पट्टा मेहलोग में मतगणना प्रक्रिया को संपन्न करने के उद्देश्य से कराया पूर्वाभ्यास

by

मतगणना के लिए तैयारियां पूरी की,  पूर्वाभ्यास में 25 मतगणना टेबल स्थापित किए।

पट्टा मेहलोग, 29 मई (तारा) :जिला परिषद एवं पंचायत समिति चुनावों की मतगणना प्रक्रिया को सफल, पारदर्शी, निष्पक्ष एवं व्यवस्थित ढंग से संपन्न करवाने के उद्देश्य से शुक्रवार को विकास खंड पट्टा में मतगणना पूर्वाभ्यास का आयोजन किया गया। पूर्वाभ्यास के दौरान मतगणना ड्यूटी पर तैनात अधिकारियों एवं कर्मचारियों को मतगणना की संपूर्ण प्रक्रिया, मतपत्रों की जांच, गणना, अभिलेख संधारण तथा परिणाम संकलन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देशों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। अधिकारियों की ओर से मतगणना स्थल की व्यवस्थाओं का निरीक्षण किया गया तथा संबंधित कर्मचारियों को शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष ढंग से मतगणना प्रक्रिया संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए।

खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह ने कहा कि प्रशासन की ओर से मतगणना प्रक्रिया को सुचारू रूप से संपन्न करवाने के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूर्ण कर ली गई हैं तथा सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को उनकी जिम्मेदारियों के संबंध में आवश्यक प्रशिक्षण एवं दिशा-निर्देश प्रदान किए जा चुके हैं।

मतगणना पूर्वाभ्यास में कुल 25 मतगणना टेबलें स्थापित की गईं, जिनमें प्रत्येक टेबल पर तीन-तीन कर्मचारियों की नियुक्ति की गई। प्रत्येक टीम को मतगणना कार्य के विभिन्न चरणों का व्यवहारिक अभ्यास करवाया गया। वास्तविक मतगणना के दौरान किसी प्रकार की त्रुटि या भ्रम की स्थिति उत्पन्न न हो। इसके अतिरिक्त किसी भी आकस्मिक आवश्यकता अथवा अतिरिक्त कार्यभार की स्थिति से निपटने के लिए 6 रिजर्व टीमों को भी तैयार रखा गया।
पूर्वाभ्यास के दौरान सीलिंग सेक्शन एवं कंपाइलिंग सेक्शन में तैनात कर्मचारियों को भी उनके दायित्वों के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। अधिकारियों की ओर से मतपत्रों की सीलिंग, रिकॉर्ड संधारण, परिणामों के संकलन तथा विभिन्न प्रपत्रों को सही तरीके से भरने की प्रक्रिया का अभ्यास करवाया गया। साथ ही मतगणना के दौरान पारदर्शिता बनाए रखने, नियमों का पूर्ण पालन सुनिश्चित करने तथा प्रत्येक चरण को सावधानीपूर्वक संपन्न करवाने के निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर एसडीएम डॉ संजीव धीमान, तहसीलदार सतिंदरजीत, नायब तहसीलदार जगदीश शर्मा, नायब तहसीलदार कृष्णगढ़ सूरत सिंह तथा खंड विकास अधिकारी एवं रिटर्निंग अधिकारी पट्टा कुलदीप सिंह उपस्थित रहे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब , समाचार , हिमाचल प्रदेश

हिमाचल की भाजपा कलयुगी, जो झूठ पर झूठ बोलती :

नाहन :  सराहां में आयोजित जनसभा में मुख्यमंत्री ठाकुर सुखविंदर सिंह सुक्खू ने आरडीजी के मुद्दे को लेकर भाजपा पर तीखा हमला करते हुए खरी खोटी सुनाई। उन्होंने कहा कि हम तो जीते हैं,...
article-image
हिमाचल प्रदेश

राज्य सरकार की बड़ी जीत : कड़छम-वांगतू से अब मिलेगी 18 प्रतिशत रॉयल्टी

प्रदेश को होगी 250 करोड़ रुपए की अतिरिक्त आय एएम नाथ। शिमला :  प्रदेश सरकार को सुप्रीम कोर्ट से एक महत्वपूर्ण कानूनी सफलता मिली है। सर्वोच्च न्यायालय ने कड़छम- वांगतू जलविद्युत परियोजना से रॉयल्टी...
article-image
हिमाचल प्रदेश

हार की हताशा में हमारी जन सभाओं में व्यवधान डाल रही है सरकार : जयराम ठाकुर

सत्ता का दुरुप्रयोग करके के कार्यकर्ताओं को परेशान कर रही है सरकार एएम नाथ। मंडी :   नेता प्रतिपक्ष जयराम ठाकुर ने मंडी के बल्ह और सदर में जनसभा को संबोधित करते हुए कहा कि...
article-image
हिमाचल प्रदेश

निजी क्षेत्र के सहयोग से वन आवरण को बढ़ावा देने में वरदान साबित होगी मुख्यमंत्री ग्रीन एडॉप्शन योजना

नवीन योजना के तहत कॉरपोरेट और सामाजिक सहभागिता होगी सुनिश्चित एएम नाथ। शिमला  पारिस्थितिक संतुलन, जैव विविधता संरक्षण, जलवायु एवं पर्यावरण संतुलन तथा स्थानीय समुदायों को आजीविका के अवसर प्रदान करने के साथ-साथ जलविद्युत,...
Translate »
error: Content is protected !!