नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए लगाई दुकान में आग, पूर्व कर्मचारी गिरफ्तार

by

चंडीगढ़ पुलिस ने सुलझाया आगजनी का मामला, सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपी को दबोचा
पुनीत महाजन l चंडीगढ़, 5 जून : चंडीगढ़ पुलिस ने एक बड़ी सफलता हासिल करते हुए मनीमाजरा स्थित मोटर मार्केट में हुई आगजनी की वारदात का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने दुकान में आग लगाने के आरोप में दुकान के पूर्व कर्मचारी को गिरफ्तार किया है, जिसने नौकरी से निकाले जाने का बदला लेने के लिए इस घटना को अंजाम दिया था।
पुलिस के अनुसार थाना मनीमाजरा में एफआईआर नंबर 62 दिनांक 4 जून 2026, धारा 326(जी) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। शिकायतकर्ता मनुदीन, निवासी मौली कॉम्प्लेक्स, मौली जागरां और बेस्ट कार सीट कवर दुकान के मालिक ने बताया कि 29 मई 2026 को उनकी दुकान में आग लग गई थी। शुरुआत में आग का कारण शॉर्ट सर्किट माना गया, लेकिन आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच में घटना से पहले एक संदिग्ध व्यक्ति दुकान के पास दिखाई दिया।
जांच के दौरान शिकायतकर्ता ने संदिग्ध की पहचान अपने पूर्व कर्मचारी तौहीद पुत्र तसब्बर हुसैन के रूप में की, जो करीब दो से तीन वर्षों तक दुकान में काम कर चुका था और एक माह पहले उसे नौकरी से निकाल दिया गया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने स्वीकार किया कि उसने पेट्रोल और माचिस की मदद से दुकान में आग लगाई थी। इस आगजनी से करीब 1.5 करोड़ रुपये के नुकसान का अनुमान है। आरोपी ने बताया कि उसने नौकरी से निकाले जाने के कारण बदले की भावना से यह कदम उठाया।
गिरफ्तार आरोपी तौहीद, मूल रूप से जिला श्रावस्ती (उत्तर प्रदेश) का निवासी है और मनीमाजरा में किराये पर रह रहा था। पुलिस ने उसे 4 जून 2026 को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश करने के बाद 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।
पुलिस के अनुसार आरोपी के खिलाफ पूर्व में कोई आपराधिक मामला दर्ज नहीं है। मामले की आगे की जांच जारी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

लंदन दौरे में एक भी सरकारी पैसा नहीं किया खर्च.. विपक्ष बिना मुद्दों के चलते कर रहा राजनीति : सीएम सुक्खू

एएम नाथ : शिमला । हिमाचल प्रदेश के मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने मंगलवार को मीडिया से अनौपचारिक बातचीत में कई अहम मुद्दों पर अपनी बात रखी और विपक्ष पर करारा पलटवार किया। उन्होंने...
article-image
पंजाब

डॉ. पल्लवी पंडित ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार से की शैक्षणिक नीति और एनईपी पर विशेष बातचीत

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : रायत एंड बहरा कॉलेज ऑफ एजुकेशन होशियारपुर की प्रिंसिपल डॉ. पल्लवी पंडित ने वरिष्ठ पत्रकार संजीव कुमार के साथ एक विशेष मुलाक़ात के दौरान शिक्षा नीति और वर्तमान शैक्षणिक परिदृश्य पर...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

IPS शिवानी मेहला बनीं लाहौल-स्पीति की नई एसपी : पूरा जिला चला रहीं महिला अधिकारी

एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश के सबसे चुनौतीपूर्ण और दुर्गम जिलों में से एक है लाहौल-स्पीति, जिसकी सुरक्षा अब हिमाचल सरकार ने ‘नारी शक्ति’ के हाथों में दी हुई है। प्रदेश सरकार ने...
Translate »
error: Content is protected !!