राजस्व मामलों के त्वरित निपटारे के लिए दिया प्रशिक्षण : राजस्व अधिकारियों को नियमित तौर पर भी राजस्व मामलों को लेकर उपायुक्त डा निपुण जिंदल नेआवश्यक निर्देश दिए

by

धर्मशाला, 20 जुलाई। मंडलायुक्त कार्यालय के माध्यम से राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायालय प्रक्रिया की जानकारी देने के लिए डीसी आफिस के सभागार में एक दिवसीय कार्यशाला आयोजित की गई।
इस अवसर पर मंडलायुक्त ए शाइनामोल सहित उपायुक्त डा निपुण जिंदल, एडीएम रोहित राठौर तथा जिला उपभोक्ता फोरम के अध्यक्ष हिमांशु ने राजस्व अधिकारियों को भू-इंतकाल, भूमि बंटबारा, अतिक्रमण इत्यादि मामलों से निपटने की प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी प्रदान की गई। इसके साथ ही मामलों के निपटारे में आ रही दिक्कतों को हल करने के लिए भी राजस्व अधिकारियों को टिप्स दिए गए।
उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि राजस्व संबंधी मामलों के त्वरित निपटान के लिए सभी राजस्व अधिकारियों को राजस्व न्यायलय प्रक्रिया की पूर्ण जानकारी होना अत्यंत जरूरी है तथा इसी दिशा में मंडलायुक्त कार्यालय के माध्यम से राजस्व अधिकारियों के लिए एक दिवसीय कार्यशाला का आयोजन किया गया है ताकि विभिन्न स्तरों पर राजस्व संबंधी लंबित मामलों को तत्परता के साथ निपटाया जा सके।
उन्होंने कहा कि राजस्व अधिकारियों को नियमित तौर पर भी राजस्व मामलों को लेकर आवश्यक निर्देश भी दिए जाते हैं इसको लेकर भी अपडेट रहना जरूरी है ताकि लोगों को राजस्व संबंधी मामलों के कारण दिक्कतें नहीं झेलनी पड़ें। उपायुक्त डा निपुण जिंदल ने कहा कि उपमंडल, तहसील स्तर पर भी राजस्व अधिकारियों को नियमित तौर पर राजस्व कोर्ट लगाने के निर्देश दिए गए हैं ताकि मामलों का तय समयावधि में निपटारा सुनिश्चित हो सके। इसको लेकर उपमंडल तथा जिला स्तर पर समीक्षा भी की जाती है। इस अवसर पर सहायक आयुक्त मंडलायुक्त राम प्रसाद शर्मा, विभिन्न उपमंडलों के एसडीएम तथा राजस्व अधिकारी उपस्थित थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना में दो साल में बनेगा 300 बिस्तर वाला पीजीआई अस्पताल, टेंडर प्रक्रिया आरंभ

ऊना : 17 सितंबरः 500 करोड़ रुपए की लागत से ऊना के मलाहत में बनने जा रहे पीजीआई अस्पताल के लिए टेंडर प्रक्रिया आरंभ कर दी गई हैं। पीजीआई ने 6 अक्तूबर 2022 तक...
article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री से धर्मशाला के प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की : खाली पड़े सरकारी कार्यालयों को धर्मशाला स्थानांतरित करने का किया आग्रह

एएम नाथ। धर्मशाला : मुख्यमंत्री सुखविंद्र सिंह सुक्खू से आज यहां कांग्रेस नेता देवेन्द्र जग्गी के नेतृत्व में धर्मशाला से आए प्रतिनिधिमंडल ने भेंट की। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्यमंत्री से शिमला सहित विभिन्न स्थानों पर...
article-image
हिमाचल प्रदेश

26 जून को ‘एंटी चिट्टा डे’, ऊना में भी मुख्यमंत्री की पहल पर होंगे विशेष कार्यक्रम

रोहित जसवाल।  ऊना, 25 जून. मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंद्र सिंह सुक्खू की पहल पर प्रदेश में 26 जून को ‘एंटी चिट्टा डे’ के रूप में विशेष जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। नशे, विशेषकर चिट्टे के...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आईटीआई बंगाणा ने निकाली कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली

ऊना 9 मार्च: औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा में एकीकृत संचार और आउटरीच कार्यक्रम के अंतर्गत हर घर दस्तक मुफ्त कोरोना टीकाकरण जागरूकता रैली निकाली गई। औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थान बंगाणा के प्रधानाचार्य कपिल ठाकुर ने...
Translate »
error: Content is protected !!