महिला की बेरहमी से हत्या, बेसबॉल बैट से पीटा फिर मारी 2 गोलियां; ऑटो चालक भी घायल

by

पटियाला । पटियाला जिले के पातड़ां में पुराने बस स्टैंड के पास बुधवार रात एक दिल दहला देने वाली वारदात सामने आई। अज्ञात हमलावरों ने एक महिला पर पहले बेसबॉल बैट से हमला किया और इसके बाद गोली मारकर उसकी हत्या कर दी। वारदात के दौरान गोली लगने से पास में मौजूद एक ऑटो चालक भी गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है।

मृतका की पहचान पातड़ां की सुंदर बस्ती निवासी दिलप्रीत कौर, पत्नी गुरजंट सिंह उर्फ बंटी के रूप में हुई है।

बस से उतरकर घर जा रही थी महिला

जानकारी के अनुसार, दिलप्रीत कौर बस से उतरने के बाद पैदल अपने घर की ओर जा रही थी। इसी दौरान पुराने बस स्टैंड के पास घात लगाकर बैठे अज्ञात हमलावरों ने उस पर अचानक हमला कर दिया।

हमलावरों ने पहले महिला को बेसबॉल बैट से बुरी तरह पीटा। इसके बाद उसे दो गोलियां मार दी गईं, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

ऑटो चालक को भी लगी गोली

वारदात के दौरान पास में मौजूद ऑटो चालक लखवीर सिंह भी गोली लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे तत्काल उपचार के लिए राजिंदरा अस्पताल में भर्ती करवाया गया है, जहां उसका इलाज चल रहा है।

पुलिस ने घटनास्थल को किया सील

घटना की सूचना मिलते ही थाना पातड़ां के प्रभारी इंस्पेक्टर गगनदीप सिंह पुलिस टीम के साथ मौके पर पहुंचे। पुलिस ने घटनास्थल को सील कर साक्ष्य जुटाए हैं।

हमलावरों की पहचान और गिरफ्तारी के लिए पुलिस आसपास की दुकानों और सड़कों पर लगे CCTV कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। पुलिस यह पता लगाने का प्रयास कर रही है कि वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी किस रास्ते से फरार हुए।

फिलहाल हत्या के कारणों और हमलावरों की पहचान को लेकर पुलिस जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब और जुगनी इनोव फाउंडेशन ने जुगाड़ मेला 3.0 (इनो फेस्ट 3.0) का किया आयोजन

नवाचार, उद्यमिता और युवा सशक्तिकरण का उत्सव होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : लैमरिन टेक स्किल्स यूनिवर्सिटी पंजाब (एलटीएसयू) ने जुगनी इनोव फाउंडेशन के सहयोग से रोपड़ के निकट रेलमाजरा स्थित विश्वविद्यालय परिसर में अपने प्रमुख नवाचार...
article-image
पंजाब

 दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का नतीजा रहा शानदार : हर्षित ने दसवीं कक्षा में 97.2 प्रतिशत अंक और  वर्णप्रीत कौर ने बाहरवीं कक्षा में 96 प्रतिशत अंक लेकर होशियारपुर जिले में प्रथम स्थान किया हासिल

गढ़शंकर, 14 मई  :  दोआबा पब्लिक सीनियर सेकेंडरी स्कूल पारोवाल का सीबीएससी बोर्ड की दसवीं व बाहरवीं कक्षा की घोषित वार्षिक परीक्षाओं के परिणाम शानदार रहा । यह जानकारी देते हुए स्कूल की डायरेक्टर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

CID जांच में हुया खुलासा : मुख्यमंत्री सिंह सुक्खू के लिए मंगाए गए समोसे उनके स्टाफ को क्यों परोसे गए?

एएम नाथ / रोहित भदसाली : शिमला। मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू के लिए लाए गए समोसे से जुड़ी एक हालिया घटना ने विवाद को जन्म दे दिया है। समोसे गलती से मुख्यमंत्री के बजाय...
article-image
पंजाब

शहीद ए आजम सरदार भगत फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन सांसद तिवारी और पूर्व कैबिनेट मंत्री गुरजीत सिंह राणा ने शिरकत की :

गढ़शंकर 19 नवंबर : ओलंपियन सरदार जरनैल सिंह स्टेडियम सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल गढ़शंकर के मैदान में चल रहे 14वें वार्षिक फुटबॉल टूर्नामेंट के तीसरे दिन इस मौके पर लोकसभा क्षेत्र श्री आनंदपुर साहिब...
Translate »
error: Content is protected !!