युवक मेले का दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में शानदार आगाज : नौजवानों के कौशल को तराशते हैं युवक मेले: ब्रम शंकर जिंपा

by

होशियारपुर, 11 जनवरी:   कैबिनेट मंत्री पंजाब ब्रम शंकर जिंपा ने नौजवानों को विरासती कलाओं को बचाने का आह्वान करते हुए अपनी संस्कृति से जुडऩे की अपील की। उन्होंने कहा कि युवक मेले नौजवानों के कौशल को तराशते हैं। वे आज दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां में करवाए गए जिला स्तरीय दो दिवसीय ओपन युवक मेले के आगाज के दौरान बतौर मुख्यातिथि नौजवानों को संबोधित कर रहे थे। दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम की शुरुआत करते हुए कैबिनेट मंत्री ने कहा कि पंजाब सरकार की ओर से पंजाब को दोबारा से रंगला पंजाब बनाने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं और इन प्रयासों की कड़ी के अंतर्गत हर जिसे में जिला स्तरीय युवक मेले करवाए जा रहे हैं। इस दौरान उनके साथ मुकेरियां विधान सभा क्षेत्र के इंचार्ज प्रो. जी.एस मुल्तानी भी मौजूद थे।
कैबिनेट मंत्री ने कहा कि संस्कृति हमें जीवन जीना सीखाती है और सांस्कृतिक सांझ हमारे पंजाब को बहुत ऊंचा रुतबा दिलाती है। पुरातन अमीर विरासत को जीवित रखने के लिए ऐसे प्रयास की बहुत जरुरत है। इस मौके पर कालेज के चेयरमैन रविंदर सिंह चक्क, विक्रमजीत सिंह, सुरजीत सिंह भरियां ने मुख्य मेहमान का धन्यवाद किया।
दो दिवसीय युवक मेले को जिला स्तर पर करवा रहे सहायक डायरेक्टर युवक सेवाएं विभाग प्रीत कोहली ने बताया कि डायरेक्टर युवक सेवाएं पंजाब के निर्देशों पर जिला स्तरीय दो दिवसीय ओपन युवक मेला प्रिंसिपल डा. करनजीत कौर व दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां के समूह स्टाफ के संयुक्त सहयोग से आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि इस जिला स्तरीय दो दिवसीय ओपन युवक मेले में जिले के समूह एन.एस.एस ईकाइयाों, रैड रिबन क्लब व यूथ क्लबों ने बढ़ चढ़ कर हिस्सा लिया। इस मौके पर स्टेज संचालन डा. सोनिया देवी, सुप्रिया नरियाल व तरनदीप कौर की ओर से बाखूबी किया गया। इस मौके पर समूह नोडल अधिकारी व प्रोग्राम अधिकारी मौजूद थे।

प्रीत कोहली ने बताया कि युवक मेले के पहले दिन अलग-अलग कालेजों, स्कूलों व यूथ क्लबों के विद्यार्थियों ने क्रमवार लोक गीत, कविश्री, वार गायन, पुरातन पंजाबी पहरावा, लोक लाज ग्रुप, लोक साज सोलो, फुलकारी, नाले बुनना, पीढ़ी बनाना, छिक्की बनाना, पक्खी बनाना, बेकार वस्तुओं का सदुपयोग व फाइन आटर््स में बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया। उन्होंने बताया कि कविश्री में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां ने पहला, सरकारी कालेज होशियारपुर ने दूसरा व बी.ए.एम खालसा कालेज ने तीसरा स्थान हासिल किया। लोक गीत मुकाबलों में सरकारी कालेज होशियारपुर ने पहला, दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां ने दूसरा, जी.टी.बी खालसा कालेज दसूहा ने तीसरा व सरकारी सीनियर सेकेंडरी स्कूल सगरां ने चौथा स्थान हासिल किया। पुरातन पहरावे में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां ने पहला, डी.ए.वी कालेज होशियारपुर ने दूसरा व जी.टी.बी खालसा कालेज दसूहा ने तीसरा स्थान हासिल किया। वार गायन में एस.पी.एन कालेज आफ नर्सिंग विजेता रहा। लोक साज मेले में साईं कालेज आफ सरदुल्लापुर पहले, सरकारी कालेज टांडा दूसरे व बी.ए.एम खालसा कालेज गढ़शंकर ने तीसरा स्थान हासिल किया जबकि लोक साज ग्रुप में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां ने पहला स्थान हासिल किया। फुलकारी में प्रीत कौर ने पहला, डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन होशियारपुर ने दूसरा व जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना तीसरे स्थान पर रहा। नाले बुनने में डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन ने पहला, एकता मुकेरियां ने दूसरा व एस.डी. कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। पीढ़ी बुनने में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां पहले, डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन दूसरे व सरकारी कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। छिक्कू बनाने में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां पहले, डी.ए.वी कालेज होशियारपुर दूसरे व सैनी बार कालेज बुल्लोवाल तीसरे स्थान पर रहा। पक्खी बुनने ेमं दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां पहले, डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन दूसरे व सरकारी कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। पोस्टर मेकिंग मुकाबले में सरकारी गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी रेलवे मंडी पहले, जी.जी.एस.डी कालेज हरियाना दूसरे व जी.टी.बी कालेज आफ एजुकेशन तीसरे स्थान पर रहा। कोलाज मेकिंग में डी.ए.वी कालेज होशियारपुर पहले, डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन होशियारपुर दूसरे व दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां तीसरे स्थान पर रहा। क्ले माडलिंग में दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां पहले, डी.ए.वी कालेज होशियारपुर दूसरे स्थान व एस.डी. कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। कार्टूनिंग में जी.के.एम कालेज टांडा पहले, दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां दूसरे व डी.ए.वी कालेज आफ एजुकेशन तीसरे स्थान पर रहा। रंगोली में एस.डी कालेजिएट स्कूल होशियारपुर पहले, दशमेश गल्र्ज कालेज मुकेरियां दूसरे व एस.डी कालेज होशियारपुर तीसरे स्थान पर रहा। बेकार वस्तुओं का सदुपयोग में जी.टी.बी खालसा कालेज आफ एजुकेशन दसूहा पहले, एस.डी कालेजिएट स्कूल होशियारपुर व सरकारी गल्र्ज सीनियर सेकेंडरी स्कूल तलवाड़ा तीसरे स्थान पर रहा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

BSP pledges full support to

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/May 14 : The Bahujan Samaj Party’s ‘Punjab Bachao Campaign’ gained fresh momentum today when BSP Punjab president Dr. Avtar Singh Karimpuri joined the ongoing strike by sanitation workers in Hoshiarpur. He endorsed...
article-image
पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

जीएमसीएच-32 के आउटसोर्स कर्मचारियों की मांगों पर सांसद मनीष तिवारी ने दिया सकारात्मक आश्वासन

नियमितीकरण और समान काम-समान वेतन की मांग को संसद व प्रशासन के समक्ष उठाने का भरोसा पुनीत महाजन : चंडीगढ़, 15 जून । गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज एवं अस्पताल (जीएमसीएच), सेक्टर-32, चंडीगढ़ में पिछले 10...
article-image
पंजाब

तीनों कृषि कानूनों को रद्द करवाने के लिए संघर्ष जारी रहेगा : मट्टू

गढ़शंकर: रिलांयस माल गढ़शंकर के समक्ष ज्ञानी गुरदियाल सिंह दुगरी की अध्यक्षता में की गई रैली को कुल हिंद  किसान सभा के प्रदेशिक उपाध्यक्ष दर्शन सिंह मट्टू, भारती किसान युनियन राजेवाल के प्रदेशिक नेता...
article-image
पंजाब

10 बोतल कोरोना बीयर और चार हुक्के बरामद, हुक्का पीते मिले लोग, 3 गिरफ्तार : रेस्टोरेंट में बिना परमिट के मेहमानों को शराब जा रही थी परोसी

मोहाली :  25 मार्च :  आबकारी विभाग की ओर से वर्ष 2024 के चुनावों को देखते हुए ढाबों, होटल व क्लबों की चैकिंग की गई। इसके अलावा खरड़-कुराली रोड पर नाकाबंदी कर वाहनों को...
Translate »
error: Content is protected !!