चपलाह में वर्षा जल संग्रहण डैम का कार्य 60 प्रतिशत कंपलीट, मॉनसून से पहले पूरा करेंगे कार्यःवीरेंद्र कंवर

by

पानी एकत्र कर किसान के खेत तक पहुंचेगा पानी, लगभग 2500 की आबादी को होगा लाभ
ऊना – ग्रामीण विकास, पंचायती राज, कृषि, मत्स्य तथा पशु पालन मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा है कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत आने वाले चपलाह में वर्षा जल संग्रहण के लिए डैम बनाने का कार्य 60 प्रतिशत पूरा कर लिया गया है तथा इस वर्ष मॉनसून के आगमन से पहले इस डैम को पूरा करने का लक्ष्य रखा गया है।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि लगभग 3 करोड़ रुपए की लागत से चपलाह में तैयार किए जा रहे डैम में 10 करोड़ लीटर पानी स्टोर करने की क्षमता होगी, जिससे आस-पास के गांवों में किसानों के खेत तर किए जाएंगे। आठ मीटर ऊंचे बांध से 59.90 हैक्टेयर भूमि सिंचित की जाएगी तथा इससे बुहाणा, ठठूंह, मटियाणा, चपलाह, गारला, घनेटी, कोकरा, नलवाड़ी व डुमखर गांव लाभान्वित होंगे। डैम बनने के बाद यहां पर पंप हाउस, राइजिंग मेन तथा खेत तक पानी पहुंचाने के लिए पाइप बिछाई जाएंगी।
ग्रामीण विकास एवं पंचायती राज मंत्री वीरेंद्र कंवर ने कहा कि डुमखर व नलवाड़ी गांवों को शिवा प्रोजेक्ट के तहत लाया जा रहा है तथा इन गांवों में लगने वाले फलदार पौधों के लिए भी पानी की व्यवस्था चपलाह डैम से की जाएगी, जिससे किसानों को अधिक फायदा होगा। उन्होंने कहा कि कुटलैहड़ विधानसभा क्षेत्र में शिवा प्रोजेक्ट के तहत प्रथम चरण में 9 स्थान चयनित किए गए हैं, जहां पर उच्च प्रजाति के अनार व अमरूद के पौधे लगाए जाएंगे, जिससे किसानों की आय बढ़ेगी।
वीरेंद्र कंवर ने कहा कि बरसात के दिनों में बहुत सा व्यर्थ पानी बह जाता है, लेकिन वर्षा जल का संग्रहण कर इससे किसान की पानी की जरूरतों को पूरा किया जाएगा। डैम बनने से भू-जल स्तर में भी सुधार आएगा। इससे जहां प्राकृतिक जल स्रोत जैसे कि बावड़ियां व कुएं रिचार्ज होंगे, वहीं क्षेत्र में पहले से चल रही पेयजल योजनाएं के लिए अधिक पानी उपलब्ध होगा। बारिश के पानी को इक्टठा कर पूरे क्षेत्र का विकास होगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से किया पराजित : सोमिल तथा रामोत्रा की शानदार बल्लेबाजी, दोनों ने जड़े अर्धशतक

धर्मशाला, 03 दिसंबर। धर्मशाला के कालेज ग्राउंड में आयोजित टी-टवेंटी क्रिकेेट मैच में डीसी इलेवन ने एसपी इलेवन को 73 रनों से पराजित किया। पहले बल्लेबाजी करते हुए डीसी इलेवन ने 20 ओवर में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ओमैक्स पार्कवुड रेजिडेंट सोसायटी द्वारा आयोजित शिविर में 102 ने किया स्वैच्छिक रक्तदान

पूर्व विधायक परमजीत सिंह पम्मी ने किया रक्तदान शिविर का विधिवत शुभारंभ, आयोजकों की थपथपाई पीठ – श्री गुरु हरकृष्ण साहिब चेरिटेबल ट्रस्ट सोहाना की टीम ने किया रक्त एकत्रित बीबीएन, 5 अप्रैल (तारा)...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

शराब के शौंकीनों के लिए बुरी खबर : शराब के रेट ओपन मार्केट के हवाले, ठेकेदार ही तय करेगें शराब के रेट

हमने मिनीमम रेट तय किए मैकसीमम नहीं, ठेकेदार ही तय करेगें रेट: डीटीसी खैहरा गढ़़शंकर। शराब पालिसी को लेकर गत एक महीने से पंजाब सरकार दुारा शराब लोगो को ससती उपलब्ध करवाने के दाबे...
article-image
पंजाब , राष्ट्रीय , हिमाचल प्रदेश

जमानत याचिका फिर खारिज : मनी लांड्रिंग मामले में आप नेता सुरिंदर जैन की

नई दिल्ली। आम आदमी पार्टी के नेता सत्येंद्र जैन व दो अन्य लोगों की मनी लॉन्ड्रिंग मामले में सीबीआई अदालत की ओर से वीरवार को फिर से जमानत याचिका रद्द कर दी गई है।...
Translate »
error: Content is protected !!