक्रिय भागीदारी से तैयार होगा। राज्य सरकार ने “समृद्ध हिमाचल–2045” पहल के तहत नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं, ताकि आने वाले दो दशकों का विज़न प्लान जनसहभागिता पर आधारित हो और प्रदेश की वास्तविक आवश्यकताओं व आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित कर सके।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस उद्देश्य से डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला ने एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की है। इसके माध्यम से प्रदेशवासियों, विभिन्न संस्थानों तथा हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आकांक्षाएं और नवाचार आमंत्रित किए जा रहे हैं। 17 प्रश्नों पर आधारित यह सर्वेक्षण 26 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति https://himachal.nic.in/samridhhimachal लिंक पर लॉगइन कर सीधे प्रश्नावली भर सकता है। इसके अतिरिक्त संस्थान द्वारा जारी वेब लिंक और क्यूआर कोड के माध्यम से भी गूगल फॉर्म पर अपने सुझाव साझा किए जा सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से राज्य की नीतियां और योजनाएं अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रश्नावली भरकर अपनी राय, आकांक्षाएं और नवाचार अवश्य साझा करें, ताकि हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

साम्प्रदायिक सौहार्द बिगाड़ने संबंधी प्रकरण में आरोपी युधवीर सिंह बैंस गिरफ्तार

रोहित जस्वाल।  जिला शिमला पुलिस द्वारा साम्प्रदायिक सद्भावना एवं लोक शांति को प्रभावित करने वाली आपत्तिजनक सोशल मीडिया सामग्री के विरुद्ध त्वरित एवं विधिसम्मत कार्रवाई करते हुए आरोपी युधवीर सिंह बैंस को आज गिरफ्तार...
article-image
समाचार , हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री ने पुबोवाल में 109 करोड़ रुपये की 80 विकासात्मक परियोजनाओं के उद्घाटन व शिलान्यास किए

पुबोवाल : मुख्यमंत्री जय राम ठाकुर ने आज ऊना जिले के हरोली विधानसभा क्षेत्र के अन्तर्गत पुबोवाल में लगभग 109 करोड़ रुपये की लागत से 80 विकासात्मक परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किये, जिनमें...
article-image
हिमाचल प्रदेश

4 फरवरी से शुरू होगा हिमाचल विधानसभा का “बजट सत्र”

एएम नाथ। शिमला :  हिमाचल प्रदेश विधानसभा का बजट सत्र 14 फरवरी से विधानसभा शिमला में शुरू होने जा रहा है। इस बाबत राज्यपाल की ओर से अधिसूचना जारी कर दी गई है। अधिसूचना...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर परिषद सरकाघाट चुनावों के लिए प्रथम रिहर्सल आयोजित : पीपीटी के माध्यम से दी गई विस्तृत जानकारी

सरकाघाट, 28 अप्रैल : नगर परिषद सरकाघाट के आगामी चुनावों के निष्पक्ष एवं सुचारू संचालन के उद्देश्य से आज एसडीएम कार्यालय सरकाघाट के सभागार में प्रथम रिहर्सल का आयोजन किया गया। रिहर्सल की अध्यक्षता निर्वाचन...
Translate »
error: Content is protected !!