जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनीयन ने दिया अल्टीमेटम ..16 जून को निकालेगे रैली .. मांगे नहीं मानी तो शुरू करेंगे भूख हड़ताल…

by

पुनीत महाजन :  चंडीगढ़ | जन सुविधा शौचालय सफाई सेवक यूनीयन की मीटिंग नेहरू पार्क सैक्टर 22 में प्रधान अशोक बेनीवाल की अध्यक्षता में हुई।
मीटिंग में मांग की गई कि एम यू के अंतर्गत काम कर रहे टॉयलेट वर्करों को नगर निगम हाउस के फैसले मुताबिक डीसी रेट्स अनुसार वेतन दिया जाए।
लीडरशिप ने ठेकेदार द्वारा पुराने लगे वर्करों से मैट्रिकुलेशन का सर्टिफिकेट मागने की सख्त निंदा की तथा मांग की कि वर्करों को बेवजह परेशान करना बंद किया जाए।
यह मांग भी की गई कि सफाई सेविका आशा जिसे नौकरी से निकाल दिया है, वायदे अनुसार उसे तुरंत वापिस काम पर लिया जाए।
उन्होंने माननीय कमिश्नर नगर निगम अमित कुमार को इस मसले में दखल देने के लिए अनुरोध किया।
मीटिंग में फैसला लिया गया के अगर नगर निगम ने मांगे को गंभीरता से लागू नहीं किया तो यूनियन 16 जून को रैली निकलेगी अगर फिर भी सफाई सेवकों की मांगो पर ध्यान नहीं दिया तो यूनियन को मजबूरन भूख हड़ताल शुरू करनी पड़ेगी जिस की पूरी जिम्मेदारी नगर निगम की होगी।
मीटिंग में कोऑर्डिनेशन कमेटी के महासचिव के इलावा यूनियन प्रधान अशोक बेनीवाल,एड्वाइजर यशपाल राणा,उप प्रधान अरुण कुमार,राजेश रानी,कविता,कृष्णा, रोहत,हरदीप सिंहआदि शामल थे
राकेश कुमार
महासचिव
कोऑर्डिनेशन कमेटी

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

पल्लवी की मौत के मामले में निष्पक्ष और उच्चस्तरीय जांच करे सरकार : जयराम ठाकुर

क्रिटिकल हालत में प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था, मरीजों के स्वास्थ्य अधिकारों से खिलवाड़ भारत का दुनिया की चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था मोदी की नीतियों का परिणाम एएम नाथ। शिमला : पूर्व मुख्यमंत्री और नेता प्रतिपक्ष...
article-image
पंजाब

500 ग्राम हैरोईन सहित दो ग्रिफतार

गढ़शंकर। गढ़शंकर पुलिस ने सीआईए स्टाफ होशियारपुर के सहयोग से नाकाबंदी दौरान एक कार में से 500 ग्राम हैरोईन सहित दो तस्करां को ग्रिफतार कर मामला दर्ज कर लिया। गढ़शंकर पुलिस ने देर रात...
article-image
हिमाचल प्रदेश

DC अपूर्व देवगन ने राष्ट्रीय एकता दिवस पर दिलाई शपथ

चंबा, 31अक्टूबर राष्ट्रीय एकता दिवस के अवसर पर आज उपायुक्त अपूर्व देवगन ने उपायुक्त कार्यालय के परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों को राष्ट्र की एकता-अखंडता की शपथ दिलाई। उन्होंने भारत रत्न, सरदार वल्लभ भाई...
article-image
पंजाब

472.50 करोड़ रुपए कमा कर पंजाब सरकार ने बनाया रिकॉर्ड राजस्व : चेतन जोड़माजरा

चंडीगढ़ : पंजाब के खनन एवं भूविज्ञान मंत्री चेतन सिंह जौरमाजरा ने सोमवार को कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली सरकार ने ऐतिहासिक रूप से सस्ती दरों पर रेत और बजरी...
Translate »
error: Content is protected !!