पाकिस्तान के पूर्व PM इमरान खान HIV पॉजिटिव : जेल में आर्मी मेजर ने किया रेप !

by
पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ जेल में पाक आर्मी के मेजर द्वारा रेप की खबर वायरल हो रही है। इस खबर ने सोशल मीडिया पर हड़कंप मचा दिया है। इमरान खान को HIV पॉजिटिव बताया जा रहा है, जिससे भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव बढ़ गया है।
जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में हुए 22 अप्रैल को आतंकी हमले के बाद भारत और पाकिस्तान के बीच लगातार तनाव बढ़ रहा है। इस बीच सोशल मीडिया पर एक खबर काफी तेजी से वायरल हो रही है। इस खबर से हड़कंप मचा हुआ है। जी हां दावा किया जा रहा है कि पाकिस्तान के पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान के साथ रेप हुआ है। इमरान खान जेल में बंद है इस दौरान उनके साथ पाक आर्मी मेजर ने रेप किया है। @JIX5A अकाउंट से शेयर किया गया है।
कई खुलासे हुए
बता दें कि एक लेटर सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें दावा किया जा रहा है कि पाक के पूर्व पीएम इमरान खान के साथ जेल में रेप हुआ है। इसकी पुष्टि पाक के कुछ सोशल मीडिया अकाउंट कर रहा है और साथ में कुछ जांच रिपोर्ट से भी यह खुलासा हो रहा है।
एक्स पर किया जा रहा दावा
सोशल मीडिया प्लेटफार्म एक्स पर इमरान खान के साथ रेप की खबरों को सच बताया जा रहा है। एक एक्स हैंडल ने लिखा,”इमरान खान के साथ पाकिस्तानी सेना के मेजर ने रेप किया है। पाकिस्तानी के कैदियों में पुरुषों के खिलाफ यौन हिंसा काफी आम है। वे ऐसा व्यक्ति के गौरव और गरिमा को छीनने के लिए करते हैं।”
आधिकारिक पुष्टि नहीं
बता दें कि इन सभी दावों की आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है। लाइव हिंदुस्तान भी इन दावों की पुष्टि नहीं करता है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, मार्च महीने में पूर्व प्रधानमंत्री इमरान खान की तबीयत को लेकर रिपोर्ट आने के बाद पाकिस्तानी डॉक्टरों की एक टीम उनका मेडिकल चेकअप करने के लिए अदियाला जेल गई थी।
मार्च में हुआ था चेकअप
डॉन की रिपोर्ट के मुताबिक चेकअप 30 मिनट तक चला। रिपोर्ट तुरंत जारी नहीं की गई। इमरान खान की पार्टी पीटीआई के एक अन्य नेता ने दावा किया था कि खान को उनकी बहनों या अन्य रिश्तेदारों से भी मिलने नहीं दिया जा रहा है। खान के पारिवारिक डॉक्टर को उनसे मिलने नहीं दिया जा रहा है, जिससे उनके स्वास्थ्य को लेकर चिंता बढ़ गई है।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप की बेअदवी करने के आरोप में पकड़े व्यक्ति से पुलिस कड़ाई से पूछताछ कर पूरी साजिश का पर्दाफाश करे : पूर्व विधायक गोल्डी

गढ़शंकर। गांव नुरपुर जट्टां में श्री गुरू ग्रंथ साहिब के स्वरूप की एक व्यक्ति दुारा बेअदवी करने की घटना निंदनीय है। जिससे हर इंसाान को गहरा दुख हुया है। यह शब्द आज गांव नूरपुर...
article-image
पंजाब

Gatka Training Camp for Three

Hoshiarpur/ Daljeet Ajnoha/May 20 : A three-month Gatka training camp has been inaugurated at Gurdwara Shaheedan Ladhewal, Mahilpur. The initiative was organized by Sahibzada Baba Ajit Singh Gurmat Vidyala, Dansiwal Singh Welfare Society, Mahilpur-Garhshankar...
article-image
हिमाचल प्रदेश

नीलम कुमारी भारतीय किसान युनियन की महिला विगं की प्रधान नियुक

बंगाणा : बंगाणा ब्लॉक्त की भारतीय किसान युनियन की महिला विगं की प्रधान नीलम देवी को नियुक्त किया गया । इसके इलावा जरनल सैक्टरी सुनिता देवी, सलाहकार सोनम सिंह, और मेम्बर कांता देवी, प्रिया...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सांवरिया कर दो बेडा पार.. जैसे भजनों पर थिरकते रहे भक्त : पंचकूला के गीता मंदिर में हुआ भजन संध्या का भव्य आयोजन

ट्राइसिटी सहित हरियाणा पंजाब से 25 से ज्यादा गायक गायिकाओं ने लिया भाग पुनीत महाजन। पंचकूला/चंडीगढ़ : सांवरिया कर दो बेडा पार… और तूने मुझे बुलाया शेरावालिए जैसे भजनों पर भक्त कई घंटों तक थिरकते...
Translate »
error: Content is protected !!