भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं : अमित शाह

by

लोकसभा चुनाव के चौथे चरण के मतदान को लेकर प्रचार अभियान चरम पर पहुंच गया है। जिसको लेकर फिलहाल केंद्रीय गृह मंत्री और बीजेपी नेता अमित शाह तेलंगाना पहुंचे हुए हैं।अमित शाह ने इस बीच प्रेस कॉन्फ्रेंस अरविंद केजरीवाल समेत विपक्षी गठबंधन के उन तमाम मुद्दों पर जवाब दिया जिसको लेकर पार्टी को घेरा जा रहा था।

जेल से बाहर आने के बाद दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने शनिवार को प्रेंस कॉन्फ्रेंस की थी ये दावा किया था कि विपक्षी गठबंधन इंडिया से पीएम कौन का सवाल पूछने वाले ये बताएं कि पीएम मोदी के बाद बीजेपी का नया प्रधानमंत्री कौन होगा. इस दौरान केजरीवाल ने ये भी दावा किया कि अमित शाह बीजेपी के लिए अगले पीएम होंगे।

केजरीवाल के दावे पर शाह का पलटवार :  अमित शाह ने जवाब दिया और कहा,’मैं अरविंद केजरीवाल एंड कंपनी और इंडिया गठबंधन से यह कहना चाहता हूं कि पीएम मोदी 75 साल के हो जाएंगे इससे आपको आनंदित होने की जरूरत नहीं है। बीजेपी के संविधान में ऐसा कुछ भी उल्लेखित नहीं है। मैं इस बात को साफ करता हूं कि पीएम मोदी इस कार्यकाल को पूरा करने जा रहे हैं और भविष्य में भी पीएम मोदी ही देश का नेतृत्व करते रहेंगे। बीजेपी में इसको लेकर कहीं कोई कन्फ्यूजन नहीं है, ये लोग बस संदेह की स्थिति पैदा करना चाहते हैं।

केजरीवाल की कानूनी समझ कम  :  इस प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान शाह ने केजरीवाल की रिहाई पर भी बात करते हुए कहा कि अगर अरविंद केजरीवाल सोचते हैं कि सुप्रीम कोर्ट की अंतरिम जमानत क्लीन चिट है, तो कानून के संबंध में उनकी समझ खराब है। अमित शाह ने ये भी कहा कि जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में एनडीए सरकार केंद्र की सत्ता में वापस आएगी तो देश पीओके (पाकिस्तान अधिकृत कश्मीर) को वापस ले लेगा।  अमित शाह ने ये भी कहा कि उनकी पार्टी 4 जून को दक्षिण भारत की सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी और तेलंगाना में 10 से ज्यादा लोकसभा सीटें उनके खाते में आएंगी।

रेवंत रेड्डी के बयान पर दिया जवाब :   इस दौरान अमित शाह ने तेलंगाना के मुख्यमंत्री ए रेवंत रेड्डी की उस टिप्पणी का भी मजाक उड़ाया, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान की जमीन पर सर्जिकल स्ट्राइक में ‘एक कौआ भी नहीं मरा’। उन्होंने कहा, ‘प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के तुरंत लिए गए निर्णय के परिणामस्वरूप सर्जिकल स्ट्राइक में पाकिस्तान में आतंकवादियों को निशाना बनाया गया और मुझे इस बात पर दुख होता है कि जब हमारा देश दुनिया की महज ऐसा तीसरा देश बना जिसने अपनी सीमा की रक्षा करने के लिए दूसरे देश में घुसकर हमला बोला, तो वो लोग अपने ही देश पर सवाल उठा रहे हैं।

पीओके को लेकर रहेंगे :  गौरतलब है कि तेलंगाना में लोकसभा चुनाव 13 मई को होंगे और इस बार बीजेपी कर्नाटक, आंध्र प्रदेश, तेलंगाना, तमिलनाडु और केरल में सबसे बड़ी पार्टी बनकर उभरेगी। इससे पहले अमित शाह चेवेल्ला लोकसभा निर्वाचन क्षेत्र से भाजपा के उम्मीदवार के विश्वेश्वर रेड्डी के लिए एक चुनावी सभा में भी बोल रहे थे और उन्होंने कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर के उस बयान के जवाब में टिप्पणी की, जिसमें उन्होंने कहा था कि पाकिस्तान के पास परमाणु बम है और इसलिए इसके खिलाफ सतर्क रुख अपनाना होगा। केंद्रीय गृह मंत्री ने कहा कि जम्मू-कश्मीर के पूर्व मुख्यमंत्री फारूक अब्दुल्ला और कांग्रेस नेता मणिशंकर अय्यर जैसे लोग पाकिस्तान के प्रति सम्मान दिखाने की बात कर रहे हैं क्योंकि वे एक परमाणु शक्ति हैं। क्या कश्मीर हमारा नहीं है? हम निर्णायक रूप से कार्रवाई करेंगे और पीओके लेंगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

दोआबा पब्लिक स्कूल को एफपीएस व एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा ‘सर्वोत्तम स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड’ से सन्मानित किया गया।

माहिलपुर : चंडीगढ़ यूनिवर्सिटी घडूंयां में दोआबा पब्लिक स्कूल दोहलरों को फेडरेशन ऑफ प्राइवेट स्कूल्स व एसोसिएशन ऑफ पंजाब द्वारा सर्वोत्तम स्कूल इंफ्रास्ट्रक्चर अवार्ड के साथ सन्मानित किया गया। यह सन्मान स्कूल के मैनेजिंग...
article-image
पंजाब

उड़मुड़ में बेगोवाल-मियाणी सडक़ की होगी 8 करोड़ रुपए में स्पैशल रिपेयर : नौ वर्ष पहले हुई थी इस सडक़ की रिपेयर

पंजाब की सडक़ों को मजबूत करने की कवायद जारी: मंत्री हरभजन सिंह ई.टी.ओ टांडा/होशियारपुर, 16 अगस्त: लोक निर्माण एवं बिजली मंत्री पंजाब हरभजन सिंह ई.टी.ओ ने कहा कि पंजाब की सडक़ों को मजबूत करने...
article-image
पंजाब

अमेरिका के साथ फ्री ट्रेड एग्रीमेंट के खिलाफ सयुंक्त किसान मोर्चा ने पोस्ट ऑफिस के सामने मार्च निकाला और जोरदार विरोध किया प्रदर्शन

गढ़शंकर. 22 फरवरी: सयुंक्त किसान मोर्चा पंजाब के आह्वान पर किसान व किसान समर्थक स्थानीय शहीद भगत सिंह मेमोरियल पर जमा हुए और केंद्र और पंजाब सरकार के खिलाफ नारे लगाए। उन्होंने पोस्ट ऑफिस...
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर के 25 वर्ष होने पर सिल्वर जुबली समागम आयोजित

गढ़शंकर, 12 सितम्बर : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर ने सिल्वर जुबली मनाई। कॉलेज कमेटी अध्यक्ष वी.पी. बेदी के नेतृत्व में चल रहे इस कॉलेज को मान्यता प्राप्त हुए 25 वर्ष होने पर सिल्वर...
Translate »
error: Content is protected !!