जमानत याचिका खारिज : रिश्वत मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की जमानत की याचिका मोहाली कोर्ट की ओर से खारिज

by

चंडीगढ। रिश्वत मामले में पूर्व कैबिनेट मंत्री सुंदर शाम अरोड़ा की ओर से दाखिल की गई नियमित जमानत की याचिका मोहाली कोर्ट की ओर से खारिज कर दी है। अरोड़ा को अदालत ने 19 अक्टूबर को न्यायिक हिरासत में भेजा था। इसके बाद उन्होंने 11 नवंबर को नियमित जमानत के लिए याचिका लगाई थी। इस पर बुधवार को सुनवाई हुई। बता दें कि विजिलेंस ने आरोपी सुंदर शाम अरोड़ा ने एक मामले में बचाव के लिए एआईजी मनमोहन कुमार को 50 लाख रुपए रिश्वत देने का प्रयास किया था। इस दौरान विजिलेंस टीम ने उन्हें पेश की जाने वाली रिश्वत की रकम के साथ गिरफ्तार किया था। अरोड़ा रिश्वत की रकम अपने घर से लाए थे। विजिलेंस जांच में पता लगा है कि अरोड़ा होशियारपुर से कीआ कार में सवार होकर पहले मोहाली एयरपोर्ट रोड पर पहुंचे। फिर अपनी गाड़ी बदली और मारबेला ग्रैंड के पार्टनर की इनोवा क्रिस्टा कार ली। इनोवा से वह रिश्वत की रकम लेकर एआईजी मनमोहन कुमार के पास पहुंचे थे। इस दौरान उनके साथ इनोवा कार के मालिक का पीए भी मौजूद था। सुंदर शाम अरोड़ा जिस समय रिश्वत के 50 लाख रुपए एआईजी मनमोहन कुमार को देने लगे, उसी दौरान ट्रैप लगाकर बैठी विजिलेंस टीम ने उन्हें गिरफ्तार किया।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

तीन ट्रवेल एजेंट गिरफ्तार : जबरन वसूली के मामलों में फर्जी वीजा, गैंगस्टरों और अपराधियों के जाली पहचान पत्र बनाने और उन्हें भारत से विदेश भेजने के आरोप में

मोहाली : मोहाली की स्पेशल ऑपरेशंस कमांड फोर्स ने तीन आव्रजन एजेंटों को गिरफ्तार किया है, जो कथित तौर पर जबरन वसूली के मामलों में फर्जी वीजा, गैंगस्टरों और अपराधियों के जाली पहचान पत्र...
article-image
पंजाब

तप अस्थान निर्मल कुटिया छंभवाली पंडवा के मुख्य सेवादार संत बाबा गुरचरण सिंह जी की ओर से समूह संगतों को किया गया  धन्यवाद

होशियारपुर/दलजीत अजनोहा : तप अस्थान निर्मल कुटिया छंभवाली पंडवा (फगवाड़ा) के मुख्य सेवादार संत बाबा गुरचरण सिंह जी की ओर से समूह संगतों के सहयोग से 450 वर्षीय शताब्दी दिवस मनाए गए इस अवसर...
article-image
पंजाब

मुख्यमंत्री खुद पहुंचे कब्जा छुड़ाने : संगरूर सांसद के बेटे, बेटी-दामाद और पूर्व मंत्री कांगड़ के बेटे समेत 15 से अवैध कब्जा हटाया

2828 एकड़ पंचायती जमीन की कीमत 300 करोड़ चंडीगढ़ । पंजाब सरकार ने बड़ी कार्रवाई करते हुए चंडीगढ़ से सटे मुल्लांपुर से 2828 एकड़ पंचायती जमीन से अवैध कब्जा छुड़ाया। इसकी कीमत 300 करोड़...
article-image
पंजाब

Right Logo Opens Doors to

Every individual aspires for their business to thrive. To achieve this, they focus intensely on factors such as the building’s architecture, colors, working style, product quality, market value, and marketing strategies—all of which deserve...
Translate »
error: Content is protected !!