पंजाब के संगठन में बड़े बदलाव किए जाएंगे, मोहन भागवत ने दिए स्पष्ट संकेत : संघ परिवार के विस्तार के लिए हर सप्ताह कार्यक्रम बनाएं – मोहन भागवत

by

जालंधर : पंजाब में तीन दिवसीय दौरे पर आए राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के सरसंघचालक मोहन भागवत ने जालंधर के डेविएट कॉलेज में प्रांत प्रमुखों के अलावा प्रांत प्रचार प्रमुखों और संगठन में अलग-अलग जिम्मेदारियां संभाल रहे 800 से अधिक सक्रिय कार्यकर्ताओं से चर्चा की।                                                    उन्होंने स्पष्ट संकेत दिए कि जल्द ही पंजाब के संगठन में बड़े बदलाव किए जाएंगे, क्योंकि पिछले वर्षों में पंजाब में हुए चुनाव में भाजपा को कुछ खास फायदा नहीं मिला था।  उक्त  बैठक में जम्मू-कश्मीर, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड और दिल्ली आदि राज्यों के प्रांत प्रभारी और संगठन के पदाधिकारी उपस्थित थे। बैठक की शुरुआत में एक साल के कार्यों पर बात हुई। इसके बाद संघ प्रमुख भागवत ने संगठन के सक्रिय सदस्यों और प्रचार प्रमुखों को निर्देश देते हुए कहा कि पंजाब में संघ का दायरा विकसित करें। चार घंटे से अधिक चली बैठक में उन्होंने कहा कि संघ परिवार के विस्तार के लिए हर सप्ताह कार्यक्रम बनाएं और लोगों से मिलें। उन्हें संगठन से जोड़ने के साथ उनके बच्चों को संघ परिवार से जुड़ने के फायदे भी बताएं। संघ परिवार देश में संस्कृति बचाए रखने के लिए जो कदम उठा रहा है, वह भी लोगों को बताएं।

                            उक्त  बैठक में भाजपा नेताओं की पूरी तरह से नो एंट्री रही। भाजपा नेताओं को संगठन के कार्यक्रमों की जानकारी भी नहीं दी गई। बैठक में सिर्फ संगठन से जुड़े लोग ही बुलाए गए थे और उन्हें विशेष तरह के कार्ड और वाहनों के स्टीकर मुहैया करवाए थे, जिससे उनकी कार्यक्रम स्थल पर एंट्री हो सके। इस बार भागवत मीडिया से भी मुखातिब नहीं हुए। उन्होंने कार्यक्रम को पूरी तरह से संगठनात्मक ही रखा।

मोहन भागवत मिले  डेरा ब्यास के प्रमुख गुरिंदर ढिल्लों से :   मोहन भागवत शुक्रवार को राधास्वामी डेरा ब्यास (अमृतसर) के प्रमुख संत बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से मिलने पहुंचे। वे 18 गाड़ियों की कड़ी सुरक्षा के बीच राधा स्वामी कैंप में दाखिल हुए और करीब दो घंटे तक वहां रहे। इस बीच मोहन भागवत ने बाबा गुरिंदर सिंह ढिल्लों से कई मुद्दों पर बात की। 12 बज कर 55 मिनट पर वह बाहर आए।  मोहन भागवत ने इस दौरान डेरा ब्यास के लंगर घर का भी दौरा किया। उन्होंने डेरा ब्यास की व्यवस्थाओं को देखकर प्रशंसा भी की। इस मुलाकात को 2024 के लोकसभा चुनाव से जोड़कर भी देखा जा रहा है, क्योंकि राधास्वामी डेरे के पंजाब में बड़ी संख्या में समर्थक हैं।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

नगर निगम ऊना में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने का प्रस्ताव : सरकार ने जारी की अधिसूचना आमजन 2 हफ्तों में दर्ज करवा सकते हैं आपत्तियां

एएम नाथ। शिमला : ऊना, 21 जून। नगर निगम ऊना की सीमा में साथ लगते कुछ क्षेत्रों को शामिल करने के संबंध में प्रदेश सरकार ने अधिसूचना जारी की है। यह अधिसूचना 20 जून...
article-image
हिमाचल प्रदेश

डॉ. दिव्या गुप्ता ने अनार का पौधा रोपित कर पर्यावरण संरक्षण का दिया संदेश

एएम नाथ। चंबा :  सदस्य, राष्ट्रीय बाल अधिकार संरक्षण आयोग डॉ.दिव्या गुप्ता ने आज अपने चंबा प्रवास के दौरान उपायुक्त कार्यालय परिसर में पौधा रोपण किया। उन्होंने इस दौरान अनार का पौधा रोपित कर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शिक्षा गुणवत्ता को सुदृढ़ करने के लिए स्कूलों का किया जा रहा युक्तिकरण : रोहित ठाकुर

शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के चंबा पहुंचने पर विधायक नीरज नैय्यर , जिला अधिकारियों तथा स्थानीय लोगों ने किया स्वागत एएम नाथ। चंबा, 21 फरवरी : शिक्षा मंत्री रोहित ठाकुर के चंबा पहुंचने पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ट्रैक्टर की नीलामी 18 को भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र ताल में

हमीरपुर 06 अक्तूबर। पशु पालन विभाग के एक पुराने ट्रैक्टर की नीलामी 18 अक्तूबर को सुबह 11 बजे गांव ताल में स्थित भेड़ प्रजनन प्रक्षेत्र के सहायक निदेशक कार्यालय परिसर में निर्धारित की गई...
Translate »
error: Content is protected !!