2 अक्तूबर को ग्रामसभा में पढ़ी जाएंगी संबंधित पंचायत की मतदाता सूचियां

by

ऊना: आगामी विधानसभा चुनावों के मध्यनज़र प्रत्येक नागरिक अपने वोट का प्रयोग कर सके इसके लिए स्वीप के तहत जिला के प्रत्येक पंचायत में आगामी 2 अक्तूबर को आयोजित होने वाली विशेष बैठकों में लोकतंत्र के उत्सव के रूप में मनाया जाएगा। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं उपायुक्त ऊना राघव शर्मा ने बताया कि अभियान का मुख्य उद्देश्य 18 वर्ष पूर्ण कर चुके नागरिकों को स्वीप अभियान के माध्यम से लोकतंत्र के उत्सव में अपनी स्वैच्छिक भागीदारी सुनिश्चित करने हेतू प्रेरित करना है। डीसी ने बताया कि ग्राम सभा की बैठकों में 1 अक्तूबर, 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर प्रकाशित फोटोयुक्त मतदाता सूचियों को नागरिकों के समक्ष पढ़ा जाएगा ताकि किसी कारणवश वोट बनाने से वंचित नए मतदाता अपना नाम मतदाता सूची में दर्ज करवाने हेतू विशेषकर 18 से 21 वर्ष के युवा प्रारूप-6 पर आवेदन प्रस्तुत कर सके। मृत/दोहरे पंजीकृत/स्थानान्तरित मतदाताओं के नाम 1 अक्तूबर, 2022 की अहर्ता तिथि के आधार पर अपमार्जित करने हेतू प्रारूप-7 पर आवेदन प्रस्तुत कर सके। इसके अलावा मतदाता की विद्यमान प्रविष्टियों/फोटो पहचान पत्रों में किसी भी प्रकार की शुद्धि/स्थानान्तिरित मतदाताओं के नाम मतदाता सूची में दर्ज करने हेतू प्रारूप-6 प्रस्तुत कर सके।
राघव शर्मा ने कहा कि प्रत्येक जनप्रतिनिधि तथा पंचायत सदस्य बैठकों के माध्यम से फोटोयुक्त मतदाता सूचियों का सत्यापन करवाने में सहयोग करें।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

कांग्रेस कार्यकर्ताओं को विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने पढ़ाया एकजुटता का पाठ

भटियात विधानसभा के हर गांव को सड़क सुविधा से जोड़ना मेरा लक्ष्य : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया एएम नाथ। चुवाड़ी (चम्बा) : नगर पंचायत चुवाड़ी के समिती हाल में शुक्रवार को चुवाड़ी सेक्टर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

1456 में अभी तक मोबाइल इंटरनेट कनेक्टिविटी की सुविधा उपलब्ध ही नहीं : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने इंदौरा से विधायक से महेंद्र राजन के डिजिटल प्रौद्योगिकी और गवर्नेंस विभाग से जुड़े एक सवाल के जवाब में दी जानकारी

रोहित भदसाली। शिमला : इस आधुनिक युग में हर किसी के पास वक्त की भारी कमी है. अपना वक्त बचाने के लिए लोग ज्यादातर मोबाइल इंटरनेट का इस्तेमाल कर रहे हैं. बात चाहे ऑनलाइन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

धनंपुर तथा गोन्दपुर जयचन्द के दो युवाओं की मौत को भाजपा नेता डा. सतीश शर्मा ने बताया नृशंस हत्या : डा. सतीश शर्मा ने आज मृतकों के परिजनों के साथ दुख सांझा

हरोली : हरोली विधानसभा क्षेत्र के गांव धनंपुर तथा गोन्दपुर जयचन्द के दो युवाओं की की मौत नृशंस हत्या बताते हुए बुद्धिजीवी प्रकोष्ठ के प्रदेश कार्यसमिति सदस्य एवं भाजपा नेता डा. सतीश शर्मा ने...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC ने सड़क सुरक्षा को लेकर संबंधित विभाग से की बैठक : दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर सुधारने के दिए निर्देश

ऊना, 21 दिसम्बर – उपायुक्त राघव शर्मा की अध्यक्षता में सड़क सुरक्षा को लेकर बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सड़क सुरक्षा को लेकर एनएच पर दुर्घटना संभावित स्थलों को चिन्हित कर उन्हें...
Translate »
error: Content is protected !!