खेडां वतन पंजाब दीयां-2023 : तैराकी, फुटबाल, एथलेटिक्स, बैडमिंटन व बास्केबाल में खिलाडिय़ों ने दिखाया दम

by

डिप्टी कमिश्नर ने जिला स्तरीय तैराकी मुकाबलों की करवाई शुुुरुआत
होशियारपुर, 30 सितंबर:
‘खेडां वतन पंजाब दीयां-2023’ खेल मुकाबलों के दूसरे दिन आज जिला स्तरीय तैराकी प्रतियोगिताओं का शुभारंभ डिप्टी कमिश्नर कोमल मित्तल ने किया। इस दौरान उन्होंने खिलाडिय़ों को शुभकामनाएं देते हुए खिलाडिय़ों को खेल भावना के साथ प्रतियोगिता में भाग लेने के लिए प्रेरित किया। इस दौरान एस.पी(मुख्यालय) मंजीत कौर, सहायक कमिश्नर(सामान्य) व्योम भारद्वाज, जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह व मैनेजर सर्विसेज क्लब रविंदर भी मौजूद थे।
जिला खेल अधिकारी गुरप्रीत सिंह ने जानकारी देते हुए बताया कि अंडर-17 लडक़ों के 50 मीटर बटर फ्लाई मुकाबलों में शौर्य ठाकुर पहले, डैनियल दूसरे व मुदित शर्मा तीसरे स्थान पर रहा। इसी तरह अंडर -17 फुटबाल मुकाबलों में बोहन, अंडर-21 में फुटबाल अकादमी माहिलपुर व अंडर 21-30 के मुकाबलों में हल्लूवाल की टीम विजेता रही।
एथलेटिक्स के अंडर-14 लडक़ों की 60 मीटर रेस में सोनू कुमार पहले, प्रियांश दूसरे व राजदीप सिंह तीसरे स्थान पर रहा। लड़कियों के मुकाबलों में माधुरी पहले, आरुषी दूसरे व कृतिका शर्मा तीसरे स्थान पर रही। बैडमिंटन अंडर-14 लड़कियों के मुकाबलों में हरलीन कजला पहले, मानवी अरोड़ा दूसरे, ईशाना सैनी तीसरे व मीनाल चौथे स्थान पर रही। अंडर-17 में सृष्टि जगोपात्रा पहले, नेहल बंगा दूसरे, पूजा कुमारी तीसरे व मानवी कपूर चौथे स्थान पर रही। अंडर-21 में कृतिका शर्मा पहले, अंकिशा ठाकुर दूसरे, एकता कौर तीसरे व तरजिंदर कौर तीसरे स्थान पर रही।
बास्केटबाल अंडर-24 में लडक़ों की टीम ने लाजवंती की टीम, अंडर-17 में यू.एस.सी कैमपुर, अंडर-21 में पुरहीरां, अंडर-17 में बसी, अंडर-14 में पुरहीरां विजेता रही जबकि लड़कियों के अंडर-17 मुकाबलों में आक्सफोर्ड स्कूल, अंडर-21 में टांडा, अंडर-14 में रेलवे मंडी व अंडर-17 लाजवंती की टीम विजेता रही। अंडर-14 लडक़ों के मुकाबलों में कैंब्रिज स्कूल, अंडर-17 में टांडा व पुरहीरां व अंडर-17 लड़कियों में लाजवंती विजेता रही। किक बाक्सिंग में लडक़ों के 28 किलो भार वर्ग में करनदीप सिंह पहले, करन कुमार दूसरे, डेहल व प्रभजोत तीसरे स्थान पर रहे। 32 किलोभार वर्ग में वैरव पहले, सोनू दूसरे, युवराज व इंद्रजोत सिंह तीसरे स्थान पर रहे। 37 किलोभार वर्ग में नटवर चोपल पहले, अदित कुमार दूसरे, राजवीर व दिनकर शर्मा तीसरे स्थान पर रहे। 42 किलोभार वर्ग में राहुल पहले व थारुम तिवारी दूसरे स्थान पर रहे। 47 किलोभार वर्ग में करनजोत सिंह ढिल्लों पहले व ब्रह्म देव दूसरे स्थान पर रहा। 47 किलो से ज्यादा भार वर्ग में आकाश कुमार पहले, सचिन कुमार दूसरे, जिंदप्रीत सिंह व पंकज तीसरे स्थान पर रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

मंडियों में कोविड टीकाकरण शुरु, पहले दिन दाना मंडी रहीमपुर में 60 व्यक्तियों को लगी वैक्सीन: डिप्टी कमिश्नर

हर मंडी में किसानों, आढ़तियों, मजदूरों आद को लगेगी वैक्सीन जिले में आज करीब 9500 लाभार्थियों का हुआ टीकाकरण होशियारपुर : जिले में चल रहे कोविड टीकाकरण का घेरा बढ़ाते हुए जिला प्रशासन ने...
article-image
पंजाब , समाचार

नगर निगम होशियारपुर पर आप का कब्जा : कुल 50 वार्डों में से 35 वार्डों में आम आदमी पार्टी , 9 वार्डों में कांग्रेस ने ,3 वार्डों में भाजपा ने और 3 वार्डों में निर्दलीयों ने की जीत दर्ज

होशियारपुर, 5 जुलाई: नगर निगम होशियारपुर के चुनावी नतीजों में 50 वार्डों के लिए आज पड़े वोटों की गिनती के बाद 35 वार्डों में आम आदमी पार्टी , 9 वार्डों में कांग्रेस ने ,3...
article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

मशीनरी की खरीद को लोक निर्माण विभाग को 50 करोड़ जारी : सेब उत्पादक क्षेत्रों में सीजन शुरू होने से पहले सड़कें बहाल करें: मुख्यमंत्री

जुन्गा में अश्वनी खड्ड पर बनेगा बांध, मुख्यमंत्री ने प्रदेश में जारी राहत कार्यों की समीक्षा की शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू ने राज्य के विभिन्न हिस्सों में भारी बारिश और बाढ़ से...
article-image
पंजाब

इलेक्ट्रिसिटी बिल 2025 से गरीब लोगों के घरों में अंधेरा हो जाएगा : मट्टू

गढ़शंकर: कुल हिंद किसान सभा के स्टेट वाइस प्रधान दर्शन सिंह मट्टू, किसान नेता प्रेम सिंह राणा, विकास मंच गढ़शंकर के प्रेसिडेंट कुलविंदर संघा ने गढ़शंकर, पहलेवाल, देनोवाल खुर्द में अलग-अलग जगहों पर मीटिंगों...
Translate »
error: Content is protected !!