जन-जन के मुद्दों के लिए तैयार तपोवन : विधानसभा के शीतकालीन सत्र में गूंजेंगे 248 तारांकित और 68 अतारांकित प्रश्न

by
एएम नाथ। धर्मशाला, 17 दिसंबर । हिमाचल प्रदेश विधानसभा का शीतकालीन सत्र बुधवार से धर्मशाला के तपोवन में शुरू हो रहा है। 14वीं विधानसभा का यह सातवां सत्र है जिसमें 18 दिसंबर से लेकर 21 दिसंबर तक चार बैठकों का आयोजन किया जाएगा।
इस बार के सत्र में विधानसभा सदस्यों द्वारा 248 तारांकित और 68 अतारांकित प्रश्न सदन में उठाए जाएंगे। तारांकित 248 प्रश्नों में 128 ऑनलाइन जबकि 120 ऑफलाइन हैं। इसी तरह अतारांकित प्रश्नों में 32 ऑनलाइन और 36 ऑफलाइन पूछे गए हैं।
विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने मंगलवार को तपोवन परिसर में बताया कि चार बैठकों के दौरान विभिन्न नियमों के तहत 14 विषयों पर चर्चा भी सदस्यों द्वारा की जाएगी। इनमें नियम 62 के तहत 5, नियम 63 के तहत एक, नियम 101 के तहत 5 और नियम 130 के तहत तीन विषयों को सदस्यों द्वारा सदन में उठाया जाएगा। वहीं शुक्रवार यानी सत्र का तीसरा दिन प्राइवेट मेंबर डे के रूप में आयोजित होगा।
विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इस बार सत्र में हिमाचल विधानसभा के इतिहास में पहली बार जीरो आवर की शुरुआत की गई है। इसके तहत रोजाना सत्र के दौरान 12 से 12:30 बजे तक के लिए कोई भी सदस्य प्रदेश हित से जुड़ा मुद्दा सदन में उठा सकता है। उन्होंने कहा कि इसके लिए सत्र से डेढ़ घंटा पूर्व सदस्य को विधानसभा सचिव को इसकी सूचना देनी होगी। एक सदस्य अधिकतम दो विषय जीरो आवर के दौरान उठा सकता है। हालांकि इस पर चर्चा नहीं होगी लेकिन अगर कोई विभागीय मंत्री इस पर जवाब देना चाहता है तो वह दे सकते हैं।  विधानसभा अध्यक्ष ने कहा कि इसी तरह तपोवन विधानसभा भी शिमला की तर्ज पर नेवा एप के तहत ऑनलाइन कर दी गई है।
सत्र के सफल संचालन के लिए सभी का सहयोग अपेक्षित :   कुलदीप पठानिया ने सता पक्ष तथा विपक्ष के सदस्यों से अनुरोध करते हुए कहा कि वे जनहित से जुड़े मुद्दों को ही सदन में उठाएँ तथा हिमाचल प्रदेश विधान सभा की परम्पराओं तथा गरिमा का सम्मान करते हुए नियमों की परिधि मे रहकर जनहित से सम्बन्घित विषयों पर सदन में सार्थक चर्चा करें तथा सत्र संचालन में अपना रचनात्मक सहयोग दें।
Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

बच्चों में मंप्स रोग के प्रति ऐहतियात बरतें

हमीरपुर 27 जनवरी। जिला मुख्यालय के विभिन्न स्कूलों के नन्हें विद्यार्थियों में मंप्स रोग के फैलने की आशंका को देखते हुए स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों ने विशेष ऐहतियात बरतने की अपील की है। मुख्य...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हाईकोर्ट ने मांगा 64 करोड़ जमा करवाने का ब्योरा- हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति जब्त करने का मामला

रोहित जसवाल। शिमला : हिमाचल प्रदेश हाईकोर्ट ने राज्य सरकार से 64 करोड़ रुपये का अपफ्रंट प्रीमियम 29 करोड़ रुपये ब्याज सहित जमा करवाने की कैलकुलेशन शीट मांगी है। हिमाचल भवन दिल्ली की संपत्ति...
article-image
हिमाचल प्रदेश

976 लोगों ने प्राप्त की जन कल्याण से जुड़ी योजनाओं की जानकारी : विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने लोगों से सीधा संवाद कर निपटाई समस्याएं  ग्राम पंचायत हरिपुर में आयोजित हुआ सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम  

एएम नाथ। चंबा, 21 जनवरी :   विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया की अध्यक्षता में आज चंबा विधानसभा क्षेत्र की ग्राम पंचायत हरिपुर में सरकार गांव के द्वार कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पैरा फिटर, पंप ऑपरेटर और मल्टीपर्पज वर्कर के 5000 पद भरे जाएंगे : डिप्टी सीएम अग्निहोत्री

एएम नाथ । शिमला : डिप्टी सीएम  मुकेश अग्निहोत्री ने कहा कि जल शक्ति विभाग में पैरा फिटर, पैरा पंप ऑपरेटर, मल्टीपर्पज वर्कर के 5,000 पद भरे जाने हैं। 2,500 पद भर दिए हैं।...
Translate »
error: Content is protected !!