दिन दिहाड़े महिला का पर्स छीन फरार हुए मोटरसाइकिल सवार लुटेरे : पुलिस ने आरोपियों को शाम को गिरफ्तार कर लिया

by

नवांशहर। बंगा शहर के भीड़भाड़ वाले व थाना सिटी से सटे हुए मनियारी बाजार से बुधवार को दिन दिहाड़े मोटरसाइकिल सवार लुटेरे महिला का पर्स छीन कर फरार हो गए। गांव पठलावा की महिला या अास पास के लोग कुछ समझ पाते इससे पहले ही लुटेरे काफी दूर निकल गए। हलांकि ये पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है, जिसके अाधार पर पुलिस ने अज्ञात व्यक्तियों के खिलाफ धारा-379 के तहत मामला दर्ज कर अागे की कार्रवाई शुरू कर दी है। जिसके बाद महिला से छीने गए पर्स में पड़े मोबाइल की लोकेशन ट्रैक की गई तो पुलिस ने आरोपियों को वीरवार शाम को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने आरोपियों से 26 हजार रुपए की राशि व मोबाइल फोन बरामद किया है। बता दें कि पीड़ित महिला राजिंदर कौर ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह करीब दोपहर 2 बजे थाना सिटी के साथ लगते मनियारी बाजार में खरीदारी के लिए आई थी, अभी बाजार के अंदर दाखिल ही हुई थी कि अचानक पीछे से दो मोटरसाइकिल सवार युवक आए और उनके हाथ में पकड़ा हुआ पर्स छीन कर फरार हो गए। महिला ने मौके पर खूब शोर भी मचाया परंतु इतने तंग बाजार से वह लुटेरे भागने में सफल रहे। महिला के पर्स में करीब 70 हजार रुपए की नगदी व एक मोबाइल फोन था। भागते वक्त लुटेरों के मोटरसाइकिल में एक अन्य महिला का दुपट्टा फंस गया। जिसे वह लुटेरे भागते वक्त साथ ही ले गए। पीड़ित महिला ने इस घटना की जानकारी तुरंत बंगा सिटी पुलिस को दी। मामले से लग रहा है कि जैसे लुटेरे थोड़ा पीछे से ही महिला का पीछा कर रहे थे तथा जैसे ही उन्हें मौका मिला उन्होंने पर्स छीना और फरार हो गए। बीच बाजार हुई इस घटना से हर कोई हैरान है तथा लोगों ने बाजारों में पुलिस की गश्त बढ़ाने की मांग की है।

छीने गए पर्स में पड़े मोबाइल की लोकेशन ट्रैक से गिरफ्तार में आए आरोपी-एसएचओ

जानकारी देते हुए एसएचओ सिटी बलविंदर सिंह ने बताया कि बुधवार को घटित हुई इस वारदात के बाद पुलिस द्वारा एएसआई रामलाल, हेड कांस्टेबल अवतार सिंह तथा हेड कांस्टेबल राकेश कुमार पर आधारित टीम बनाई गई थी। पुलिस टीम ने वारदात के समय से लेकर सीसीटीवी कैमरे खंगालने शुरू किए। लुटेरों द्वारा आरोपियों की पहचान जिला होशियारपुर के गांव ठींडा के रहने वाले बलजीत कुमार तथा जिला होशियारपुर के ही गांव बिंजों के हार्दिक सिंह के रूप में हुई है। एसएचओ सिटी बलविंदर सिंह ने बताया कि लुटेरों से बरामद की गई 26 हजार की राशि में से 4 हजार रुपए आरोपियों की ओर से खर्च कर लिए गए थे।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

खालसा कॉलेज में हुई सालाना एथलेटिक मीट में साहिबज़ादा अजीत सिंह हाउस पहले नंबर पर रहा

हरजोत सिंह और हरप्रीत कौर बेस्ट एथलीट बने, चीफ गेस्ट हरदेव सिंह कहमा ने कॉलेज को 2 लाख देने का ऐलान किया गढ़शंकर – बब्बर अकाली मेमोरियल खालसा कॉलेज गढ़शंकर में प्रिंसिपल डॉ. अमनदीप...
article-image
पंजाब

कार की टक्कर से मोटरसाइकिल सवार तीन घायल, मुकदमा दर्ज

गढ़शंकर, 17 मार्च : माहिलपुर पुलिस ने रजत पुत्र तरसेम सिंह निवासी तलवंडी सलेम थाना नकोदर जिला जलंधर के बयान पर उनके मोटरसाइकिल को टक्कर मार कर तीन लोगों को घायल करने के आरोप...
article-image
दिल्ली , पंजाब , राष्ट्रीय , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

गैंगस्टर की पत्नी, DSP की बेटी : बीजेपी की यह महिला उम्मीदवार देगी भूपेंद्र हुड्डा को चुनौती

बीजेपी ने दो दिन पहले 90 सदस्यीय हरियाणा विधानसभा के लिए अपने 67 उम्मीदवारों की पहली लिस्ट जारी की थी. इस सूची में एक नाम ने सबका ध्यान आकर्षित किया था. दरअसल, बीजेपी ने...
article-image
पंजाब

सौतेली बहन के साथ करता था रेप -20 साल की कठोर कारावास की सजा, 1 लाख रुपये जुर्माना

लुधियाना :  पंजाब के लुधियाना जिले की एक स्थानीय अदालत ने अपनी सौतेली बहन का यौन उत्पीड़न करने वाले शख्स को दोषी पाया और 20 साल की कठोर कारावास की सजा सुनाई। अतिरिक्त सत्र...
Translate »
error: Content is protected !!