जबरन खींच कर ले गई प्रशांत किशोर को पुलिस – थप्पड़ जड़ा, धरनास्थल पर हुई झड़प

by

बिहार : 70वीं बीपीएससी पीटी रद्द करने की मांग को लेकर पटना में प्रदर्शन कर रहे अभ्यर्थियों के समर्थन में आमरण अनशन पर बैठे जनसुराज के नेता प्रशांत किशोर को आखिरकार पुलिस ने धरने पर से जबरन उठा लिया।

सोमवार अहले सुबह पुलिसबलों की संख्या गांधी मैदान के उस जगह पर बढ़ने लगी जहां प्रशांत किशोर अभ्यर्थियों और समर्थकों के साथ धरने पर बैठे थे. प्रशांत किशोर को पुलिस जबरन उठाने में लग गयी और उनके समर्थक पुलिस को रोकते रहे।आखिरकार प्रशांत किशोर को उठा लिया गया और अस्पताल लेकर प्रशासन की टीम गयी।

प्रशांत किशोर को पुलिस ने जबरन लिया हिरासत में : इस पूरे प्रकरण का वीडियो सामने आया है. प्रशांत किशोर कंबल ताने लेटे हुए थे। अचानक पुलिस की हलचल वहां तेज हुई। प्रशांत किशोर उठकर बैठ गए. पुलिसबलों ने प्रशांत किशोर को उठने का आग्रह किया। जब वो नहीं उठे तो पुलिस ने चारो तरफ से उन्हें घेरा और उठाने लगी। इस दौरान प्रशांत किशोर के समर्थक भी पुलिस के आमने-सामने हुए. वो प्रशांत किशोर से लिपट गए और पुलिस को रोकने लगे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
हिमाचल प्रदेश

भटियात क्षेत्र में सड़क परियोजनाओं पर 140 करोड़ रुपये व्यय : कुलदीप पठानिया

विधानसभा अध्यक्ष कुलदीप सिंह पठानिया ने धामोई संपर्क मार्ग का किया शिलान्यास 50 किलोमीटर नई सड़कों का निर्माण तथा 30 किलोमीटर सड़कों का उन्नयन कार्य पूर्ण कहा, लोक निर्माण विभाग द्वारा 130 करोड़ की...
article-image
हिमाचल प्रदेश

अग्निवीर भर्ती की लिखित परीक्षा 16 अक्तूबर को – कर्नल संजीव कुमार

ऊना : 7 अक्तूबर: सेना भर्ती कार्यालय हमीरपुर के निदेशक कर्नल संजीव कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि अग्निपथ योजना के तहत हमीरपुर, बिलासपुर व ऊना जिला के अभ्यार्थियों के लिए अग्निवीर सेना...
article-image
पंजाब , समाचार

ओपन डिबेट में विपक्षी नेता नही पहुंचे : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने कांग्रेस , शिरोमणि अकाली दल व् भाजपा पर जमकर साधे निशाने

लुधियाना : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने बुधवार को सभी विपक्षी दलों के नेताओं के साथ ओपन डिबेट में विपक्षी नेता नही पहुंचे। जिसके बाद मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सभी मुद्दों पर आपनी...
हिमाचल प्रदेश

जिला के सभी विधानसभा क्षेत्रों की फोटोयुक्त मतदाता सूचियां प्रकाशित : मतदाता सूची में अपना नाम दर्ज होने की पुष्टि अवश्य करें

ऊना – जिला ऊना के पांचों विधानसभा निर्वाचन क्षेत्रों 41-चिंतपूर्णी(अ.जा.), 42-गगरेट, 43-हरोली, 44-ऊना तथा 45-कुटलैहड़ की फोटोयुक्त मतदाता सूची-2023 का अन्तिम प्रकाशन कर दिया गया है। यह जानकारी देते हुए जिला निर्वाचन अधिकारी एवं...
Translate »
error: Content is protected !!