दर्दनाक सड़क हादसा : 22 वर्षीय युवक की मौत, लोअर बसाल में पिकअप स्कूटी की टक्कर

by

ऊना: लोअर बसाल में पेश आए दर्दनाक सड़क हादसे में 22 साल के युवक की मौत हो गई। मृतक की पहचान विशाल पुत्र सरदारी लाल निवासी बदोली के रूप में हुई है। घटना के बाद गुस्साए परिजनों व ग्रामीणों ने घटनास्थल कर जाम लगा दिया। हादसे की सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। परिजनों को समझाने के बाद जहां जाम को खुलवाया गया।वहीं, शव को कब्जे में लेकर अगामी कार्रवाई शुरू कर दी गई है।
जानकारी के मुताबिक विशाल निवासी बदोली मंगलवार रात को अपने रिश्तेदार से मिलकर वापस घर स्कूटी से लौट रहा था। लोअर बसाल पहुंचने पर पीछे से आ रही एक पिकअप गाड़ी ने स्कूटी को टक्कर मार दी।जिसके चलते स्कूटी अनियंत्रित होकर ट्रक से जा टकराई। हादसे में स्कूटी चालक युवक की मौके पर ही मौत हो गई। हादसे का पता चलते जहां ग्रामीण एकत्रित हो गए, वहीं परिजन भी मौके पर पहुंच गए। युवक की मौत पर गुस्साए परिजनों ने करीब आधे घंटे तक रोड को जाम किया।जिसके चलते अंब व ऊना से आने वाले लोगों को डायवर्ट होकर अपने गंतव्य तक जाना पड़ा। सूचना मिलने के बाद ऊना पुलिस मौके पर पहुंची और परिजनों को समझाने के बाद जाम को खुलवाया गया।
एएसपी ऊना संजीव भाटिया ने बताया कि सूचना मिलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लिया गया।उन्होंने बताया कि यह सड़क हादसा पिकअप चालक साहिल निवासी बडैहर की लापरवाही के कारण हुआ है, खिलाफ पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

मुख्यमंत्री सुक्खू का ज्वालामुखी पहुंचने पर गर्मजोशी से स्वागत

एएम नाथ। ज्वालामुखी:  मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविन्द्र सिंह सुक्खू का सोमवार सायं कांगड़ा ज़िला के दो दिवसीय प्रवास पर ज्वालामुखी के सपड़ी हेलीपैड पहुंचने पर स्थानीय लोगों ने गर्मजोशी से स्वागत किया। इस अवसर पर...
article-image
पंजाब , हिमाचल प्रदेश

ज्वालामुखी शादी करने पहुंचा थे पंजाब के युवक युवती : गाड़ी की चपेट में आकर युवती की मौत : प्रेमिका की लाश देख दहाड़े मार रो रहा था प्रेमी

ज्वालामुखी :  हिमाचल के ज्वालामुखी में शादी करने के लिए पहुंचे पंजाब के युवक युवती में से युवती को अज्ञात वाहन चालक ने कुचल दिया। प्रेमिका का शव सड़क पर पड़ा देख प्रेमी बुरी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

पंचायत उप चुनावः 25-27 जुलाई को नामांकन, 30 जुलाई को मिलेंगे चुनाव चिन्ह

बंगाणा विकास खंड के साथ-साथ जिला की 11 अन्य ग्राम पंचायतों में लागू रहेगी चुनाव आचार संहिता ऊना : 16 जुलाई: पंचायती राज संस्थाओं के उप-चुनाव 10 अगस्त को आयोजित किए जाएंगे। इस बारे...
article-image
हिमाचल प्रदेश

ऊना, हरोली व बंगाणा में खोली जाएंगी उचित मूल्य की दुकानें

ऊना, 23 नवंबर – खाद्य, नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग हिमाचल प्रदेश द्वारा ऊना जिला के विभिन्न विकास खंडों में उचित मूल्य की दुकानें खोली जाएंगी। इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला...
Translate »
error: Content is protected !!