जनविरोधी नीतियों के खिलाफ जनसंपर्क अभियान एक सिंतबर से शुरू : गुरनेक भज्जल

by

गढ़शंकर : सीपीआईएम की तहसील कमेटी की जनरल बॉडी की मीटिंग डॉक्टर भाग सिंह हॉल में करनैल सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसे पार्टी के जिला सचिव और राज्य सचिवमंडल सदस्य गुरनेक सिंह भज्जल ने संबोधित करते हुए कहा कि पार्टी की केन्द्री समिति के आहावान पर 1 सितंबर से 7 सितंबर तक केंद्र सरकार की जनविरोधी नीतियों, महंगाई, बेरोजगारी, स्वास्थ्य सुविधाओं और महंगी शिक्षा नीति के खिलाफ जन अभियान के तहत गांव-गांव बैठकें की जाएंगी । उन्होंने कहा कि महंगाई चरम पर पहुंच रही है। इसलिए लोगों की मांगों से लोगों का ध्यान बदलने के लिए केंद्र सरकार सांप्रदायिक एजेंडा लागू कर कॉरपोरेट गठजोड़ को मजबूत कर रही है। कामरेड2 दर्शन सिंह मट्टू व महेंद्र बडोयान ने कहा कि पंजाब सरकार ने राशन कार्डों मीन कटौती करने की कोशिश कर लोगो को गरीबी की ओर धकेल रहे हैं। उन्होंने कहा कि अवैध खनन के कारण बाढ़ की स्थिति गंभीर हो गयी है। जिस पर सरकार ने कोई ध्यान नहीं दिया। तहसील सचिव हरभजन सिंह अटवाल ने बैठक का फैसला जारी करते हुए बताया कि तहसील में इस अभियान को चलाने के लिए महिंदर बडोयान के नेतृत्व में एक टीम बडोयान से तथा दूसरी टीम घगोरोडावली से शुरू करेगी। बीबी सुभाष मट्टू महिला समूहों को संगठित करेंगे। इस अवसर पर नीलम बडोयान, प्रेम सिंह राणा, सुलिंदर कौर, कश्मीर सिंह बज्जल, मोहन लाल, सेर जंग बहादुर सिंह, प्रेम मेहमी रेसम सिंह और बड़ी संख्या में लोग मौजूद थे। पार्टी सदस्य एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।करनैल सिंह ने आये हुए सभी सदस्यों एवं कार्यकर्ताओं का धन्यवाद किया

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालेस कालेज की पंजाब स्टाईल कबडी टीम पंजाब युनीवर्सिटी चैंपीयन बनी

गढ़शंकर: बबर अकाली मेमोरियल खालसा कालेज गढ़शंकर की पंजाब स्टाईल कबडी टीम ने अंतर कालजे मुकावलों में फाईनल मुकावला जीत कर पंजाब युनीवर्सिटी चैपीयन बनने के बाद कालेज लौटने पर कबडी टीम का शानदार...
article-image
पंजाब

पंजाब विधानसभा का विशेष सत्र: मनरेगा के संशोधन बिल पर बहस

चंडीगढ़ : मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि मनरेगा का संशोधन बिल मजदूरों के लिए बड़ा धोखा है। केंद्र सरकार इसे 14 घंटे पहले लेकर आई और आनन-फानन राष्ट्रपति से पास करवा लिया। इसकी...
article-image
पंजाब

घरेलू गैस सिलेंडरों की बढ़ाई कीमत सरकार तुरंत वापिस ले : मट्टु

गढ़शंकर। जनवादी स्त्री सभा दुआरा गढ़ी मटटों में मोदी सरकार द्वारा 50 रुपये गैस सिलेंडर बढ़ाए किये जाने के विरोध में मोदी सरकार का पुतला फूंका । जनवादी स्त्री सभा की प्रदेशिक उपाध्यक्ष बीबी...
Translate »
error: Content is protected !!