बब्बू मान को फोन पर मिली धमकी : सुरक्षा बढ़ाई

by

मोहाली। पंजाबी गायक सिद्धू मूसेवाला की हत्या के बाद गायक बब्बू मान को धमकी भरा फोन आया है। जिसके बाद पुलिस ने खतरे का अंदेशा लेते हुए उनकी सुरक्षा बढ़ा दी है। इसके अलावा कुछ इंटेलिजेंस इनपुट भी मिले हैं। जिसमें कहा गया है कि फैन बनकर कोई उनके लिए खतरा बन सकता है। जिसके बाद सरकार ने उनके मोहाली स्थित घर पर सुरक्षा में तैनात पुलिसकर्मियों की संख्या बढ़ा दी है। गौरतलब है कि सिंगर बब्बू मान को पहले भी पुलिस सुरक्षा मिली हुई है। लेकिन पंजाब सरकार ने सिक्योरिटी रिव्यू के दौरान उनकी सुरक्षा बढ़ाने और मजबूत करने का फैसला किया है। सोशल साइट्स पर भी बब्बू मान की वीडियो के कई क्लिप चल रहे हैं। इन पर लोग अलग अलग तरह के कमेंट करने में जुटे हैं।

सिंगर मनकीरत औलख फिर आए विवादों के घेरे में :
सिद्धू मूसेवाला हत्याकांड में पंजाबी सिंगर मनकीरत औलख फिर विवादों में हैं। मनकीरत की एक पुरानी पोस्ट वायरल हो रही है, जो उन्होंने रोपड़ जेल में स्टेज शो के बाद पोस्ट की थी। गैंगस्टर लॉरेंस उस समय इसी जेल में बंद था। 7 साल पुरानी इस पोस्ट में मनकीरत ने गैंगस्टर लॉरेंस को यार बताया। यह शो विक्की मिड्‌डूखेड़ा ने स्पॉन्सर किया था, जिसका बाद में मोहाली में कत्ल कर दिया गया। सिद्धू मूसेवाला की हत्या को लॉरेंस गैंग ने इसी विक्की मिड्‌डूखेड़ा के कत्ल का बदला बताया है। पंजाब पुलिस के आईटी विंग ने अब इस पोस्ट की जांच शुरू कर दी है।

बंबीहा और गौंडर ग्रुप लगा चुके आरोप, मनकीरत ने नकारे :
गैंगस्टर दविंदर बंबीहा और विक्की गौंडर ग्रुप मनकीरत औलख पर मूसेवाला की हत्या की साजिश का आरोप लगा रहे है। उनका कहना है कि मनकीरत पंजाबी सिंगर्स के बारे में गैंगस्टर लॉरेंस को सूचना देता है। इसके बाद लॉरेंस गैंग उन्हें धमकाता है। फिर उनसे फिरौती वसूली जाती है। हालांकि मनकीरत औलख ने इस मामले में सफाई देते हुए उनपर लगाए जा रहे आरोपों को झूठा बताया है।

Share
  •  
  •  
  •  
  •  
  •  

You may also like

article-image
पंजाब

कैबिनेट मंत्री ने नवजन्मी बच्चियों का सिविल अस्पताल में किया सम्मान : बेटियों के जन्म पर भी करें बेटों के जन्म जैसा स्वागत: डा. बलजीत कौर

होशियारपुर, 25 नवंबर: सामाजिक न्याय अधिकारिता, अल्पसंख्यक मामलों, सामाजिक सुरक्षा, महिला व बाल विकास मंत्री डा. बलजीत कौर ने पिछले दिनों बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ के प्रदेश स्तरीय प्रोग्राम में शामिल होने से पहले सिविल...
article-image
पंजाब

सोनम वांगचुक को बना दें पंजाब का शिक्षा मंत्री, हरसिमरत कौर ने पंजाब पेपर लीक पर केजरीवाल और भगवंत मान को घेरा

अमृतसर : शिरोमणि अकाली दल की सांसद हरसिमरत कौर बादल ने पंजाब में पेपर लीक मामले को लेकर भगवंत मान सरकार और आम आदमी पार्टी पर हमला किया है। उन्होंने कहा कि कितनी दुर्भाग्यपूर्ण...
article-image
पंजाब , हरियाणा

पत्नी की कुल्हाड़ी से हत्या कर पहुँचा थाने : सेवानिवृत फौजी ने कहा मेनै पत्नी का मैंने किया मर्डर

सिरसा : पत्नी के किसी अन्य के साथ संबंध होने के शक में पति ने कुल्हाड़ी से पत्नी किया मर्डर कर दिया। मर्डर  करने के बाद पति स्वयं थाना बडग़ुड़ा पहुंचा तथा कहा कि ...
article-image
दिल्ली , पंजाब , हरियाणा , हिमाचल प्रदेश

दो सगी बहनें करती थीं गंदा काम, जीती थी लग्जरी लाइफ, पुलिस ने जाना राज, ‘मजनू का टीला’ से लिया उठा

नई दिल्ली :  देश की राजधानी दिल्ली में हर कोई लग्जरी लाइफ जीना चाहता है।कोई लग्जरी लाइफ सही धंधा कर जीता है तो कोई लग्जरी लाइफ जीने के लिए गलत धंधा चुन लेता है....
Translate »
error: Content is protected !!