जनमंच में महिला उद्यमिता को मिला गरिमा सम्मान, तीन महिला उद्यमियों को किया गया सम्मानित

by

ऊना 21 नवंबरः उद्योग, श्रम एवं रोजगार व परिवहन मंत्री बिक्रम सिंह ने जनमंच के दौरान ऊना जिला की तीन महिला उद्यमिता को सम्मानित किया गया है। जिनमें गगरेट निवासी नीति आर्या को सम्मान प्रदान किया है। नीति वर्तमान में अपने पति के साथ मिलकर कैंडल लाइट ड्यूक नाम से मोमबत्ती का कारोबार कर रही हैं, जिन्हें देश के कोने-कोने में बेचा जा रहा है। वहीं धमांदरी निवासी शिवाली धीमान को कंपोस्ट खाद तैयार कर उद्यमिता को नई दिशा प्रदान करने के लिए गरिमा सम्मान दिया गया। उन्होंने अपनी बंजर भूमि पर कंपोस्ट खाद तैयार करना आरंभ किया था और आज वह किसानों को कंपोस्ट खाद बेच रही हैं। इसके अतिरिक्त अंबोटा निवासी निशा सूद शहद के कारोबार से जिला ऊना का स्वाद हर कोने तक पहुंचाने का कार्य करने के लिए सम्मानित किया गया। निशा अपने पुत्र के साथ मिलकर मधुमक्खी पालन से जुड़ी हैं।
गरिमा योजना में चार को दी 21 हजार की एफडी
कार्यक्रम में बिक्रम सिंह ठाकुर ने बेटी गोद लेने वाले परिवारों को भी गरिमा योजना के तहत जिला प्रशासन की गरिमा योजना के तहत शिवानी चौधरी, शिल्पा, तानिया व राधा के माता-पिता को 21-21 हजार रुपए की एफडी प्रदान की गई। वहीं उच्च शिक्षा के लिए ऋण लेने वाले माता-पिता को भी गरिमा योजना के तहत सम्मानित किया गया। उद्योग एवं परिवहन मंत्री ने पूर्वा ठाकुर, कविता, भावना ठाकुर व कनिका के माता-पिता को प्रोत्साहन राशि प्रदान की।
इसके अलावा मेरे गांव की बेटी मेरी शान के तहत विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली बेटियों की तस्वीर वाले बोर्ड डोली, सोनिया कुमारी, मोनू, रेखा कुमारी, स्वाति कौशल, नरेश कुमारी, शिया पधीर, अर्चिता शर्मा, रूचिका जसल, डॉ. कनिका ठाकुर, मानवी ठाकुर, अनुकृति, मिनाक्षी, ऋचा जसवाल व डॉ. गीताजंलि सिंह को भेंट की।
इसके अतिरिक्त बिक्रम सिंह ठाकुर ने मुख्यमंत्री गृहिणी सुविधा योजना के तहत 11 परिवारों को निशुल्क गैस कनेक्शन भी प्रदान किए।
इससे पूर्व उद्योग एवं परिहवन मत्री ने विभिन्न विभागों द्वारा लगाई गई विकासात्मक प्रदर्शनियों का अवलोकन भी किया।
45 लाभार्थियों को लगी कोविड की दूसरी वैक्सीन
मुबारिकपुर में जन मंच कार्यक्रम के दौरान वैक्सीनेशन कैंप भी स्थापित किया गया था, जिसमें 45 लाभार्थियों ने कोविड वैक्सीन की दूसरी डोज लगवाई। इसके अतिरिक्त स्वास्थ्य विभाग ने 152 लोगों के स्वास्थ्य की जांच की और 126 मेडिकल टेस्ट किए। आयुष विभाग ने 132 लोगों का स्वास्थ्य जांचा। इसके अतिरिक्त ई-श्रम पोर्टल पर 15 कामगारों का पंजीकरण किया गया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

कोलकाता रेप-मर्डर केस : मुख्य दोषी संजय रॉय को कोर्ट ने सुनाई उम्रकैद की सजा- ट्रेनी डॉक्टर को मिला इंसाफ

कोलकाता : कोलकाता के आरजी कर मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल में हुए सनसनीखेज ट्रेनी डॉक्टर रेप-मर्डर केस में अदालत ने मुख्य आरोपी संजय रॉय को आजीवन कारावास की सजा सुनाई है। अतिरिक्त जिला एवं...
article-image
हिमाचल प्रदेश

एचआरटीसी बेड़े में शामिल होंगी 297 इलेक्ट्रिक बसें : हैदराबाद से सोलन पहुंची प्रोटोटाइप बस, सोलन-शिमला मार्ग पर होगा ट्रायल’

रोहित जसवाल।  ऊना, 6 जनवरी। प्रदेश सरकार हिमाचल पथ परिवहन निगम (एचआरटीसी) को ई-मोबिलिटी की दिशा में सशक्त बनाने के लिए निरंतर प्रयासरत है। इसी कड़ी में एचआरटीसी बेड़े में 297 नई इलेक्ट्रिक बसों...
article-image
हिमाचल प्रदेश

वन मित्र भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक कर सकते हैं आवेदन : वन मंडल हमीरपुर की 70 बीटों में भरा जाएगा एक-एक पद

हमीरपुर 04 दिसंबर। वन वृत्त हमीरपुर के अंतर्गत आने वाले वन मंडल हमीरपुर, ऊना और देहरा की कुल 194 वन बीटों में वन मित्रों की भर्ती के लिए 30 दिसंबर तक आवेदन आमंत्रित किए...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस...
Translate »
error: Content is protected !!