जनभागीदारी से बनेगा समृद्ध हिमाचल का रोडमैप

by
रोहित जसवाल।  ऊना, 19 अगस्त. आत्मनिर्भर और समृद्ध हिमाचल के निर्माण का 20 वर्षीय रोडमैप जनता की सक्रिय भागीदारी से तैयार होगा। राज्य सरकार ने “समृद्ध हिमाचल–2045” पहल के तहत नागरिकों से ऑनलाइन सुझाव आमंत्रित किए हैं, ताकि आने वाले दो दशकों का विज़न प्लान जनसहभागिता पर आधारित हो और प्रदेश की वास्तविक आवश्यकताओं व आकांक्षाओं को प्रतिबिंबित कर सके।
उपायुक्त ऊना जतिन लाल ने बताया कि इस उद्देश्य से डॉ. मनमोहन सिंह हिमाचल प्रदेश लोक प्रशासन संस्थान शिमला ने एक ऑनलाइन नागरिक सहभागिता प्रश्नावली जारी की है। इसके माध्यम से प्रदेशवासियों, विभिन्न संस्थानों तथा हिमाचली प्रवासी समुदाय से उनके विचार, आकांक्षाएं और नवाचार आमंत्रित किए जा रहे हैं। 17 प्रश्नों पर आधारित यह सर्वेक्षण 26 अगस्त 2025 तक उपलब्ध रहेगा।
उन्होंने कहा कि कोई भी इच्छुक व्यक्ति https://himachal.nic.in/samridhhimachal लिंक पर लॉगइन कर सीधे प्रश्नावली भर सकता है। इसके अतिरिक्त संस्थान द्वारा जारी वेब लिंक और क्यूआर कोड के माध्यम से भी गूगल फॉर्म पर अपने सुझाव साझा किए जा सकते हैं।
उपायुक्त ने कहा कि नागरिकों की सक्रिय भागीदारी से राज्य की नीतियां और योजनाएं अधिक प्रभावी और जनोपयोगी बनेंगी। उन्होंने जिलावासियों से आह्वान किया कि वे निर्धारित समय सीमा के भीतर प्रश्नावली भरकर अपनी राय, आकांक्षाएं और नवाचार अवश्य साझा करें, ताकि हिमाचल के उज्ज्वल भविष्य की नींव मजबूत हो सके।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

डलहौजी -खजियार मार्ग पर खाई में समाई गाड़ी, गुरदासपुर के सैलानी की मौत

पुलिस ने पोस्टमार्टम के लिए मेडिकल कालेज भेजा शव एएम नाथ। चम्बा :   डलहौजी-खजियार मार्ग पर रविवार को कार के गहरी खाई में जा गिरने से एक पर्यटक की मौत हो गई। मृतक की...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बस में राहुल गांधी के खिलाफ ऑडियो चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत निराधार निकली

एएम नाथ। शिमला।  एचआरटीसी बस में राहुल गांधी समेत अन्य नेताओं के खिलाफ ऑडियो प्रोग्राम चलाकर दुष्प्रचार करने की शिकायत मामले में प्रबंधन ने जांच पूरी कर दी है। इस मामले की शिकायत एक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

प्राथमिकता पर भूमिहीनों को जमीन उपलब्ध कराएं : आयुष मंत्री यादविंद्र गोमा

जिला योजना, विकास एवं 20 सूत्रीय कार्यक्रम समीक्षा समिति की बैठक सम्पन्न पात्र लाभार्थियों तक योजनाओं का लाभ समयबद्ध पहुंचाने के निर्देश एएम नाथ। धर्मशाला, 23 फरवरी: जिला कांगड़ा में जिला योजना, विकास एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

जल तरंग जोश महोत्सव के दौरान आयोजित हुआ फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम

एएम नाथ।  बिलासपुर 23 नवम्बर: जल तरंग जोश महोत्सव के अंतर्गत जिला प्रशासन, सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग तथा समस्त सहयोगी संगठनों के संयुक्त तत्वावधान में आज फैशन शो एवं टैलेंट हंट कार्यक्रम का...
Translate »
error: Content is protected !!