एनएफएल के नए प्लांट के लिए 9,000 करोड़ की मंजूरी पर नंगल में जश्न, डॉ. सुभाष शर्मा का भव्य सम्मान

by

मजदूर यूनियन, भारतीय मजदूर संघ और व्यापारियों ने जताया आभार; डॉ. शर्मा बोले- परियोजना बदलेगी नंगल और श्री आनंदपुर साहिब की आर्थिक तस्वीर, युवाओं के लिए खुलेंगे रोजगार के रास्ते

नंगल। नेशनल फर्टिलाइजर्स लिमिटेड (एनएफएल) के नए प्लांट की स्थापना के लिए केंद्र सरकार की ओर से 9,000 करोड़ रुपये की राशि स्वीकृत किए जाने पर नंगल में खुशी का माहौल है। इस उपलब्धि के लिए एनएफएल की मान्यता प्राप्त मजदूर यूनियन, भारतीय मजदूर संघ और स्थानीय व्यापारियों की ओर से भाजपा पंजाब के प्रदेश उपाध्यक्ष डॉ. सुभाष शर्मा का भव्य सम्मान किया गया। समारोह में एनएफएल के कर्मचारियों, मजदूर संगठनों के प्रतिनिधियों और व्यापारियों ने बड़ी संख्या में भाग लिया।

इस अवसर पर मान्यता प्राप्त यूनियन के अध्यक्ष सुमन कुमार, भारतीय मजदूर संघ के अध्यक्ष राम कुमार, पूर्व अध्यक्ष राजेश पस्सीवाल और कुलदीप सिंह ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा और डॉ. सुभाष शर्मा का आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि लोकसभा चुनाव के दौरान एनएफएल के विस्तार और नए प्लांट की स्थापना को लेकर डॉ. शर्मा ने जो वादा किया था, उसे पूरा करवाने के लिए उन्होंने लगातार प्रयास किए। इस परियोजना की मंजूरी से नंगल के कर्मचारियों, मजदूरों, व्यापारियों और आम जनता में विकास की नई उम्मीद जगी है।

नए प्लांट से क्षेत्र में बढ़ेंगी रोजगार की संभावनाएं

भाजपा के वरिष्ठ नेता जितेंद्र अटवाल ने कहा कि डॉ. सुभाष शर्मा अपने वादों को पूरा करने के लिए पूरी निष्ठा से काम करते हैं। एनएफएल के नए प्लांट को मिली मंजूरी उनके प्रयासों का महत्वपूर्ण परिणाम है। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से नंगल और आसपास के क्षेत्रों में आर्थिक गतिविधियों का विस्तार होगा तथा स्थानीय बाजार को नई मजबूती मिलेगी।

नंगल और श्री आनंदपुर साहिब के विकास को मिलेगी नई दिशा : डॉ. शर्मा

सम्मान समारोह में डॉ. सुभाष शर्मा ने एनएफएल के विस्तार और नए प्लांट के लिए 9,000 करोड़ रुपये की मंजूरी देने पर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और जेपी नड्डा का धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि यह निवेश केवल औद्योगिक विकास तक सीमित नहीं रहेगा, बल्कि नंगल और श्री आनंदपुर साहिब के भविष्य को नई दिशा देने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएगा।

उन्होंने कहा कि एनएफएल का नया प्लांट आने वाले वर्षों में क्षेत्र की आर्थिक तस्वीर बदलने की क्षमता रखता है। इससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के नए अवसर पैदा होंगे, उद्योगों को प्रोत्साहन मिलेगा और व्यापारियों के लिए कारोबार की संभावनाएं बढ़ेंगी। औद्योगिक विकास के साथ परिवहन, सेवाओं और अन्य व्यावसायिक गतिविधियों को भी गति मिलने की उम्मीद है।

डॉ. शर्मा ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार पंजाब में औद्योगिक निवेश और रोजगार सृजन को बढ़ावा देने के लिए निरंतर प्रयास कर रही है। एनएफएल की यह परियोजना इसी दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने इस उपलब्धि को क्षेत्र के कर्मचारियों, मजदूर संगठनों, व्यापारियों और आम जनता की सामूहिक खुशी बताते हुए सभी को बधाई दी।

भाजपा पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने भी की शिरकत

समारोह में पार्षद रजिंदर कुमार, भाजपा जिला उपाध्यक्ष रमन शर्मा, हरमन प्रिंस, जिला सचिव विक्रांत परमार, विवेक शर्मा, दिनेश जोशी, मोहित शर्मा, वरिंदर विक्की, प्रदीप कोटला, अनिल शर्मा बाऊ, अलका एरी, सपना गुप्ता, जसबीर जस्सी, सुलेखा शर्मा, सुभाष चंद, करण, महेन विजे बिट्टा, राजेश शर्मा और ज्योति शर्मा सहित भाजपा के कई पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

कार्यक्रम में शामिल कर्मचारियों और व्यापारियों ने एनएफएल के नए प्लांट की मंजूरी को नंगल के औद्योगिक विकास की दिशा में बड़ी उपलब्धि बताया। उन्होंने उम्मीद जताई कि इस परियोजना से क्षेत्र में रोजगार, व्यापार और आर्थिक समृद्धि के नए अवसर पैदा होंगे तथा आने वाली पीढ़ियों को भी इसका लाभ मिलेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

आरएसएस के मेहनती व कर्मठ नेता थे मोहन सिंह पाहलेवाल : खन्ना

स्वयं सेवक से जिला संघ चालाक बने मोहन सिंह की सेवाओं को सदैव किया जाएगा याद : खन्ना होशियारपुर 28 दिसंबर :  भाजपा के पूर्व राज्यसभा सांसद अविनाश राय खन्ना ने आर.ऐस.ऐस. के जिला...
article-image
पंजाब

T-road can put you in

Hoshiarpur/Daljeet Ajnoha/July 03 : The Panch Mahabhutas have been used correctly in the internal structure of our building, all the units of the building have also been built as per Vastu and the external...
article-image
पंजाब

विकसित भारत संकल्प यात्रा के तहत योजनाओं का शत-प्रतिशत लाभ सुनिश्चित किया जायेगा-अशोक श्रीवास्तव

होशियारपुर, 21 नवंबर : केंद्रीय योजनाओं का लाभ शत-प्रतिशत लोगों तक पहुंचाने के लिए केंद्र सरकार ने ‘विकसित भारत संकल्प यात्रा’ शुरू की है, ताकि जमीनी स्तर पर जरूरतमंद लोगों के जीवन स्तर को...
article-image
पंजाब

शहबाज शरीफ की फरियाद ने कांग्रेसियों के मुँह पर ताला लगाया : तीक्ष्ण सूद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : पूर्व कैबिनेट मंत्री व वरिष्ठ भाजपा नेता तीक्ष्ण सूद द्वारा जारी प्रेस नोट में कहा है कि पहलगाम में पाकिस्तान प्राजोजित आतंकियों द्वारा धरम पूछ कर 26 हिन्दुओं के कत्ल के...
Translate »
error: Content is protected !!