जन्मदिन की पार्टी के बाद युवक पर फायरिंग, जबड़े के पास लगी गोली; दो युवकों पर आरोप

by

अमृतसर। अमृतसर के गेट हकीमा क्षेत्र के बी ब्लॉक स्थित टी-प्वाइंट के पास बुधवार देर रात फायरिंग की घटना से हड़कंप मच गया। गोली लगने से 21 वर्षीय अमित गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है। परिजनों ने दो युवकों नीतिश और गोश पर फायरिंग करने का आरोप लगाया है।

जन्मदिन मनाने के बाद निकला था बाहर

परिजनों के अनुसार, बुधवार को अमित का जन्मदिन था। घर में केक काटने के बाद वह अपने दोस्तों के साथ बाहर खाने-पीने के लिए निकला था। बताया जा रहा है कि इससे कुछ समय पहले बच्चों के बीच किसी मामूली बात को लेकर विवाद हुआ था, जिसे लोगों ने मौके पर ही शांत करवा दिया था।

करीब डेढ़ घंटे बाद अमित अपने साथियों के साथ एक्टिवा पर जा रहा था। इसी दौरान कथित तौर पर दो युवक एक्टिवा पर पीछे से पहुंचे और अमित पर गोली चला दी।

जबड़े के पास लगी गोली

फायरिंग में गोली अमित के जबड़े के पास लगी, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसका उपचार चल रहा है।

पुलिस ने मौके से बरामद किया खोल

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। एसीपी सुरिंदर सिंह ने बताया कि पुलिस ने घटनास्थल से एक गोली का खोल बरामद किया है।

उन्होंने बताया कि घायल युवक के बयान दर्ज किए गए हैं, जिसमें उसने दो युवकों के नाम बताए हैं। पुलिस ने मामले में दोनों आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज करने की कार्रवाई शुरू कर दी है।पुलिस फायरिंग की वजह और घटना से जुड़े अन्य पहलुओं की जांच कर रही है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

It is our duty to

Hoshiarpur/Daljret Ajnoha/Feb.26 : On the occasion of Maha Shivratri, Arora Mahasabha Hoshiarpur organised a langar near Ghanta Ghar under the chairmanship of President Ramesh Arora and welcomed the procession with a shower of flowers....
article-image
पंजाब

डीएवी कॉलेज गढ़शंकर में हवन यज्ञ कर नए शैक्षणिक स्तर का शुभारंभ 

गढ़शंकर, 4 अगस्त : डीएवी कॉलेज फॉर गर्ल्स गढ़शंकर में नए शैक्षणिक स्तर के शुभ अवसर पर प्रिंसिपल डॉ. कमल इंदर कौर की अध्यक्षता में हवन यज्ञ आयोजित किया गया, जिसमें कॉलेज समिति अध्यक्ष...
article-image
पंजाब

पावरकाम की पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मंडल कार्यालय समक्ष दिया धरना

गढ़शंकर, 14 मई: प्रांतीय कमेटी पेंशनर्स एसोसिएशन पंजाब के आह्वान पर पावरकाम की पेंशनर्स एसोसिएशन द्वारा मंडल गढ़शंकर के समक्ष धरना दिया गया। इस मौके वक्ताओं ने संबोधित करते मांग की कि पेंशनरों के...
article-image
पंजाब

गर्मी का प्रकोप-चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा : 22 मई से चंडीगढ़ और आसपास के इलाकों में मौसम में हल्का बदलाव देखने को मिल सकता

गर्मी का प्रकोप इस समय चंडीगढ़ समेत पूरे उत्तर भारत में तेजी से बढ़ रहा है। शनिवार रात से लेकर रविवार तक, तापमान में अधिक गर्मी और नमी का मिलाजुला असर देखा गया। शनिवार...
Translate »
error: Content is protected !!