कार गहरी खाई में गिरी : दो लोगों की मौत, एक गंभीर घायल

by

घुमारवीं : गांव टिक्कर (सोई) में देर रात एक कार गहरी खाई में गिर गई। हादसे में दो लोगों की मौत हो गई। जबकि एक गंभीर रूप से घायल है। उसे पीजीआई रेफर किया गया है। मृतक और घायल पूरी रात दुर्घटनाग्रस्त कार में फंसे रहे। जब लोगों को सुबह हादसे का पता चला तो उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया।
जानकारी के अनुसार श्याम सुंदर सोनी (60) पुत्र चमन लाल निवासी गांव गलासी, सरवन कुमार(62) निवासी गांव टिक्कर और जगत पाल (60) पुत्र सुखराम निवासी गांव दाड़ी तहसील घुमारवीं जिला बिलासपुर मंगलवार रात को सोई गांव में एक समारोह से लौट रहे थे। घुमारवीं के गांधी चौक पर सुनार की दुकान करने वाले श्याम सुंदर सोनी अपनी कार में सरवन कुमार और जगत पाल को घर छोड़ने जा रहे थे। रास्ते में सोई पुली के पास कार अनियंत्रित होकर गहरी खाई में गिर गई। श्याम सुंदर और सरवन कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि जगतपाल गंभीर रूप से घायल हो गए। घायल जगतपाल पूरी रात कार में ही फंसे रहे। लोगों को हादसे का पता बुधवार सुबह लगा। हालांकि तीनों के परिजन उन्हें रात से ही ढूंढ रहे थे। बुधवार सुबह स्थानीय लोगों ने कार को खाई में गिरा हुआ देखा। सूचना पुलिस को दी गई। मौके पर पुलिस कर्मियों ने स्थानीय लोगों की सहायता से कार में फंसे तीनों लोगों को बाहर निकाला।
इसके बाद घुमारवीं अस्पताल पहुंचाया जहां डॉक्टरों ने श्याम सुंदर और सरवन कुमार को मृत घोषित कर दिया जबकि घायल को प्राथमिक उपचार देने के बाद पीजीआई रेफर कर दिया। विधायक राजेश धर्माणी ने भी अस्पताल पहुंच कर पीड़ित परिवारों के सदस्यों से बात की और उन्हें सांत्वना दी। मामले की पुष्टि घुमारवीं थाना प्रभारी विपिन चौधरी ने की है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

3.50 लाख रुपए का नोटिस हिमाचल की युवती को मुंबई से बैंक ने भेजा : युवती ने शिमला के ढली पुलिस थाने में अज्ञात अपराधियों के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज करवाया

 एएम नाथ। शिमला : हिमाचल प्रदेश की राजधानी शिमला के संजौली की रहने वाली एक युवती उसे समय हैरान हुई जब बैंक की ओर से उनके घर पर साढे तीन लाख रुपए का लोन...
article-image
हिमाचल प्रदेश

3.5 साल में पूरी की सभी गारंटी, OPS और 1500 रुपये पेंशन लागू : CM सुखविंदर सिंह सुक्खू

एएम नाथ । शिमला : मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू इन दिनों राज्य में हो रहे चार नगर निगम चुनावों के प्रचार में पूरी तरह से सक्रिय हैं. इस चुनावी सरगर्मी के बीच मुख्यमंत्री ने...
हिमाचल प्रदेश

स्पर्श से संबंधित समस्याएं सुलझाने हेतू भूतपूर्व सैनिक सम्मेलन 25 व 26 मई को

ऊना, 23 मई – जिला सैनिक कल्याण बोर्ड ऊना के प्रांगण में 25 व 26 मई को प्रातः 10 बजे से सांय 4 बजे तक स्पर्श पोर्टल से संबंधित समस्याओं को सुलझाने हेतू भूतपूर्व...
article-image
हिमाचल प्रदेश

शाहपुर में डा अंबेदकर भवन निर्मित करने के लिए उठाए जाएंगे कारगर कदम : सामाजिक एकता कायम करने में संत गुरू रविदास का अमूल्य योगदान: पठानिया

 शाहपुर, 17 दिसंबर। विधायक केवल सिंह पठानिया ने कहा कि संत गुरू रविदास ने जातिगत भेदभाव को दूर कर सामाजिक एकता कायम करने में अमूल्य योगदान दिया है तथा मानवतावादी मूल्यों की नींव रखी...
Translate »
error: Content is protected !!