एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए प्रबंधों में न रहे कोई कमी : DC हेमराज बैरवा ने नादौन में अधिकारियों को दिए निर्देश

by

नादौन 30 अक्तूबर। उपायुक्त हेमराज बैरवा ने सोमवार को यहां विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ बैठक करके 3 से 5 नवंबर तक नादौन में आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप की तैयारियों की समीक्षा की।
इस अवसर पर उन्होंने कहा कि हिमाचल प्रदेश पर्यटन विभाग द्वारा जिला प्रशासन और इंडियन राफ्टिंग एसोसिएशन के सहयोग से आयोजित की जा रही एशियन राफ्टिंग चैंपियनशिप के लिए सभी आवश्यक प्रबंधों में कोई कमी नहीं रहनी चाहिए। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए कि वे 31 अक्तूबर तक सभी आवश्यक प्रबंध पूरे कर लें। उपायुक्त ने कहा कि चैंपियनशिप का उदघाटन समारोह और समापन समारोह पुराने एसडीएम कार्यालय परिसर के साथ लगते मैदान में आयोजित किया जाएगा। उन्होंने लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों को आयोजन स्थल की ओर जाने वाली सड़क का कार्य अतिशीघ्र पूरा करने और पुलिस अधिकारियों को एक विस्तृत ट्रैफिक प्लान तैयार करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि चैंपियनशिप के आयोजन के दौरान यातायात को सुचारू बनाए रखने के लिए इस सड़क पर वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था लागू की जाएगी।
उपायुक्त ने राफ्टिंग के स्टार्टिंग और फिनिशिंग प्वाइंट्स पर पेयजल, शौचालय, चेंजिंग रूम और अन्य आवश्यक प्रबंधों के संबंध में भी अधिकारियों को दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने प्रतिभागी टीमों के रहने, खाने-पीने और अन्य प्रबंधों को लेकर भी अधिकारियों के साथ व्यापक चर्चा की तथा उदघाटन एवं समापन समारोह की रूपरेखा भी तय की। उन्होंने पर्यटन विभाग और सूचना एवं जनसंपर्क विभाग के अधिकारियों को इस महत्वपूर्ण इवेंट का प्रिंट एवं इलेक्ट्रॉनिक तथा सोशल मीडिया पर भी व्यापक प्रचार-प्रसार करने के निर्देश दिए।
बैठक के दौरान एसडीएम अपराजिता चंदेल ने चैंपियनशिप के लिए किए जा रहे विभिन्न प्रबंधों का विस्तृत ब्यौरा प्रस्तुत किया। एडीसी मनेश कुमार यादव, डीएसपी रोहिन डोगरा, बीडीओ निशांत शर्मा, सहायक जिला पर्यटन विकास अधिकारी रवि धीमान और अन्य अधिकारियों ने भी महत्वपूर्ण सुझाव रखे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

प्रदेश में 35,687 महिलाओं को दिए 1500-1500 रुपय.. ..प्रदेश के 1.15 लाख अभ्यर्थियों का वापस होगा आवेदन शुल्क : सीएम सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू ने बताया कि पूर्व सरकार के समय कर्मचारी चयन आयोग की ओर से पोस्ट कोड 965 के तहत विज्ञापित पदों के लिए 1,15,503 अभ्यर्थियों ने आवेदन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

सराज विधानसभा क्षेत्र के दौरे पर रहीं प्रतिभा सिंह : 4500 करोड़ रुपये का राहत पैकेज जारी करने के लिए मुख्यमंत्री का जताया आभार

बाढ़ प्रभावित शारटी, कुकलाह और खोलानाल में लिया पुनर्निर्माण कार्यों का जायजा मंडी, 26 अक्तूबर। मंडी संसदीय क्षेत्र की सांसद व प्रदेश कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष प्रतिभा सिंह ने बरसात में आई बाढ़ से...
article-image
हिमाचल प्रदेश

*स्वास्थ्य सेवाओं में जिला ऊना अव्वल : अभूतपूर्व उपलब्धि : वर्ष 2024-25 में कायाकल्प अवॉर्ड से नवाजे गए जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थान, प्रदेश में सबसे ज्यादा अवार्ड पाने वाला जिला बना ऊना*

ऊना, 9 अक्तूबर। ऊना जिले ने स्वास्थ्य सेवाओं के क्षेत्र में एक और कीर्तिमान स्थापित किया है। वर्ष 2024-25 में जिले के 73 स्वास्थ्य संस्थानों को कायाकल्प पुरस्कार से नवाजा गया है। इस उल्लेखनीय...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर मैदान में बनेगा भव्य मंच, वर्तमान स्टेज का होगा कायाकल्प : केवल सिंह पठानिया

मुख्यमंत्री का आभार जताया, शाहपुर दशहरा उत्सव को राज्य स्तरीय दर्जा मिलने पर जताई खुशी खेल प्रतियोगिताओं के विजेताओं और आयोजन में सहयोग देने वालों को किया सम्मानित एएम नाथ। शाहपुर, 20 अक्तूबर: जिला...
Translate »
error: Content is protected !!