जन्मदिन समारोह में जानलेवा हमला करने वाले 8 आरोपी और एक नाबालिग गिरफ्तार : चंडीगढ़ पुलिस की बड़ी कार्रवाई

by

चाकू, तलवारनुमा हथियार और डंडों से किया था हमला, पुलिस ने हथियार भी किए बरामद

पुनीत महाजन l  चंडीगढ़, 5 जून।
असामाजिक तत्वों के खिलाफ चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत चंडीगढ़ पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। थाना सेक्टर-39 पुलिस ने हत्या के प्रयास के एक सनसनीखेज मामले में कार्रवाई करते हुए 8 आरोपियों और एक नाबालिग को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से डंडे और चाकू भी बरामद किए हैं।
यह कार्रवाई यूटी चंडीगढ़ के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (एसएसपी) सुमेर प्रताप सिंह के निर्देशों, पुलिस अधीक्षक (सिटी) के.एम. प्रियंका के मार्गदर्शन तथा एसडीपीओ साउथ-वेस्ट धीरज कुमार के पर्यवेक्षण में थाना सेक्टर-39 के प्रभारी इंस्पेक्टर राजीव कुमार के नेतृत्व में की गई।
पुलिस के अनुसार एफआईआर नंबर 96 दिनांक 4 जून 2026 को भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता रोहित निवासी सेक्टर-56, चंडीगढ़ ने पुलिस को बताया कि 3 जून 2026 की रात वह अपने साले का जन्मदिन सेक्टर-56 स्थित फोर मंजिला क्वार्टरों के पीछे पार्क में मना रहा था।
रात करीब 10 बजे शिवा, कृष, ऋषि, पीके तथा उनके 10-12 अन्य साथी वहां पहुंचे और चाकू, तलवारनुमा हथियार (गंडासी) तथा डंडों से हमला कर दिया। जब रिकी नामक युवक ने बीच-बचाव करने का प्रयास किया तो हमलावरों ने उस पर भी चाकू और गंडासी से हमला कर गंभीर रूप से घायल कर दिया। घायल को उपचार के लिए जीएमसीएच सेक्टर-32 में भर्ती कराया गया। वारदात को अंजाम देने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए थे।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक नाबालिग समेत 8 आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में हिमांशु उर्फ विशाल, उदय, जसबीर सिंह उर्फ संगा, हरप्रीत सिंह उर्फ शिवा, तुषार, सचिन, कृष तथा हरप्रीत सिंह उर्फ हरमन शामिल हैं।
जांच के दौरान पुलिस ने आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ शिवा तथा कृष का एक दिन का पुलिस रिमांड भी प्राप्त किया है ताकि मामले में अन्य आरोपियों, हथियारों और घटनाक्रम से जुड़े तथ्यों का पता लगाया जा सके।
पुलिस रिकॉर्ड के अनुसार आरोपी हरप्रीत सिंह उर्फ शिवा के खिलाफ पहले भी मारपीट, हत्या, हत्या के प्रयास तथा आर्म्स एक्ट से संबंधित कई आपराधिक मामले दर्ज हैं।
चंडीगढ़ पुलिस ने कहा है कि शहर में कानून-व्यवस्था बनाए रखने और असामाजिक तत्वों पर शिकंजा कसने के लिए विशेष अभियान लगातार जारी रहेगा।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

विपक्षी विधायकों की प्राथमिकता को सरकार नहीं दे रही तरजीह

विधायक प्राथमिकता के मामले में दलगत पक्षपात से बाज आए सरकार नहीं तो भाजपा करेगी बैठक का बहिष्कार : जयराम ठाकुर विधायक निधि और ऐच्छिक निधि पर लगी रोक हटाए सरकार एएम नाथ। शिमला...
article-image
पंजाब , समाचार

गांवों के सर्वपक्षीय के विकास में कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी: सांसद मनीष तिवारी

ब्लॉक नवांशहर की पंचायतों के करोड़ 2.15 रुपए के ग्रांटों के काम शुरू करवाए नवांशहर, 21 जनवरी: मुख्यमंत्री कैप्टन अमरिंदर सिंह के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार गांवों को शहरों वाली सुविधाएं मुहैया करवाने हेतु...
article-image
हिमाचल प्रदेश

महिलाओं को अधिकारों व क़ानून से करवाया अवगत : गर्भवती महिलाओं की गोद भराई रस्म में संतुलित आहार की टोकरिया की गई वितरित

संपूर्णता अभियान व सौ दिवसीय जागरूकता अभियान के तहत कार्यक्रम आयोजित एएम नाथ। चम्बा : ज़िला प्रशासन चम्बा के सौजन्य से आज जनसाली आंगनबाड़ी केंद्र में महिला एवं बाल विकास विभाग चंबा की ओर से...
article-image
पंजाब , समाचार

208 रक्तदाताओं ने किया रक्तदान : शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखेदव के शहीदी दिवस को समर्पित उपकार एजूकेशन एंड चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा खूनदान कैंप लगाया

गढ़शंकर। जिला रैड क्रास सुसायिटी के सहयोग से उपकार एजूकेशन एंड चैरीटेवल ट्रस्ट गढ़शंकर दुारा शहीद भगत सिंह, राजगुरू व सुखेदव के शहीदी दिवस को समर्पित खूनदान कैंप योकोहामा होटल में लगाया गया। जिसमें...
Translate »
error: Content is protected !!