62 पदों पर भर्ती के लिए AIMS बिलासपुर आवेदन मांगे : सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महिलाओं के लिए 45 पदों पर और पुरुषों के लिए 12 पदों पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के

by

चंडीगढ़ : अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान बिलासपुर (हिमाचल प्रदेश) में ग्रुप बी और सी के पदों पर सीधी भर्ती होगी। पीजीआई चंडीगढ़ ने इस भर्ती को लेकर नोटिफिकेशन जारी किया है। चार अक्टूबर तक इन पदों के लिए ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। जनरल और ओबीसी श्रेणी के आवेदकों को 1500 रुपये और एससी, एसटी और ईडब्ल्यूएस आवेदक को 1200 रुपये फीस देनी होगी। दिव्यांगों को फार्म भरने पर कोई फीस नहीं देनी होगी।
AIMS बिलासपुर में जिन 62 पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं, उनमें सीनियर नर्सिंग ऑफिसर महिलाओं के लिए 45 पदों पर और पुरुषों के लिए 12 पदों पर सीनियर नर्सिंग ऑफिसर के लिए आवेदन मांगे हैं। इसके अलावा मेडिकल सोशल वर्कर के लिए एक पद पर, हास्टल वार्ड और कैशियर के दो-दो पदों पर भर्ती के लिए आवेदन मांगे हैं। भर्ती से जुड़ी अन्य नियमों के लिए आवेदक पीजीआइ चंडीगढ़ की अधिकारिक वेबसाइट पर जाकर नोटिफिकेशन देख सकते हैं। इन 62 पदों पर भर्ती के लिए छह जगहों पर परीक्षा केंद्र बनाए जाएंगे। इनमें अंबाला, बठिंडा, बिलासपुर, चंडीगढ़, मोहाली, देहरादून, दिल्ली और एनसीआर शामिल है। इन पदों पर भर्ती के लिए आनलाइन कंप्यूटर टेस्ट होगा। कंप्यूटर टेस्ट की जानकारी आवेदकों के फार्म भरते समय दी गई ई मेल आइडी व अन्य संपर्क नंबरों पर दी जाएगी।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IBPS Clerk Vacancy 2026 : 11 हजार से ज्यादा क्लर्क पदों पर निकली भर्ती, ऐसे करें अप्लाई

बैंकिंग सेक्टर में सरकारी नौकरी की तैयारी कर रहे युवा उम्मीदवारों के लिए अच्छी खबर है। इंस्टीट्यूट ऑफ बैंकिंग पर्सनल सिलेक्शन (IBPS) ने साल 2026 के लिए CRP CSA-XVI के तहत क्लर्क (कस्टमर सर्विस...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

जमीन की रजिस्ट्री के लिए अब केवल एक बार जाना होगा कार्यालय – नई जमाबंदी का प्रारूप सरल हिंदी में तैयार : मुख्यमंत्री सुख्खू

एएम नाथ । शिमला :  अपनी जमीन की रजिस्ट्री करवाने के लिए केवल एक बार कार्यालय जाना होगा। वे किसी भी समय और कहीं से भी जमीन पंजीकरण के लिए आवेदन कर सकेंगे, जिससे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

युवाओं को नशे और अन्य बुराइयों से बचाती हैं खेलें : नरेश ठाकुर

राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार ने किया बॉक्सरों का उत्साहवर्द्धन एएम नाथ।  हमीरपुर 30 मार्च। हिमाचल प्रदेश राज्य नशा निवारण बोर्ड के संयोजक एवं सलाहकार नरेश ठाकुर ने कहा है कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल भवनों के निर्माण में लाई जाए तेजी– DC अपूर्व देवगन

लंबित पड़े निर्माण कार्य को जल्द शुरू करने को किया निर्देशित चंबा, 21 नवंबर उपायुक्त अपूर्व देवगन ने आकांक्षी ज़िला कार्यक्रम और सीएसआर के तहत निर्मित किया जा रहे आंगनबाड़ी केंद्र भवनों और स्कूल...
Translate »
error: Content is protected !!