जनरल, पुलिस व खर्चा आब्जर्वरों के मोबाइल नंबर सार्वजनिक – किसी भी मुश्किल के लिए किया जा सकता हैं संपर्क: जिला चुनाव अधिकारी

by

होशियारपुर, 03 फरवरी: डिप्टी कमिश्नर-कम-जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि चुनाव संबंधी किसी भी समस्या या शिकायत को लेकर भारतीय निर्वाचन आयोग की ओर से नियुक्त किए गए जनरल आब्जर्वरस आई.ए.एस श्री नवीन कुमार से मोबाइल नंबर 76579-75323 पर, आई.ए.एस. श्री अमरनाथ आर. तलवड़े से मोबाइल नंबर 76579-75324, आई.ए.एस. श्री प्रकाश बिंदू से मोबाइल 76579-75325, आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया से मोबाइल नंबर 76579-75326 व पुलिस आब्जर्वर आई.पी.एस डा. बी. नवीन कुमार से मोबाइल नंबर 76579-75327 से संपर्क किया जा सकता है।
जिला चुनाव अधिकारी श्रीमती अपनीत रियात ने बताया कि सभी जनरल आब्जर्वरस पी.डब्लयू.डी. रैस्ट हाउस व पुलिस आब्जर्वर वन विश्राम गृह बसी जाना में ठहरे हुए हैं। उन्होंने बताया कि चुनाव संबंधी किसी समस्या को लेकर अगर कोई आब्जर्वरस से निजी तौर पर मिलना चाहता है तो वह जनरल आब्जर्वर आई.ए.एस श्री नवीन कुमार से सुबह 9 बजे से सुबह 10 बजे के बीच, आई.ए.एस. श्री प्रकाश बिंदू से सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे के बीच, आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया से सुबह 10 बजे से सुबह 11 बजे के बीच व पुलिस आब्जर्वर डा. बी नवीन कुमार से सांय 5 बजे से सांय 6 बजे के बीच मिल सकता है।
जिला चुनाव अधिकारी ने बताया कि आयोग की ओर से आई.ए.एस श्री नवीन कुमार विधान सभा क्षेत्र 041-उड़मुड़ व 042-शाम चौरासी के लिए, आई.ए.एस. श्री अमरनाथ आर. तलवड़े विधान सभा क्षेत्र 039 मुकेरियां व 040 दसूहा, आई.ए.एस. श्री प्रकाश बिंदू विधान सभा क्षेत्र 044- चब्बेवाल व 045-गढ़शंकर व आई.ए.एस. डा. अरविंद कुमार चौरसिया विधान सभा क्षेत्र 043- होशियारपुर के लिए नियुक्त किए गए हैं।
श्रीमती रियात ने बताया कि विधान सभा क्षेत्र 039 मुकेरियां, 040-दसूहा व 041 उड़मुड़ के लिए नियुक्त खर्चा आब्जर्वर आई.आर.एस. श्री बवन लाल मीना से मोबाइल नंबर 89681- 32254, विधान सभा क्षेत्र 042-शाम चौरासी,043- होशियारपुर के लिए नियुक्त आई.आर.एस. श्री मुकेश थकवानी से मोबाइल नंबर 76579-75328 व विधान सभा क्षेत्र 044-चब्बेवाल व 045-गढ़शंकर के लिए नियुक्त आई.आर.ए.एस. श्री अंकित सोमानी से मोबाइल नंबर 84271-32253 पर संपर्क किया जा सकता है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

Dr. Sanjeev Sood, assumed the

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/April 15 : Today Dr. Sanjeev Sood, assumed the charge as Vice-Chancellor of Guru Ravidas Ayurved University Punjab, Hoshiarpur . He was accorded warm welcome by the officers and staff of the University....
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

62 पदों पर भर्ती के लिए AIMS बिलासपुर आवेदन मांगे : सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महिलाओं के लिए 45 पदों पर और पुरुषों के लिए 12 पदों पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में ग्रुप बी और सी के पदों पर सीधी भर्ती होगी। पीजीआई चंडीगढ़ ने इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। चार अक्टूबर तक...
article-image
पंजाब

माहिलपुर के गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत सर्वसंमिति से चुनी

गढ़शंकर : ब्लाक माहिलपुर के गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत बिनां किसी चुनाव चुनी गई।  जानकारी मुताबिक गांव मेघोवाल दोआबा की पंचायत जिसमें परमिंदर कौर को सरपंच, बलविंदर सिंह, कुलदीप सिंह, मनजीत कौर, रजनी...
article-image
पंजाब

पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को मतदान पार्टियां रवाना, 26, 28 व 30 मई को तीन चरणों में होंगे चुनाव

एएम नाथ।  जोगिन्दर नगर, 24 मई।  आगामी 26, 28 व 30 मई को होने जा रहे पंचायतीराज संस्थाओं के चुनाव को लेकर मतदान पार्टियां अपने-अपने मतदान केंद्रों के लिए रवाना कर दी गई हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!